लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डोम्बिवली

सूची डोम्बिवली

डोम्बिवली भारतीय राज्य महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में स्थित एक नगर हैं, जो महाराष्ट्र का सबसे साक्षर शहर और भारत का दुसरा सबसे साक्षर शहर हैं। यह मुम्बई महानगरीय क्षेत्र का एक शहरी केन्द्र हैं। श्रेणी:कल्याण-डोम्बिवली.

4 संबंधों: ठाणे ज़िला, भारतीय, महाराष्ट्र, मुम्बई महानगरीय क्षेत्र

ठाणे ज़िला

ठाणे ज़िला (ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है। ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि। .

नई!!: डोम्बिवली और ठाणे ज़िला · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: डोम्बिवली और भारतीय · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: डोम्बिवली और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई महानगरीय क्षेत्र

मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) मुंबई महानगर और उसके उपनगरॊ को मिलाकर बोला जाता है। इसके उपनगर पिछले बीस वर्षों में विकसित हुए हैं और यहां सात नगर पालिकाएं, तथा पंद्रह नगर परिषद हैं। इस पूरे क्षेत्र को मुंबई महानगरीय विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा यहां की योजना, विकास, परिवहन और आवास आदि देखा जाता है। इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफ़ल ४३५५ वर्ग कि॰मी॰ और जनसंख्या १७,७०२,७६१ है। यह मुंबई शहर से मुंबई उपनगरीय रेलवे सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। मुंबई मोनोरेल।;नगर परिषद.

नई!!: डोम्बिवली और मुम्बई महानगरीय क्षेत्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डोंबिवली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »