लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डॉसन-लैम्बटन हिमानी

सूची डॉसन-लैम्बटन हिमानी

डॉसन-लैम्बटन हिमानी (Dawson-Lambton Glacier) पूर्वी अंटार्कटिका के कोट्स धरती क्षेत्र में दक्षिणपूर्वी वेडेल सागर में बहने वाली एक हिमानी (ग्लेशियर) है। यह ब्रंट हिमचट्टान से तुरंत पश्चिम में है। डॉसन-लैम्बटन हिमानी पर बहुत सी गहरी और विस्तृत खाईयाँ हैं। सन् १९५६ में इसके बारे में एक लिखित ब्योरे के अनुसार समुद्र की तरफ़ इसका मुख लगभग ६० मीटर (२०० फ़ुट) ऊँचा और ६५ किमी (४० किमी) चौड़ा है। .

5 संबंधों: पूर्वी अंटार्कटिका, ब्रंट हिमचट्टान, हिमानी, वेडेल सागर, कोट्स धरती

पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है। हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। .

नई!!: डॉसन-लैम्बटन हिमानी और पूर्वी अंटार्कटिका · और देखें »

ब्रंट हिमचट्टान

ब्रंट हिमचट्टान (Brunt Ice Shelf) पूर्वी अंटार्कटिका के कोट्स धरती क्षेत्र में सागरतट पर स्थित एक हिमचट्टान है। यह डॉसन-लैम्बटन हिमानी और स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी जिह्वा के बीच में स्थित है। .

नई!!: डॉसन-लैम्बटन हिमानी और ब्रंट हिमचट्टान · और देखें »

हिमानी

काराकोरम की बाल्तोरो हिमानी हिमानी या हिमनद (अंग्रेज़ी Glacier) पृथ्वी की सतह पर विशाल आकार की गतिशील बर्फराशि को कहते है जो अपने भार के कारण पर्वतीय ढालों का अनुसरण करते हुए नीचे की ओर प्रवाहमान होती है। ध्यातव्य है कि यह हिमराशि सघन होती है और इसकी उत्पत्ति ऐसे इलाकों में होती है जहाँ हिमपात की मात्रा हिम के क्षय से अधिक होती है और प्रतिवर्ष कुछ मात्रा में हिम अधिशेष के रूप में बच जाता है। वर्ष दर वर्ष हिम के एकत्रण से निचली परतों के ऊपर दबाव पड़ता है और वे सघन हिम (Ice) के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं। यही सघन हिमराशि अपने भार के कारण ढालों पर प्रवाहित होती है जिसे हिमनद कहते हैं। प्रायः यह हिमखंड नीचे आकर पिघलता है और पिघलने पर जल देता है। पृथ्वी पर ९९% हिमानियाँ ध्रुवों पर ध्रुवीय हिम चादर के रूप में हैं। इसके अलावा गैर-ध्रुवीय क्षेत्रों के हिमनदों को अल्पाइन हिमनद कहा जाता है और ये उन ऊंचे पर्वतों के सहारे पाए जाते हैं जिन पर वर्ष भर ऊपरी हिस्सा हिमाच्छादित रहता है। ये हिमानियाँ समेकित रूप से विश्व के मीठे पानी (freshwater) का सबसे बड़ा भण्डार हैं और पृथ्वी की धरातलीय सतह पर पानी के सबसे बड़े भण्डार भी हैं। हिमानियों द्वारा कई प्रकार के स्थलरूप भी निर्मित किये जाते हैं जिनमें प्लेस्टोसीन काल के व्यापक हिमाच्छादन के दौरान बने स्थलरूप प्रमुख हैं। इस काल में हिमानियों का विस्तार काफ़ी बड़े क्षेत्र में हुआ था और इस विस्तार के दौरान और बाद में इन हिमानियों के निवर्तन से बने स्थलरूप उन जगहों पर भी पाए जाते हैं जहाँ आज उष्ण या शीतोष्ण जलवायु पायी जाती है। वर्तमान समय में भी उन्नीसवी सदी के मध्य से ही हिमानियों का निवर्तन जारी है और कुछ विद्वान इसे प्लेस्टोसीन काल के हिम युग के समापन की प्रक्रिया के तौर पर भी मानते हैं। हिमानियों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये जलवायु के दीर्घकालिक परिवर्तनों जैसे वर्षण, मेघाच्छादन, तापमान इत्यादी के प्रतिरूपों, से प्रभावित होते हैं और इसीलिए इन्हें जलवायु परिवर्तन और समुद्र तल परिवर्तन का बेहतर सूचक माना जाता है। .

नई!!: डॉसन-लैम्बटन हिमानी और हिमानी · और देखें »

वेडेल सागर

वेडेल सागर (Weddell Sea) अंटार्कटिक प्रायद्वीप से पूर्व में और कोट्स धरती से पश्चिम में स्थित दक्षिणी महासागर का एक सागर है। इसका पूर्वतम बिन्दु रानी मौड धरती का नॉर्वेजिआ अंतरीप (Cape Norvegia) है। अपने सबसे चौड़े मापन पर यह २,००० किमी तक फैला हुआ है। भूमि के साथ लगे इसके कई क्षेत्रों पर हिमचट्टाने स्थित हैं, मसलन फ़िल्च्नर-रोन हिमचट्टान, और वेडेल सागर का दक्षिणी भाग स्थाई और भीमकाय हिमचट्टानों से ढका हुआ लगता है। वेडेल सागर का जल विश्व के सबसे साफ़ समुद्री जलों में गिना जाता है और इसमें बहुत सीलों और व्हेलों की आबादी है। लेकिन साथ-ही-साथ नाविकों के लिये इसे अधिक ख़तरनाक बताया गया है। इतिहासकार थोमस हेन्री ने अपनी १९५० की किताब "श्वेत महाद्वीप" (द व्हाइट कोन्टीनेन्ट) में लिखा कि "वेडेल सागर के हिमशैल-ग्रस्त जल से निकलने वाले सभी नाविक कहते हैं कि यह पृथ्वी का सबसे जोखिम-मय और डरावना स्थान है। इसके मुक़ाबले में रॉस सागर स्थाई, शान्त और सुरक्षित है।" .

नई!!: डॉसन-लैम्बटन हिमानी और वेडेल सागर · और देखें »

कोट्स धरती

कोट्स धरती (Coats Land) पूर्वी अंटार्कटिका का पश्चिमतम भाग है। यह रानी मौड धरती से पश्चिम में और वेडेल सागर से पूर्व में स्थित है। ब्रिटेन यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। .

नई!!: डॉसन-लैम्बटन हिमानी और कोट्स धरती · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »