लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म)

सूची डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म)

डाॅक्टर स्ट्रैंज (अंग्रेजी; Doctor Strange) वर्ष २०१६ की अमेरिकी सुपरहीरो प्रधान फ़िल्म है जो मार्वल काॅमिक्स के ही एक प्रधान पात्र पर आधारित है, फ़िल्म का निर्माण एवं वितरण क्रमशः मार्वल स्टुडियोज तथा वाॅल्ट डिज्नी स्टुडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। मार्वल सिनेमैटिक युनिवर्स (MCU) द्वारा निर्मित यह चौदहवीं फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन स्काॅट डेरिक्सन ने किया है, जिन्होंने जाॅन स्पैह्टस और सी.

9 संबंधों: डॉक्टर स्ट्रेंज, न्यूयॉर्क नगर, ब्रिटेन, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, यूनाइटेड किंगडम, लॉस एंजेलिस, स्टेन ली, हॉन्ग कॉन्ग, अंग्रेज़ी भाषा

डॉक्टर स्ट्रेंज

डॉक्टर स्टीफन विन्सेंट स्ट्रेंज मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। यह चरित्र पहली बार स्ट्रेंज टेल्स #११० (जुलाई १९६३) में प्रकाशित हुआ था, और इसे लेखक स्टैन ली और कलाकार स्टीव डिटको ने बनाया था। डॉक्टर स्ट्रेंज को "सॉर्सरर सुप्रीम" कहा जाता है, और वह धरती की जादुई तथा रहस्यमयी खतरों से रक्षा करता है। काले जादू की कहानियों, और चंदू द मैजिशियन कॉमिक शृंखला से प्रेरित इस किरदार का निर्माण मार्वल कॉमिक्स को एक अलग तरह का चरित्र प्रदान करने, तथा रहस्यवाद संबंधी विषयों को कॉमिक मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया था। एक समय में न्यू यॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित तथा घमंडी शल्य चिकित्सक रहा स्टीफन स्ट्रेंज एक कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो जाता है। इस हादसे में उसके दोनों हाथ क्षत-विक्षत हो जाते हैं, और वह सर्जरी करने की अपनी क्षमता को खो देता है। अपने हाथों का इलाज ढूंढता वह काठमांडू में स्थित कामर-ताज पहुँचता है, जहाँ उसकी मुलाकात तत्कालीन सॉर्सरर सुप्रीम, ऐन्शिएंट वन से होती है। स्ट्रेंज ऐन्शिएंट वन का शिष्य बन जाता है, और कामर-ताज में रहकर रहस्य्मयी कलाओं के साथ साथ मर्शियल आर्ट्स में भी दक्षता प्राप्त करता है। कई शक्तिशाली मन्त्रों की जानकारी के अतिरिक्त वह २ प्रमुख रहस्य्मयी वस्तुओं का स्वामित्व भी प्राप्त करता है; "क्लॉक ऑफ़ लेविटेशन", जो उसे उड़ने की क्षमता प्रदान करता है, और "आई ऑफ़ आगमोट्टो" (टाइम स्टोन), जिसके द्वारा वह समय पर नियंत्रण प्राप्त कर लेता है। ऐन्शिएंट वन की मृत्यु के बाद स्ट्रेंज सॉर्सरर सुप्रीम बन जाता है, और न्यू यॉर्क के सैंक्टम सैंक्टोरम को अपना निवास स्थल चुनता है। २००८ में डॉक्टर स्ट्रेंज को विज़ार्ड की "२०० सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक सुपरहीरोज़" की सूची में ८३वां स्थान दिया गया था। २०१२ में उसे आईजीएन की "५० सर्वश्रेष्ठ अवेंजर्स" की सूची में ३३वां, और "१०० सर्वश्रेष्ठ कॉमिक बुक सुपरहीरोज़" की सूची में ३८वां स्थान दिया गया। १९७८ में इस चरित्र पर आधारित पहली टेलीविज़न फिल्म बनी थी, जिसमें डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका अभिनेता पीटर हूपन ने निभाई थी। अभिनेता बेनेडिक्ट कम्बरबैच मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में डॉक्टर स्ट्रेंज की भूमिका निभा रहे हैं। कम्बरबैच ने २०१६ की फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज में इस चरित्र के रूप में पदार्पण किया था, और फिर वह २०१७ में थॉर: रैग्नारॉक, और २०१८ की अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में नजर आये। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और डॉक्टर स्ट्रेंज · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और ब्रिटेन · और देखें »

बेनेडिक्ट कम्बरबैच

बेनेडिक्ट कम्बरबेच टिमोथी कार्लट (जन्म 19 जुलाई 1976) एक प्रसिद्ध अंग्रेजी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने फिल्म, टी वी, रंगमंच और रेडियो में प्रदर्शन किया है। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और बेनेडिक्ट कम्बरबैच · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और लॉस एंजेलिस · और देखें »

स्टेन ली

स्टेन ली (जन्म: स्टेन ली मार्टिन लाईबर 28 दिसम्बर1922) एक अमेरिकी हास्य पुस्तक के लेखक,संपादक,निर्माता,टीवी हॉस्टर तथा अभिनेता है। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और स्टेन ली · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: डॉक्टर स्ट्रेंज (फिल्म) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डॉ स्ट्रेंज (फिल्म), डॉक्टर सट्रेंज (फिल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »