लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली

सूची डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली

डेटाबेस प्रबन्धन तन्त्र (database management system (DBMS)) एक सॉफ्टवेयर है जो डेटा के प्रबन्धन एवं उसके दक्षतापूर्वक उपयोग के लिये निर्मित किया जाता है। इसका मुख्या उपयोग डाटा विश्लेषण, रचना, क्वेरी, अद्यतन, डेटाबेस के प्रशासन की अनुमति और डाटा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। एक डेटाबेस विभिन्न डीबीएमएस भर में आम तौर पर पोर्टेबल नहीं होता है, लेकिन विभिन्न डेटाबेस प्रबन्धन तन्त्र में एक से अधिक डेटाबेस के साथ काम करने के लिए एसक्यूएल और ODBC या JDBC जैसे मानकों का उपयोग कर सकते हैं। .

5 संबंधों: ऍसक्यूऍल, डाटा, डेटाबेस, माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेस, ओरैकल डाटाबेस

ऍसक्यूऍल

SQL (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज़) एक डेटाबेस प्रोग्रामिंग भाषा है जिसे रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम्स या संबंधपरक डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (RDBMS) में आंकणों के प्रबंधन के लिए बनाया गया है और यह मूलतः रिलेशनल ऐलजेब्रा या संबंधपरक बीजगणित पर आधारित है। इसके दायरे में आंकणों पर प्रश्न (क्वेरी), आँकणों का अद्दतन (अपडेट), स्कीमा (प्रयोगकर्ता) निर्माण और रूपांतरण और डेटा ऐक्सेस कंट्रोल (आँकणों के उपयोग पर नियंत्रण) शामिल है। SQL, एडगर एफ. कॉड के रिलेशनल मॉडल के सबसे प्रारंभिक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक था जिसे उन्होंने अपने 1970 के प्रभावशाली दस्तावेज़ (पेपर), "ए रिलेशनल मॉडल ऑफ डेटा फॉर लार्ज शेयर्ड डेटा बैंक्स" में प्रस्तुत किया था और यह रिलेशनल डेटाबेसों के लिए सबसे व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाली भाषा बन गयी। .

नई!!: डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली और ऍसक्यूऍल · और देखें »

डाटा

डाटा ऐसा स्थान संग्रहित करने वाला पूरक है जिसको कम्प्यूटर या मोबाईल के सी॰ पी॰ यू॰ मेमोरी में स्थान दिया जाता है। जिसमे यह रक्षित रहता है। तथा किसी प्रोग्राम को शुरु करने गति देने और स्थगित करने के कार्य में डाटा एक माध्यम की तरह प्रयोग किया जाता है।.

नई!!: डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली और डाटा · और देखें »

डेटाबेस

किसी कम्प्यूटर प्रणाली पर संचित आंकडे (डेटा) को कम्प्यूटर डेटाबेस कहते है। इन आंकडों को किसी विशेष पद्दति का अनुसरण करते हुए संग्रह किया जाता है। इन आंकडों के आधार एक किसी प्रश्न (जिज्ञासा) का समाधान शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। प्रश्न पूछने के लिये एक विशेष कम्प्यूटर भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिज्ञासा के समाधान के रूप में प्राप्त आंकडे सम्यक निर्णय लेने में सहायक होते हैं। ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर आंकडों को संग्रह करने, उनका प्रबन्धन (आंकडे जोडना, परिवर्तित करना, परिवर्धित करना आदि) करने एवं आकडों पर आधारित प्रश्न पूछने के काम आते हैं, उन्हे डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी बी एम एस) कहते है। जिज्ञासा (query) का एक उदाहरण: किसी संस्था के कर्मचारियों के डेटाबेस पर यह जिज्ञासा की जा सकती है कि कौन-कौन से कर्मचारी ३० वर्ष से कम उम्र के हैं तथा जिनकी आय ३ लाख रूपये वार्षिक से अधिक है। डेटाबेस की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पना (कांसेप्ट) यह है कि डेटाबेस रिकॉर्डो (छोटी-छोटी सूचनाओं) का संग्रह है। .

नई!!: डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली और डेटाबेस · और देखें »

माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेस

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस (Microsoft Acess) को माइक्रोसॉफ्ट ऑफि एक्सेस के नाम से भी जाना जाता है यह एक डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली है, जिसकी रचना और वितरण माईक्रोसॉफ्ट ने अपनी माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज़ और मैक ओएस एक्स के लिए किया है। यह अनुप्रयोग माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक भाग है। इसका उपयोग डेटाबेस बनाने, डेटाबेस को मैनेज करने, विश्लेषण करने एवं रिपोर्ट बनाने में किया जाता है। .

नई!!: डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली और माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेस · और देखें »

ओरैकल डाटाबेस

Oracle - डाटाबेस (सामान्य रूप से Oracle RDBMS अथवा सरलता से Oracle कहा जाता है) Oracle कार्पोरेशन द्वारा निर्मित तथा मार्केट किया हुआ संबंधात्मक डाटाबेस प्रबंधन सिस्टम (RDBMS) है।, डाटाबेस कंप्यूटिंग में, Oracle एक प्रमुख नाम है। लैरी एलीसन तथा उनके मित्रों तथा पूर्व सह-कार्यकर्ता बॉब माइनर तथा एड ओएट्स ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेन्ट लेबोरेटरीज (SDL) के नाम से 1977 में परामर्श संस्था प्रारंभ की। SDL ने Oracle सॉफ्टवेयर के मूल संस्करण का विकास किया है। Oracle, पूर्व में एम्पेक्स द्वारा नियुक्ति के समय एलीसिन द्वारा कार्य की गई सी आई ए-फन्डेड परियोजना के कोड नाम से विकसित हुआ है। .

नई!!: डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली और ओरैकल डाटाबेस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »