लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डीडी फ्री डिश

सूची डीडी फ्री डिश

डीडी फ्री डिश प्रसार भारती के स्वामित्व में निःशुल्क उपग्रह टेलीविजन सेवा प्रदान करने वाली भारत की पहली उपग्रह सेवा है। डीडी फ्री डिश को पहले डीडी डायरेक्ट+ के नाम से भी जाना जाता था। यह सुविधा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध है और इसने ग्रामीण इलाकों में मनोरंजन की एक बाढ़ सी ला दी है, जिससे लोगों में एक नई जिज्ञासा जगी है। .

50 संबंधों: एबीपी न्यूज़, एक्स-ज़ोन टीवी, डीडी चंदना, डीडी न्यूज़, डीडी नॉर्थ ईस्ट, डीडी पंजाबी, डीडी पोढ़ीगै, डीडी फ्री डिश, डीडी बांग्ला, डीडी बिहार, डीडी भारती, डीडी मध्य प्रदेश, डीडी मलयालम, डीडी यादागिरी, डीडी राजस्थान, डीडी सप्तगिरी, डीडी सह्याद्री, डीडी स्पोर्ट्स, डीडी गिरनार, डीडी ओड़िया, डीडी कशीर, डीडी किसान, डीडी उत्तर प्रदेश, डीडी उर्दू, दूरदर्शन नेशनल, नई दिल्ली, न्यूज़ 18, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ २४ (इंडिया), प्रसार भारती, बिग मैजिक, बिग मैजिक गंगा, बी4यू मूवीज़, भारत, राज्य सभा टीवी, रिश्ते (टीवी चैनल), लोक सभा टीवी, संस्कार टीवी, स्टार उत्सव, सोनी पल, सोनी मिक्स, ज़ी अनमोल, विविध भारती, आस्था टीवी, आस्था भजन टीवी, आज तक, इण्डिया न्यूज, इंडिया 24X7, इंडिया टीवी, 9एक्सएम

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

एक्स-ज़ोन टीवी

एक्स-जोन एक भारतीय संगीत चैनल है जो वायकॉम समूह का हिस्सा है। यह एक फ्री टू एयर चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और एक्स-ज़ोन टीवी · और देखें »

डीडी चंदना

डीडी चंदना एक कन्नड़ टीवी चैनल है। यह एक सरकारी चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी चंदना · और देखें »

डीडी न्यूज़

दूरदर्शन समाचार, आमतौर पर डीडी न्यूज के रूप में अपने संक्षिप्त नाम द्वारा जाना जाता है। यह भारत का एकमात्र 24 घंटे का स्थलीय(बिना उपग्रह के प्रसारित) टीवी समाचार चैनल है। प्रसार भारती कंपनी बोर्ड ने प्रस्ताव दिया कि डीडी मेट्रो, जो बंद होने वाला था के स्थान पर एक 24-घंटे के समाचार चैनल शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी। इसे बाद में 3 अक्टूबर 2003 की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी न्यूज़ · और देखें »

डीडी नॉर्थ ईस्ट

डीडी नार्थ-ईस्ट (उत्तर-पूर्व) एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दूरदर्शन केंद्र गुवाहाटी से, अगरतला, कोहिमा, इम्फाल, सिलचर, डिब्रूगढ़, तुरा, आइजोल, ईटानगर और शिलांग में प्रसारित होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी नॉर्थ ईस्ट · और देखें »

डीडी पंजाबी

डीडी पंजाबी एक पंजाबी टीवी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी पंजाबी · और देखें »

डीडी पोढ़ीगै

डीडी पोढ़िगै दूरदर्शन का एक तमिल भाषा का क्षेत्रीय चैनल है।यह पृथ्वी से और उपग्रह के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी पोढ़ीगै · और देखें »

डीडी फ्री डिश

डीडी फ्री डिश प्रसार भारती के स्वामित्व में निःशुल्क उपग्रह टेलीविजन सेवा प्रदान करने वाली भारत की पहली उपग्रह सेवा है। डीडी फ्री डिश को पहले डीडी डायरेक्ट+ के नाम से भी जाना जाता था। यह सुविधा भारत के सभी राज्यों में उपलब्ध है और इसने ग्रामीण इलाकों में मनोरंजन की एक बाढ़ सी ला दी है, जिससे लोगों में एक नई जिज्ञासा जगी है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी फ्री डिश · और देखें »

डीडी बांग्ला

डीडी बांग्ला एक बांग्ला टीवी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी बांग्ला · और देखें »

डीडी बिहार

डीडी बिहार एक राज्य के स्वामित्व वाला, दूरदर्शन केन्द्र बिहार से प्रसारित चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी बिहार · और देखें »

डीडी भारती

डीडी भारती एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली प्रसारित होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी भारती · और देखें »

डीडी मध्य प्रदेश

डीडी मध्य प्रदेश एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दूरदर्शन केन्द्र भोपाल से प्रसारित होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी मध्य प्रदेश · और देखें »

डीडी मलयालम

डीडी मलयालम एक मलयालम भाषा का टीवी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी मलयालम · और देखें »

डीडी यादागिरी

डीडी यदागिरि तेलुगु भाषा का टेलीविजन चैनल है जो राज्य के स्वामित्व वाली भारत की राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन द्वारा संचालित है। यह दूरदर्शन द्वारा संचालित 11 भारतीय क्षेत्रीय भाषा के चैनलों में से एक है। इसका प्रसारण दूरदर्शन के हैदराबाद, तेलंगाना केंद्र से होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी यादागिरी · और देखें »

डीडी राजस्थान

डीडी राजस्थान एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दूरदर्शन केन्द्र जयपुर से प्रसारित होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी राजस्थान · और देखें »

डीडी सप्तगिरी

डीडी सप्तगिरी एक भारतीय सार्वजनिक चैनल है। यह तेलुगु भाषा का चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी सप्तगिरी · और देखें »

डीडी सह्याद्री

डीडी सह्याद्री एक मराठी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी सह्याद्री · और देखें »

डीडी स्पोर्ट्स

डीडी स्पोर्ट्स एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक क्रीड़ा संबंधी चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी स्पोर्ट्स · और देखें »

डीडी गिरनार

डीडी-गिरनार या डीडी गुजराती / डीडी-11 भारत के राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन का एक गुजराती भाषा का चैनल है। यह गुजरात राज्य में अहमदाबाद में दूरदर्शन केन्द्र (सेंटर) में स्टूडियो से प्रसारित होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी गिरनार · और देखें »

डीडी ओड़िया

डीडी ओड़िया एक ओड़िया टीवी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी ओड़िया · और देखें »

डीडी कशीर

डीडी कशीर भारत का एकमात्र टीवी चैनल है, जो कि कश्मीरी भाषा में है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी कशीर · और देखें »

डीडी किसान

डीडी किसान एक भारतीय कृषि सम्बंधित 24 घंटे का टेलीविजन चैनल है, जो दूरदर्शन के स्वामित्व में है। इसे 26 मई 2015 को शुरू किया गया था। यह चैनल कृषि और संबंधित क्षेत्रों,जैसे: नई कृषि तकनीक का प्रसार, पानी के संरक्षण व जैविक खेती जैसे विषयों की जानकारी देता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी किसान · और देखें »

डीडी उत्तर प्रदेश

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश या संक्षिप्त रूप में डीडी उत्तर प्रदेश दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ से प्रसारित किया जाने वाला एक 24 घंटे का क्षेत्रीय उपग्रह टीवी चैनल है। यह राज्य के स्वामित्व वाले दूरदर्शन टीवी नेटवर्क का एक हिस्सा है। यह मुख्यत: उत्तर प्रदेश के भारतीय राज्य में कार्य करता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी उत्तर प्रदेश · और देखें »

डीडी उर्दू

डीडी उर्दू एक राज्य के स्वामित्व वाला टीवी चैनल है जो दिल्ली में दूरदर्शन केन्द्र से प्रसारित होता है। डीडी उर्दू चैनल का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों के बीच उर्दू भाषा का प्रसार करने से है। डीडी उर्दू के प्रमुख कार्यालय मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के पास नई दिल्ली में है। डीडी उर्दू का प्रसारण की उपलब्धता भारत और एशिया, चीन और खाड़ी देशों के कुछ हिस्सों में है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और डीडी उर्दू · और देखें »

दूरदर्शन नेशनल

दूरदर्शन नेशनल भारत में एक केन्द्र शासित हिन्दी टीवी चैनल है तथा इस चैनल की पहुँच भारत के लगभग हर हिस्से तक है। यह विभिन्न आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रस्तुति समारोह, राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री के भाषण, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, महत्वपूर्ण संसदीय बहसों, रेलवे और सामान्य बजट प्रस्तुतियों, लोक सभा और राज्य सभा में प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और भारत के लिए महत्वपूर्ण विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण होता है। यह विभिन्न शिक्षा से संबधित कार्यक्रमों जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शैक्षिक प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय संस्थान (सीआईईटी) और शिक्षा प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान (एस आई इ टी) के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और दूरदर्शन नेशनल · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और नई दिल्ली · और देखें »

न्यूज़ 18

न्यूज़ 18(पहले आईबीएन 7) एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। '2006-2009 तक मूल रूप से इसे "चैनल 7" के नाम से जाना जाता था। इसका स्वामित्व टीवी 18 के पास है। फ़रवरी 2015 में, आईबीएन-7, टीजीआई के सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष तीन हिन्दी समाचार टीवी चैनलों में से एक था। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और न्यूज़ 18 · और देखें »

न्यूज़ नेशन

न्यूज़ नेशन एक फ्री टू एयर, 24-घंटे का हिंदी समाचार चैनल है। इसका स्वामित्व न्यूज़ नेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के पास है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और न्यूज़ नेशन · और देखें »

न्यूज़ २४ (इंडिया)

न्यूज़ २४ (इंडिया) एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। न्यूज 24 24 घंटे हिंदी समाचार टीवी B.A.G. के स्वामित्व वाले चैनल है फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड सुश्री अनुराधा प्रसाद न्यूज 24 से प्रचारित बीएजी नेटवर्क है, जो उत्पादन में विविध हितों के साथ एक मीडिया समूह, टेलीविजन प्रसारण, एफएम रेडियो, न्यू मीडिया वेंचर्स और शिक्षा का हिस्सा है .

नई!!: डीडी फ्री डिश और न्यूज़ २४ (इंडिया) · और देखें »

प्रसार भारती

प्रसार भारती (ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया के नाम से भी जानते हैं) भारत की एक सार्वजनिक प्रसारण संस्था है। इसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी शामिल हैं। प्रसार भारती का गठन २३ नवंबर, १९९७ प्रसारण संबंधी मुद्दों पर सरकारी प्रसारण संस्थाओं को स्वायत्तता देने के मुद्दे पर संसद में काफी बहस के बाद किया गया था। संसद ने इस संबंध में १९९० में एक अधिनियम पारित किया लेकिन इसे अंततः १५ सितंबर १९९७ में लागू किया गया। प्रसार भारती के वर्तमान अध्यक्ष मृणाल पाण्डे एवं सीईओ जवाहर सर्कार हैं। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और प्रसार भारती · और देखें »

बिग मैजिक

बिग मैजिक एक हिन्दी हास्य प्रधान टीवी चैनल है। यह भारत के एक बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है। दिसम्बर 2016 में ज़ी मनोरंजन उद्योग ने इस चैनल का अधिग्रहण कर लिया है जिस कारण अब बिग मैजिक ज़ी टीवी के कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण भी करता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और बिग मैजिक · और देखें »

बिग मैजिक गंगा

बिग मैजिक गंगा एक हिन्दी-भाषा/भोजपुरी भाषा का 24/7 हास्य मनोरंजन चैनल है। इसकी टैगलाइन "चटपटा हर पल" है। यह एक फ्री टू एयर चैनल है यह सभी प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और बिग मैजिक गंगा · और देखें »

बी4यू मूवीज़

बी4यू मूवीज़, एक बॉलीवुड फिल्म डिजिटल टीवी चैनल है। यह 8 विभिन्न उपग्रहों तथा अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका, मॉरीशस, कनाडा और भारत सहित 100 से अधिक देशों में उपलब्ध है यह चैनल बी4यू ग्रुप,जिस पर लक्ष्मी मित्तल, किशोर लुल्ला और गोकुल बिनानी का स्वामित्व है, का हिस्सा है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और बी4यू मूवीज़ · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और भारत · और देखें »

राज्य सभा टीवी

राज्यसभा टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक राजनीतिक समाचार चैनल है। यह चैनल ऊपरी सदन की कार्यवाही को कवर करता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और राज्य सभा टीवी · और देखें »

रिश्ते (टीवी चैनल)

रिश्ते, एक नि:शुल्क हिंदी टीवी चैनल है।यह चैनल अपने सहयोगी चैनल कलर्स पर प्रसारित कार्यक्रमों का पुनर्प्रसारण करता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और रिश्ते (टीवी चैनल) · और देखें »

लोक सभा टीवी

लोक सभा टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक राजनीति संबंधी चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और लोक सभा टीवी · और देखें »

संस्कार टीवी

संस्कार टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक धार्मिक चैनल है। श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: डीडी फ्री डिश और संस्कार टीवी · और देखें »

स्टार उत्सव

स्टार उत्सव हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाला चैनल है। इसपर स्टार प्लस व लाइफ ओके के कुछ लोकप्रिय कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। ये चैनल भारत में उपलब्ध है। ये चैनल मुख्यतः उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लोग केबल टेलिविज़न से हाल फिलहाल में ही जुड़े हैं। इससे उन लोगों को छोटे परदे के वैभवशाली और लोकप्रिय कार्यक्रमों को पुनः देखने का अवसर मिल जाता है। कार्यक्रमों का चुनाव स्टार प्लस,स्टार वन तथा लाइफ ओके संग्रह से किया जाता है। यह चैनल भारत के कस्बो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध है जिससे इन क्षेत्रों के लोगो को भी स्टार समूह के कुछ सबसे प्रचलित कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलता है, जो इसे भारतीय मध्यम वर्ग का सम्राट बनाता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और स्टार उत्सव · और देखें »

सोनी पल

सोनी पल मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा एक नया पारिवारिक मनोरंजन चैनल है। सोनी पर चलने वाले अन्य चैनलों की तरह इसका भी मुख्य उद्देश्य महिलाओं में लोकप्रिय कार्यक्रमों धारावाहिकों को दिखाना है। पल महिलाओं के द्वारा बिताए जाने वाले पल-पल को प्रेरक धारावाहिकों से उत्साहित करेगा, ताकि देखने वाले एक अद्भुत अहसास का अनुभव करते हुए कहें कि ये पल हमारा है यही इसका मुख्य उद्देश्य है। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को इस चैनल का ब्रॉण्ड एम्बेसिडर चुना गया। यह चैनल महिलाओं के जुनून तथा उत्साह पर केन्द्रित है जो भविष्य में स्टार प्लस, लाइफ ओके और ज़ी टीवी जैसे टॉप चैनलों को कड़ी टक्कर देगा। सोनी पल मुख्यतः बिग टीवी, डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, विडियोकॉन डीटूएच तथा टाटा स्काई और भारत की एकमात्र निःशुल्क दूरदर्शन सेवा डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और सोनी पल · और देखें »

सोनी मिक्स

सोनी मिक्स भारतीय हिन्दी गानों का चैनल है। जिसका प्रसारण 1 सितम्बर 2011 को शुरू हुआ। इस चैनल में हिन्दी गानों को दिखाया जाता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और सोनी मिक्स · और देखें »

ज़ी अनमोल

ज़ी अनमोल एक भारतीय निशुल्क प्रसारित होने वाला हिन्दी टीवी चैनल है। यह ज़ी नेटवर्क द्वारा 01 सितम्बर 2013 को आरम्भ किया था। यह ज़ी टीवी द्वारा प्रसारित किए गए धारावाहिक तथा ज़ी सिनेमा एवं & पिक्चर्स द्वारा प्रसारित फ़िल्म पुनः प्रसारित करता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और ज़ी अनमोल · और देखें »

विविध भारती

आकाशवाणी मुख्यालय, नई दिल्ली विविध भारती भारत मे सार्वजनिक क्षेत्र के रेडियो चैनल आकाशवाणी की एक प्रमुख प्रसारण सेवा है। भारत में रेडियो के श्रोताओं के बीच ये सर्वाधिक सुनी जाने वाली और बहुत लोकप्रिय सेवा है। इस पर मुख्यत: हिन्दी फ़िल्मी गीत सुनवाये जाते हैं। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 1957 को हुई थी। वर्ष 2006-2007, विविध भारती के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मे भी मनाया। प्रारम्भ मे इसका प्रसारण केवल दो केन्द्रों, बम्बई तथा मद्रास से होता था। बाद मे धीरे धीरे लोकप्रियता के चलते आकाशवाणी के और भी केन्द्र इसका प्रसारण करने लगे। वर्तमान मे अनेकानेक केन्द्र आकाशवाणी की विज्ञापन प्रसारण सेवा के रूप मे अपने श्रोताओं को विविध भारती के कार्यक्रम सुनवाते हैं। यह भारत के असंख्य हिन्दी भाषियों का चहेता रेडियो चैनल वर्षों तक रहा। तब भी जब कि ना तो दूरदर्शन भारत आया था, या आने के बाद भी इतना चहेता नहीं बना था, जितना कि यह चैनल रहा है। अब भी यह चैनल अखिल भारत में प्रसारित होता है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और विविध भारती · और देखें »

आस्था टीवी

टीवी आस्था टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। भारत का यह प्रसिद्ध धार्मिक चैनल है सन २००० में स्थापित हुआ। इसका नेटवर्क 2006 तक 160 देशों तक पहुँच गया। इस टीवी चैनल पर भक्ति संगीत के साथ आध्यात्मिक प्रवचन एवं सामाजिक-सांस्कृतिक समारोहों का प्रसारण शामिल है। इस टीवी चैनल के माध्यम से योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, पारंपरिक त्योहारों, वैदिक ज्ञान इत्यादि के विषयों में जानकारी प्रदान की जाती है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और आस्था टीवी · और देखें »

आस्था भजन टीवी

आस्था भजन हिन्दी-भाषा का एक 24/7 हिन्दू टीवी चैनल है जो वेदांता समूह के स्वामित्व में है। यह एक फ्री टू एयर चैनल है। इसका शुभारम्भ 14 जनवरी 2005 को किया गया था। यह सभी प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म, व ऑनलाइन भी उपलब्ध है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और आस्था भजन टीवी · और देखें »

आज तक

आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है। आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और आज तक · और देखें »

इण्डिया न्यूज

इण्डिया न्यूज एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। यह चैनल हरियाणा के कांग्रेस राजनेता विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा का है। ये वही विनोद शर्मा हैं जिनके बेटे मनु शर्मा को मीडिया की सक्रियता के चलते जेसिका लाल की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है कार्तिकेय शर्मा मनु शर्मा का भाई हैं .

नई!!: डीडी फ्री डिश और इण्डिया न्यूज · और देखें »

इंडिया 24X7

इंडिया 24x7,(पहले ज़ी संगम) एक फ्री टू एयर चैनल है जो हिंदी भाषी बाजार में सभी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। यह ज़ी मीडिया कॉर्प.

नई!!: डीडी फ्री डिश और इंडिया 24X7 · और देखें »

इंडिया टीवी

इंडिया टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। .

नई!!: डीडी फ्री डिश और इंडिया टीवी · और देखें »

9एक्सएम

9एक्सएम एक भारतीय संगीत चैनल हैं इसे 2007 में 9एक्स मीडिया ने लोंच किया था ' .

नई!!: डीडी फ्री डिश और 9एक्सएम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डीडी डायरेक्ट प्लस, डीडी डायरेक्ट+

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »