लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेरा ग़ाज़ी ख़ान

सूची डेरा ग़ाज़ी ख़ान

ग़ाज़ी यूनिवर्सिटी चौक डेरा ग़ाज़ी ख़ान नगर सिंध नदी से 11 किमी0 पूर्व दिशा में तथा मुल्तान नगर से 77.5 किमी0 पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नगर की स्थापना एक बलूची सरदार के पुत्र गाजी खाँ ने 15 वीं शताब्दी के अंतिम काल में की थी। नगर का अधिकांश सन्‌ 1908-09 में सिंध नदी की बाढ़ से वह गया था और उसी के समीप वर्तमान नगर स्थापित हुआ। यह इस क्षेत्र की कृषिगत उपज का व्यापारिक केंद्र है। यहाँ रुई साफ करने तथा खाद्य सामग्री तैयार करने के कार्य और घरेलू उद्योग महत्वपूर्ण हैं। यहाँ एक कला विद्यालय है। नागरिकों में अधिकांश बलूची मुसलमान हैं। .

7 संबंधों: पंजाब (पाकिस्तान), बलूचिस्तान (पाकिस्तान), मुल्तान, मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िला, राजनपुर ज़िला, सिंध, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा

पंजाब (पाकिस्तान)

पंजाब पंजाब पाकिस्तान का एक प्रान्त है। इसमें ३६ जिले हैं। पंजाब आबादी के अनुपात से पाकिस्तान का सब से बड़ा राज्य है। पंजाब में रहने वाले लोग पंजाबी कहलाते हैं। पंजाब की दक्षिण की तरफ़ सिंध, पश्चिम की तरफ़ ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और बलोचिस्तान,‎‎‎ उत्तर की तरफ़ कश्मीर और इस्लामाबाद और पूर्व में हिन्दुस्तानी पंजाब और राजस्थान से मिलता है। पंजाब में बोली जाने वाली भाषा भी पंजाबी कहलाती है। पंजाबी के अलावा वहां उर्दु और सराइकी भी बोली जाती है। पंजाब की (राजधानी) लाहौर है। पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों - 'पंज' यानि 'पांच' (५) और 'आब' यानि 'पानी' से मिल कर बना है। इन पांच दरियाओं के नाम हैं.

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और पंजाब (पाकिस्तान) · और देखें »

बलूचिस्तान (पाकिस्तान)

बलूचिस्तान (उर्दू: بلوچستان) पाकिस्तान का पश्चिमी प्रांत है। बलूचिस्तान नाम का क्षेत्र बड़ा है और यह ईरान (सिस्तान व बलूचिस्तान प्रांत) तथा अफ़ग़ानिस्तान के सटे हुए क्षेत्रों में बँटा हुआ है। यहां की राजधानी क्वेटा है। यहाँ के लोगों की प्रमुख भाषा बलूच या बलूची के नाम से जानी जाती है। १९४४ में बलूचिस्तान के स्वतंत्रता का विचार जनरल मनी के विचार में आया था पर १९४७ में ब्रिटिश इशारे पर इसे पाकिस्तान में शामिल कर लिया गया। १९७० के दशक में एक बलूच राष्ट्रवाद का उदय हुआ जिसमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र करने की मांग उठी। यह प्रदेश पाकिस्तान के सबसे कम आबाद इलाकों में से एक है। .

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

मुल्तान

मुल्तान में एक मक़बरा मुल्तान पाकिस्तान के पंजाब सूबे में एक शहर है। यह पाकिस्तान का छठा सबसे बड़ा शहर है। इसकी जनसंख्या 38 लाख है। यहाँ बहुत से बाज़ार, मस्जिदें और मक़बरे हैं। .

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और मुल्तान · और देखें »

मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िला

मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िला, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक ज़िला है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय, मुज़फ़्फ़रगढ़ शहर है। इस ज़िले का कुल क्षेत्रफल 8,249 है, तथा वर्ष 1998 की जनगणना के अनुसार, इसकी कुल जनसंख्या 2,635,903 थी। यहाँ बोले जाने वाली प्रमुख भाषा पंजाबी है, जबकि उर्दू प्रायः हर जगह समझी जाती है। साथ ही अंग्रेज़ी भी अधिकांश शहरी केन्द्रों में समझी जाती है। प्रभुख प्रशासनिक भाषाएँ उर्दू और अंग्रेज़ी है। .

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िला · और देखें »

राजनपुर ज़िला

राजनपुर ज़िला, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक ज़िला है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय, राजनपुर शहर है। इस ज़िले का कुल क्षेत्रफल 12,319 है, तथा वर्ष 1998 की जनगणना के अनुसार, इसकी कुल जनसंख्या 1,103,618 थी। यहाँ बोले जाने वाली प्रमुख भाषा पंजाबी है, जबकि उर्दू प्रायः हर जगह समझी जाती है। साथ ही अंग्रेज़ी भी अधिकांश शहरी केन्द्रों में समझी जाती है। प्रभुख प्रशासनिक भाषाएँ उर्दू और अंग्रेज़ी है। .

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और राजनपुर ज़िला · और देखें »

सिंध

सिंध सिंध पाकिस्तान के चार प्रान्तों में से एक है। यह देश के दक्षिण-पूर्व में बसा हुआ है जिसके दक्षिण में अरब की खाड़ी है। सिन्ध का सबसे बड़ा शहर कराँची है और यहाँ देश की 15 प्रतिशत जनता वास करती है। यह सिन्धियों का मूल स्थान है साथ ही यहाँ विभाजन के दौरान आकर बसे मोहाज़िरों की भी बहुतायात है। .

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और सिंध · और देखें »

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा

मकरा चोटी ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा (पहले:उत्तर पश्चिम सीमांत प्रान्त) पाकिस्तान का एक प्रान्त या सूबा है। इसे सूबा-ए-सरहद के नाम से भी जाना जाता है जो अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित है। यहाँ पर पश्तूनों की आबादी अधिक है जिन्हें स्थानीय रूप से पख़्तून भी कहते हैं। इनकी मातृभाषा पश्तो है। इस प्रांत की जनसंख्या करीब 2 करोड़ है जिसमें अफ़ग़ानिस्तान से आए शरणार्थियों की 15 लाख की आबादी सम्मिलित नहीं है। .

नई!!: डेरा ग़ाज़ी ख़ान और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डेरा गाज़ी ख़ान, डेरा गाज़ी खान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »