लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डायना पेंटी

सूची डायना पेंटी

डायना पेंटी (जन्म:2 नवंबर 1985, डियाना पेंटी के रूप में भी जानी जाती है) भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती है। उन्होनें 2005 से मॉडलिंग करनी शुरू की और जल्द ही भारत के शीर्ष डिजाइनरों में से कई के लिए रैंप पर चली और प्रमुख ब्रांडों का विज्ञापन करने के बाद उन्होनें मॉडल के रूप में सफल कैरियर की स्थापना की। उनकी पहली फ़िल्म हास्य प्रेमकहानी कॉकटेल थी जिसमें वो सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ थी। .

10 संबंधों: दीपिका पादुकोण, नुसरत जहान, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण, पंजाब केसरी, महाराष्ट्र, शाज़ान पद्मसी, सैफ़ अली ख़ान, हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में, हिन्दी सिनेमा, कॉकटेल

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। .

नई!!: डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण · और देखें »

नुसरत जहान

नुसरत जहान (जन्म: ८ जनवरी १९९०; নুসরাত জাহান) भारतीय अभिनेत्री है जो बंगाली भाषा की फ़िल्मों में काम करती है। इनकी कुछ फ़िल्में है: शोत्रू (२०११), खोका ४२० (२०१३), खिलाड़ी (२०१३)। .

नई!!: डायना पेंटी और नुसरत जहान · और देखें »

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण

परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण एक हिंदी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में जॉन अब्राहम हैं। यह २५ मई २०१८ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: डायना पेंटी और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण · और देखें »

पंजाब केसरी

पंजाब केसरी भारत का प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र है। यह भारत के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के विभिन्न नगरों से प्रकाशित होता है। आतंकवाद के दौर में आतंक के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंजाब केसरी अखबार के संस्‍थापक, सम्पादक लाला जगतनारायण को आतंकवादियों ने गोलियों से भून डाला था। इसके बाद उनके बेटे रमेशचन्द्र की भी आतंकियों ने हत्‍या कर दी थी। 'पंजाब केसरी' का प्रकाशन १९६४ में जालन्धर से हुआ। लाला जगतनारायण इस पत्र के संस्थापक थे। यह पंजाब के लोकप्रिय दैनिक पत्र है। `पंजाब केसरी' अपने रविवासरीय संस्करण के अतिरिक्त व्यंग्य विनोद संस्करण, कला संस्कृति संस्करण, कहानी संस्करण, महिला संस्करण तथा खिलाड़ी संस्करण भी प्रकाशित करता है। अर्थात् प्रतिदिन कोई न कोई संस्करण विशेष सामग्री लिए होता है। निर्भिकता के कारण लाला जगतनारायण और उनके पुत्र रमेश चन्द्र की आंतकवादियों ने हत्या कर दी.

नई!!: डायना पेंटी और पंजाब केसरी · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: डायना पेंटी और महाराष्ट्र · और देखें »

शाज़ान पद्मसी

शाज़ान पद्मसी (जन्म:1987) भारतीय मूल की फ्रांसीसी फिल्म और रंगमंच अभिनेत्री है, जिन्होनें मॉडल के रूप में भी काम किया है। रॉकेट सिंह उनकी पहली फ़िल्म थी। उसके बाद इन्होनें कुछ दक्षिण भारतीय फ़िल्में की। वो दिल तो बच्चा है जी और हाउसफुल २ में भी दिखी। .

नई!!: डायना पेंटी और शाज़ान पद्मसी · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: डायना पेंटी और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में

हास्य प्रेमकहानी (अंग्रेजी:Romantic comedy film‎) एक फ़िल्मी विधा है जिसमें एक अथवा अधिक भावुक प्रेम कहानियाँ दीखाई जाती हैं जो प्रसन्नचित करे, विनोदपूर्ण विनम्रता हो और प्रेमपरक विचार प्रस्तुत करे और सभी बाधाओं को आसानी से आगे बढ़ने दें।..। एक शब्दकोश परिभाषा इस प्रकार है- "एक हास्यजनक चलचित्र, खेल अथवा एक टेलीविजन प्रोग्राम जो एक प्रेम कथा हो और जिसका अन्त खुशी पूर्वक हो। अन्य परिभाषा के अनुसार - "प्राथमिक विशिष्टता प्रेम कहानी जिसमें दो एक दूसरे के जीवनसंगी बनने लायक और सहानुभूतिपूर्ण प्रेमियों का संयोग और मिलन होता है। .

नई!!: डायना पेंटी और हास्य प्रेमकहानी फ़िल्में · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: डायना पेंटी और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

कॉकटेल

कॉकटेल २०१२ में बनी हिन्दी रोमांस कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन होमी अदजानिया द्वारा किया गया है। फ़िल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डियाना पेंटी, डिम्पल कपाडिया, बोमन ईरानी और रणदीप हूडा मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म को १३ जुलाई २०१२ को रिलीज़ किया गया। .

नई!!: डायना पेंटी और कॉकटेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डियाना पेंटी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »