लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डायमण्ड कॉमिक्स

सूची डायमण्ड कॉमिक्स

डायमण्ड काॅमिक्स प्राइवेट लिमिटेड (अंग्रेजी; Diamond Comics Pvt. Ltd.) भारत स्थित एक काॅमिक्स पुस्तक वितरक एवं प्रकाशक विभाग है। .

20 संबंधों: चाचा चौधरी, टार्ज़न, डायनामाइट, पाकिस्तान, पिंकी, प्राण कुमार शर्मा, फ्लैश गॉर्डन, फौलादी सिंह, फैण्टम, बिल्लू, बैटमैन, भारत, मिलिंद सोमन, मुकेश खन्ना, शक्तिमान, सुपरमैन, स्पाइडर-मैन, कपिलदेव, कैप्टन व्योम, अंग्रेज़ी भाषा

चाचा चौधरी

चाचा चौधरी एक बेहद लोकप्रिय भारतीय कॉमिक्स पुस्तक के चरित्र हैं, जिसकी रचना दिवंगत कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा ने की थी। उनकी कॉमिक्स हिंदी एवं अंग्रेज़ी समेत अन्य दस भारतीय भाषाओं के साथ प्रकाशित होती है और दस करोड़ से अधिक प्रतियों की बिक्री होती है। "चाचा चौधरी" आधारित बने दूरदर्शन धारावाहिक पर इसके ६०० से अधिक एपीसोड तक एक प्रमुख चैनल पर दिखाए गए, जिसे अभिनेता रघुवीर यादव ने इसकी शीर्षक भूमिका को चरितार्थ किया था। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और चाचा चौधरी · और देखें »

टार्ज़न

टार्जन एक काल्पनिक चरित्र है, वह एक आदिरूप जंगली बच्चा है जिसे अफ्रीका के जंगलों में मंगानी "महान वानरों" के द्वारा पाल पोस कर बड़ा किया जाता है; बाद में वह सामाजिक जीवन में लौट आता है, लेकिन इसे स्वीकार नहीं कर पाता है और एक साहसी वीर के रूप में फिर से जंगल में लौट आता है। टार्ज़न एक ऐसा पात्र है जिसे एडगर राईस बरोज के द्वारा बनाया गया, सबसे पहले इस पात्र को उपन्यास टार्ज़न ऑफ़ द एप्स (मैगजीन प्रकाशन 1912, पुस्तक प्रकाशन 1914) में देखा गया और इसके बाद इसके 25 सिक्वल्स में, अन्य लेखकों की तीन अधिकृत पुस्तकों में और मीडिया के असंख्य अधिकृत या अनाधिकृत कामों में भी देखा गया। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और टार्ज़न · और देखें »

डायनामाइट

डाइनामाइट एक प्रमुख विस्फोटक है। इसका आविष्कार अल्फ्रेड नोबेल ने किया था। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और डायनामाइट · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और पाकिस्तान · और देखें »

पिंकी

पिंकी (अंग्रेजी; Pinki) भारत के सबसे लोकप्रिय कार्टून चरित्रो मे से एक हैं। इनके रचियता हैं कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा जिन्हें प्राण के नाम से जाना जाता है, जो डायमण्ड कॉमिक्स प्रकाशन से प्रकाशित होती है। श्रेणी:भारतीय काॅमिक्स श्रेणी:भारतीय कार्टून श्रेणी:डायमण्ड कॉमिक्स के पात्र श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र.

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और पिंकी · और देखें »

प्राण कुमार शर्मा

प्राण द्वारा रचित कॉमिक पात्र चाचा चौधरी कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा (१५ अगस्त १९३८ – ६ अगस्त २०१४) जिन्हें प्राण के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल और लोकप्रिय कार्टूनिस्ट प्राण ने १९६० से कार्टून बनाने की शुरुआत की। प्राण को सबसे ज्यादा लोकप्रिय उनके पात्र चाचा चौधरी और साबू ने बनाया। सर्वप्रथम लोटपोट के लिए बनाये उनके ये कार्टून पात्र बेहद लोकप्रिय हुए और आगे चलकर प्राण ने चाचा चौधरी और साबू को केन्द्र में रखकर स्वतंत्र कॉमिक पत्रिकाएं प्रकाशित की। उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र मिलाप से कार्टून बनाने की शुरुआत की थी। ६ अगस्त २०१४ को उनका कैंसर से निधन हो गया। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और प्राण कुमार शर्मा · और देखें »

फ्लैश गॉर्डन

फ्लैश गाॅर्डन (अंग्रेजी; Flash Gordon) एक काल्पनिक नायक है जिसकी अंतरिक्ष के रोमांचक यात्राओं की कहानियों को काॅमिक्स स्ट्रिप द्वारा प्रकाशित करते है और जिसकी चित्रण मूल रचनाकार एलेक्स रेमण्ड ने की है।"Flash Gordon", in Guy Haley (editor) Sci-Fi Chronicles: A Visual History of the Galaxy's Greatest Science Fiction.Richmond Hill, Ontario: Firefly Books, 2014.

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और फ्लैश गॉर्डन · और देखें »

फौलादी सिंह

फौलादी सिंह (अंग्रेजी; सत्तर एवं अस्सी के दशक में भारत का एक लोकप्रिय विज्ञान-फंतासी आधारित कॉमिक्स किरदार है, जिसे पूरी मानवता की रक्षक के तौर पर जाना जाता है। उन दिनों कॉमिक्स उनकी कॉमिक्स काफी आगे हुआ करती थी, कम से कम, जब भारत में अस्सी के शुरुआती दशक दौरान, कार्टून/कॉमिक्स दृश्यों का महज आगमन हो ही रहा था। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और फौलादी सिंह · और देखें »

फैण्टम

फैण्टम (अंग्रेजी; Phantom) एक कामिक्स पात्र है जिसकी रचना ली फ़ाक ने की जो एक अन्य प्रसिद्द कॉमिक्स पात्र जादूगर मैनड्रैक के रचयिता भी थे। पहली बार १९३६ में एक अखबार में छपनी शुरू होने वाली शृंखला "दि फैण्टम", जिसका नायक फैण्टम है, का प्रकाशन अभी तक जारी है। एक पात्र के रूप में फैण्टम को पहला सुपरहीरो भी माना जाता है। भारत में यह शृंखला पहली बार १९६४ में शुरू हुई जब इंद्रजाल कॉमिक्स का प्रकाशन शुरू हुआ और मैंड्रेक और फैण्टम कॉमिक्स पात्रों का पदार्पण भारत में हुआ। हिन्दी में पहली बार "बेताल की मेखला" नाम से फैण्टम सीरीज का कॉमिक्स छपा जो भारत का पहला हिन्दी कॉमिक्स भी था। वर्तमान समय में इन कॉमिक्सों के इन दुर्लभ संस्करणों की कीमत लाखों में आँकी गयी है। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और फैण्टम · और देखें »

बिल्लू

बिल्लू (अंग्रेजी; Billoo) एक भारतीय काॅमिक्स पात्र है जिसकी रचना भारतीय कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा ने सन् १९७३ में किया था। इसकी प्रकाशन डायमण्ड पब्लिकेशन करती है। इसकी कहानियों की पृष्ठभूमि में दिल्ली की बीते सत्तर व अस्सी के दशक की झलक देखने मिलती है। बिल्लू एक आम स्कूली किशोर ही है। जिसकी आंशिक समानता अमेरिकी काॅमिक्स के पात्र आर्ची से की जाती है, बिल्लू को शरारती है, लड़कियाँ उसे पसंद करती है हालाँकि वह आर्ची के समान "दोस्ताना कैसानोवा" या रसिक मिजाज का कतई नहीं है, अन्य भारतीय किशोरों की तरह उसे भी क्रिकेट खेलना पसंद है। बिल्लू की पहचान अक्सर उसकी आँखों तक फैले बालों से ढकी रहती या पूरे माथे को घेरती। अक्सर उसकी मसखरेपन और शरारतों से उसे मुसीबतें झेलनी पड़ती, मगर हर बार वह उन पड़ोसियों की आंटियों और बदमाशों से बच निकलता। बिल्लू के पास "मोती" नाम का एक पालतू पिल्ला है। उसकी टोली में उसके बचपन के दोस्त जैसे गब्दू, जोज़ी, मोनू, बिशम्बर और ऐसे कई साथी हैं। उसका अक्सर बजरंगी नामक पहलवान और उसके चेले ढक्कन से नोक-झोंक चलती है। वहीं जोज़ी के पिता कर्नल थ्री नाॅट थ्री कभी भी बिल्लू को पसंद नहीं करते। १९७३ में, कार्टूनिस्ट प्राण साहब किसी स्कूली किशोर पर अपने काॅमिक्स स्ट्रिप बनाना चाहते थे। इस तरह उन्होंने एक बच्चे को रचा जिसकि लंबे बालों उसकी आँखों को ढके रहे और उसका नाम रखा "बिल्लू"। पाठकों के बीच इस दुबले-पतले किरदार को बहुत सराहा गया जिससे संपादक ने प्राण साहब से एक पन्नों से लेकर दो पन्नों की कहानियाँ रचने को कहा। बिल्लू को कई बार अपने पालतू पिल्ले - मोती साथ सड़कों पर घुमते देखा जा सकता है। जब वह घर पर हो, तो वह टीवी देखने बैठ जाता। बिल्लू और उसकी दोस्तों की टोली जिनमें गब्दू, जोज़ी, मोनू व बिशम्बर शामिल हैं; अक्सर पहलवान बजरंगी और उसके साथी ढक्कन को चकमा दे जाते हैं। वे हमेशा इसी तरह एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जुगत करते हैं। जोज़ी की बिल्लू से दोस्ती पर, जोज़ी के पिता कर्नल थ्री नाॅट थ्री हमेशा नापसंदगी जताते और हरपल उसपर अपनी राईफ़ल ताने रहते। बिल्लू व उसके दोस्तों को हमेशा पड़ोसियों के अहाते पर क्रिकेट खेलते देखा जाता रहा है, और कभी-कभार वह गलती से उसके पड़ोसियों की ही खिड़कियाँ तोड़ देता है(विशेषकर बजरंगी की खिड़कियाँ।) हरेक काॅमिक्स पुस्तक में कहानियों की सेट हुआ करती थी। आरंभिक कहानियों में बिल्लू और जोज़ी बच्चे हुआ करते थे, बाद कहानियों में उनके किशोरवय रूप में दिखाया जाता है। बचपन में जोज़ी जहाँ उसकी दोस्त थी अब बड़े होने पर वह उसकी गर्लफ्रैंड बनती है। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और बिल्लू · और देखें »

बैटमैन

बैटमैन (Batman) डीसी कॉमिक्स का एक काल्पनिक पात्र है जिसे बॉब केन व बिल फिंगर ने रचा है। बैटमैन साधारणतः ब्रुस वेन नाम से गौथम शहर में रहता है। इसका अन्य नाम द डार्क नाइट भी है। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और बैटमैन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और भारत · और देखें »

मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में दाखिला ले लिया। बाद में, उन्होंने एमएचएच सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक, बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और मिलिंद सोमन · और देखें »

मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना (अंग्रेजी:Mukesh Khanna) एक भारतीय धारावाहिक तथा फ़िल्म अभिनेता है जिनका जन्म 19 जून, 1958 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने कई हिन्दी धारावाहिकों तथा फ़िल्मों में अभिनय किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1981 में बनी रूही फ़िल्म से की थी तथा इन्होंने अपनी छवि महाभारत धारावाहिक जो 1988 में दूरदर्शन पर चलता था उस धारावाहिक में इन्होंने भीष्म का अभिनय किया था तथा शक्तिमान धारावाहिक में शक्तिमान तथा गंगाधर का किरदार निभाया था से बनाई थी और इन्हीं टेलीविज़न धारावाहिकों से ये प्रसिद्ध हुए। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और मुकेश खन्ना · और देखें »

शक्तिमान

शक्तिमान का भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना शक्तिमान (Shaktimaan) एक भारतीय काल्पनिक सुपरहीरो पर आधारित टेलिविज़न धारावाहिक है। इसे प्रस्तुत मुकेश खन्ना तथा निर्देशित दिनकर जानी ने किया। इसके 400 से अधिक एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर दिखाये गये। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और शक्तिमान · और देखें »

सुपरमैन

सुपरमैन (अंग्रेजी; Superman) अमेरिकी काॅमिक्स बुक्स की डीसी काॅमिक्स द्वारा प्रकाशित एक काल्पनिक सुपरहीरो या महानायक है। लेखक जेरी सीगल एवं आर्टिस्ट जाॅय शस्टर ने उनको सर्वप्रथम एक्शन काॅमिक्स #1 (आवरण-तिथि जून 1938) से जारी किया, जो बाद में कई रेडियो धारावाहिकों, समाचार-पत्रों की कतरनों, टेलीविज़न कार्यक्रमों, फ़िल्मों एवं विडियो-गेम द्वारा काफी प्रचलित हुए। लिहाजा इस अभूतपूर्व सफलता के बाद, सुपरमैन की प्रेरणा की तर्ज पर सुपरहीरोज की एक पूरी पीढ़ी खड़ी हो गई और अमेरिकी काॅमिक्स जगत में प्रधान रूप से स्थापित भी हुए। सुपरमैन की मौजूदगी को प्रतिकात्मक तौर पर काफी विशेष ध्यान रखा गया; जैसे उनकी नीली पोशाक, लाल लबादा और सीने पर लाल एवं पीले रंग का लिखा अंग्रेज़ी में "S" एस अक्षर का गढ़ा हुआ शिल्ड। इस शिल्ड का मिडिया में लगभग कई बार विभिन्न मौकों पर अलग-अलग तरीकों से किरदार के चिन्ह स्वरूप दर्शाया गया है। मूल तौर पर सुपरमैन की उद्गम कथाओं में उसे सुदूरवर्ती ब्रह्मांड के काल्पनिक ग्रह क्रिप्टाॅन का अंतिम वासी कहा जाता है, जिसका वास्तविक नाम काल-एल है, जिसे उसके वैज्ञानिक पिता ज़ोर-एल उसे तब राॅकेट द्वारा पृथ्वी को प्रक्षेपित करते हैं, जब उनका ग्रह क्रिप्टाॅन तबाह होना शुरू होता है। यहां पृथ्वी पर कैनसैस के किसान दंपति उसे अपना लेते हैं, जिसकी परवरिश क्लार्क केंट के रूप में होती है और उसे काफी गहन नैतिक शिक्षा जैसे आदर्श सीख मिलती है। इस दौरान भी कई बार अपनी अमानवीय शक्तियों से परिचित होता है, फिर वयस्क उम्र में, वह सुपरमैन के गुप्त रूप में मानवता के उपकार हेतु इसका संकल्प भी लेता है। सुपरमैन का निवास और कार्यस्थल अमेरिका के ही काल्पनिक शहर मैट्रोपोलिस़ में होता हैं। फिर कलार्क केंट के रूप में, वह बतौर जर्नालिस्ट डेली प्लेनेट में काम करता है जहाँ से मैट्रोपोलिस़ के लिए अखबार प्रकाशित होते हैं। सुपरमैन की प्रेम दिलचस्पी उसके ही प्रमुख रिपोर्टर लूईस लैन के साथ होती है और सुपरविलैन में लेक्स लुथाॅर उसका कट्टर दुश्मन रहता है। मिसाल के तौर जस्टिस लीग नामक सुपरहीरो संगठन का वह सदस्य भी रहता है और बैटमैन एवं वंडरवुमैन उसके नजदीकी दोस्त होते हैं। डीसी काॅमिक्स जगत के अन्य किरदारों की तरह ही, समय-समय पर वैकल्पिक के तौर पर सुपरमैन के साथ उन्हें गढ़ा जाता रहा है। सुपरमैन को अब व्यापक नजरिए से अमेरिकी संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। अपनी प्रभावशील विद्वता के साथ सांस्कृतिक विचारक, समीक्षक और आलोचक उनके इस वैश्विक रूप से लोकप्रिय एवं अमेरिकी किरदार के असर को तलाशते हैं। इस किरदार के एकाधिकार के लिए अक्सर, सिगल और शस्टर मतभेदों की वजहों से यह मामला मुकदमा दायर करने की स्थिति तक ले आते। सुपरमैन के किरदार को भुनाने के लिए मिडिया ने जमकर इसका रूपांतरण कराया जिनमें फ़िल्में, टीवी धारावाहिक औल विडियो गेम आदि शामिल हैं। फ़िल्म अभिनेता जाॅर्ज रीव्स, क्रिस्टोफर रीव्स, ब्रेनडन रुथ, और हेनरी कैविल ने सुपरमैन की भूमिका को अब तक बड़े पर्दे पर साकार करते आ रहें हैं। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और सुपरमैन · और देखें »

स्पाइडर-मैन

स्पाइडर-मैन मार्वल कॉमिक्स का काल्पनिक सुपर हीरो है। इसके रचयिता स्टैन ली एवं स्टीव डिटको हैं। सबसे पहले 1962 में आई कॉमिक्स में इसकी प्रथम उपस्थिति हुई थी। कॉमिक्स में वह पीटर पार्कर के रूप में एक अनाथ बच्चा होता है जिसके माता-पिता रिचर्ड और मैरी पार्कर एक हवाई जहाज की दुर्घटना में मारे जाते हैं। न्यू यॉर्क शहर में उसे उसकी मौसी आंट मे और अंकल बेन पालते हैं। उसे किशोरावस्था और वित्तीय मुद्दों के संघर्षों से निपटते हुए दिखाया जाता है। उसकी उत्पत्ति कहानी में उसे एक रेडियोधर्मी मकड़ी काट लेती है जिससे उसमें मकड़ी से संबंधित शक्ति और क्षमताएँ आ जाती हैं। जिसमें शामिल है:- अधिकांश सतहों पर चढ़ने की क्षमता, अपने स्वयं के आविष्कार उपकरणों को कलाई पर पहनकर उपयोग करके मकड़ी के जाल को शूट करना जिसे वह "वेब-शूटर" कहता है और अपने "स्पाइडर सेन्स" से खतरों के आने से पहले आभास होना। इसी कहानी में स्पाइडर मैन मूल रूप से प्रसिद्धि पाने के लिए इस शक्ति का उपयोग करता है। एक दिन वह अंकल बेन को गोली मारते हुए भाग रहे एक चोर को जाने देने देता है। उसके बाद वह अपनी शक्ति को जिम्मेदारी से उपयोग करना सीखता है। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और स्पाइडर-मैन · और देखें »

कपिलदेव

कपिलदेव रामलाल निखंज (जन्म ६ जन्वरी १९५९) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। १९८३ के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और उनके नेतृत्व में टीम ने विश्वकप जीतने का गौरव प्राप्त किया। वे विस्डेन द्वारा वर्ष २००२ में 'सदी के भारतीय क्रिकेटर' चुने गये। वे १० माह के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक भी रहे थे। कपिलदेव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनका विवाह रोमी भाटिया से सन १९८० में हुआ। उनकी बेटी, अमिया देव का जन्म १६ जनवरी, १९९६ को हुआ। Kapil Dev ka another name kya h .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और कपिलदेव · और देखें »

कैप्टन व्योम

कैप्टन व्योम (Captain Vyom) एक विज्ञान पर आधारित भारतीय टेलिविज़न धारावाहिक है। इसे 1990 में भारत में दुरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। 2220 में आधारित कहानी व विज्ञान पर आधारित संकल्पना के कारण यह युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय रहा। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और कैप्टन व्योम · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: डायमण्ड कॉमिक्स और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डायमंड कॉमिक्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »