लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डोंगरी दुर्ग

सूची डोंगरी दुर्ग

डोंगरी किला (जिसे डोंगरी पहाड़ी का किला या स्थानीय इर्मित्रि किला भी कहते हैं) मुम्बई के डोंगरी क्षेत्र में स्थित एक दुर्ग है। यह किला डोंगरी इलाके में बसा हुआ है। १७३९ में यह किला मराठा शासन के अधीन हुआ था और तब से स्थानीय लोग और एक स्थानीय गिरजाघर इसका अनुरक्षण करते है। बार इस दुर्ग की मरम्मत भी हुई है। प्रतिवर्ष अक्तूबर माह में लेडी फातिमा का उत्सव आयोजित होता है जिस पर एक बड़ा भोज भी होता है। बड़ी दूर-दूर से प्रार्थना करने लोग आते है। यहां से चारों ओर का खुला विहंगम दृश्य दिखाई देता है जिसके पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में वसई किला, पूर्व में बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान, और दक्षिण में एस्सेल वर्ल्ड और वॉटर किंगडम दिखाई देते हैं। .

8 संबंधों: एम॰ फातिमा बीबी, डोगरीपाली, सांरगढ मण्डल, मराठा साम्राज्य, मुम्बई, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, वसई किला, गिरजाघर, अरब सागर

एम॰ फातिमा बीबी

न्यायमूर्ति फातिमा बीबी (जन्म: 30 अप्रैल 1927) सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं। वे वर्ष 1989 में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्हें 3 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत) की सदस्य बनाया गया। उनका पूरा नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी है। वे तमिलनाडू की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। न्यायमूर्ति एम.

नई!!: डोंगरी दुर्ग और एम॰ फातिमा बीबी · और देखें »

डोगरीपाली, सांरगढ मण्डल

डोगरीपाली, सांरगढ मण्डल में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के अन्तर्गत रायगढ़ जिले का एक गाँव है। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और डोगरीपाली, सांरगढ मण्डल · और देखें »

मराठा साम्राज्य

मराठा साम्राज्य या मराठा महासंघ एक भारतीय साम्राज्यवादी शक्ति थी जो 1674 से 1818 तक अस्तित्व में रही। मराठा साम्राज्य की नींव छत्रपती शिवाजी महाराज जी ने १६७४ में डाली। उन्होने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। बाद में आये पेशवाओनें इसे उत्तर भारत तक बढाया, ये साम्राज्य १८१८ तक चला और लगभग पूरे भारत में फैल गया। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और मराठा साम्राज्य · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और मुम्बई · और देखें »

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान

अंगूठाकार यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

वसई किला

बसेन दुर्ग (Fortaleza de São Sebastião de Baçaim, वसई चा किल्ला), जिसे फोर्ट बसेन या वसई किला भी कहते हैं, महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई गांव में स्थित एक विशाल दुर्ग है। वसाई किला एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है। बसेन नाम पुर्तगाली शब्द "बासाइ" (Baçaim) का अंग्रेजी संस्करण है, जिसका कनेक्शन उत्तर कोंकण क्षेत्र के वासा कोंकणी आदिवासी लोगों से माना जाता है, जो मुंबई से दक्षिण गुजरात तक फैले हुए हैं। दुर्ग का पूरा पुर्तगाली नाम "फोर्टलेज़ा डे साओ सेबास्टियोन डी बासाइ" (वसई के सेंट सेबेस्टियन का किला) है। १५वीं शताब्दी में उत्तर कोंकण तट की खोज करने वाले पुर्तगालियों ने खंबत की सल्तनत को किले का निर्माण (पुनर्निर्माण या विस्तार) करते देखा, और इसे जीतने के लिए इस पर आक्रमण किया। बाद में, अधिक व्यवस्थित प्रयासों के बाद, खंबत की सल्तनत ने सेंट मैथ्यू की संधि पर हस्ताक्षर किए, और यह दुर्ग पुर्तगाल को सौंप दिया। १७३९ में यह दुर्ग मराठों के अधिकार में आया। १७७४ में अंग्रेज़ों ने इस दुर्ग पर कब्ज़ा कर लिया, और फिर १७८३ में सालबाई की संधि के तहत मराठों को वापस किया। १८१८ में अंग्रेज़ों ने पुनः पूरे क्षेत्र पर अधिकार स्थापित कर दिया था। इस दुर्ग ने प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध में भी प्रमुख भूमिका निभाई। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और वसई किला · और देखें »

गिरजाघर

गिरजाघर जिसे कभी कभार केवल गिरजा कहा जाता है ऐसी इमारत होती है जिसे ईसाई धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है विशेष रूप से पूजा के लिए। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और गिरजाघर · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: डोंगरी दुर्ग और अरब सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »