लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डांस इण्डिया डांस

सूची डांस इण्डिया डांस

डांस इण्डिया डांस एक भारतीय हिंदी डांस शॉ है जो ज़ी टीवी पर 2009 से चल रहा है। डांस इण्डिया डांस सबसे लंबा चलने वाला डांस शॉ है। इस कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंडमास्टर है। इसी वर्ज़न का कार्यक्रम ज़ी बांग्ला पर "डांस बांग्ला डांस" नामक आता था और इस कार्यक्रम में भी मिथुन चक्रवर्ती ग्रेंडमास्टर थे। यह पहली बार टेलीविज़न पर 30 जनवरी 2009 को दिखाया गया। यह ज़ी टीवी के द्वारा बनाया गया एक वास्तविक कार्यक्रम है। इस वास्तविक कार्यक्रम में विभिन्न शहरों के डांसर भाग लेते हैं तथा अपने कला का जलवा दिखाते हैं। डांस इण्डिया डांस के ऑडियंस देश के बड़े-बड़े शहरों दिल्ली,मुम्बई,कोलकाता तथा चेन्नई में शुरू हो जाते हैं। .

23 संबंधों: चेन्नई, दिल्ली, दूरदर्शन, नृत्य, पुनीत पाठक, प्रोनीता स्वर्गियरी, भारत, भारतीय, मिथुन चक्रवर्ती, मुम्बई, रेमो डीसूजा, शहर, शक्ति मोहन, श्रुति मर्चेंट, सौम्या टंडन, हिन्दी, जय भानुशली, ज़ी टीवी, ज़ी बांग्ला, गीता कपूर, इशिता शर्मा, कोलकाता, २००९

चेन्नई

चेन्नई (पूर्व नाम मद्रास) भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है। बंगाल की खाड़ी से कोरोमंडल तट पर स्थित यह दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक केंद्रों में से एक है। 2011 की भारतीय जनगणना (चेन्नई शहर की नई सीमाओं के लिए समायोजित) के अनुसार, यह चौथा सबसे बड़ा शहर है और भारत में चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहरी ढांचा है। आस-पास के क्षेत्रों के साथ शहर चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया है, जो दुनिया की जनसंख्या के अनुसार 36 वां सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। चेन्नई विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा जाने-माने भारतीय शहरों में से एक है यह वर्ष 2015 के लिए दुनिया में 43 वें सबसे अधिक का दौरा किया गया था। लिविंग सर्वेक्षण की गुणवत्ता ने चेन्नई को भारत में सबसे सुरक्षित शहर के रूप में दर्जा दिया। चेन्नई भारत में आने वाले 45 प्रतिशत स्वास्थ्य पर्यटकों और 30 से 40 प्रतिशत घरेलू स्वास्थ्य पर्यटकों को आकर्षित करती है। जैसे, इसे "भारत का स्वास्थ्य पूंजी" कहा जाता है एक विकासशील देश में बढ़ते महानगरीय शहर के रूप में, चेन्नई पर्याप्त प्रदूषण और अन्य सैन्य और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का सामना करता है। चेन्नई में भारत में तीसरी सबसे बड़ी प्रवासी जनसंख्या 2009 में 35,000 थी, 2011 में 82,7 9 0 थी और 2016 तक 100,000 से अधिक का अनुमान है। 2015 में यात्रा करने के लिए पर्यटन गाइड प्रकाशक लोनली प्लैनेट ने चेन्नई को दुनिया के शीर्ष दस शहरों में से एक का नाम दिया है। चेन्नई को ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में एक बीटा स्तरीय शहर के रूप में स्थान दिया गया है और भारत का 2014 का वार्षिक भारतीय सर्वेक्षण में भारत टुडे द्वारा भारत का सबसे अच्छा शहर रहा। 2015 में, चेन्नई को आधुनिक और पारंपरिक दोनों मूल्यों के मिश्रण का हवाला देते हुए, बीबीसी द्वारा "सबसे गर्म" शहर (मूल्य का दौरा किया, और दीर्घकालिक रहने के लिए) का नाम दिया गया। नेशनल ज्योग्राफिक ने चेन्नई के भोजन को दुनिया में दूसरा सबसे अच्छा स्थान दिया है; यह सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय शहर था। लोनाली प्लैनेट द्वारा चेन्नई को दुनिया का नौवां सबसे अच्छा महानगरीय शहर भी नामित किया गया था। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया भारत की सबसे बड़ी शहर अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। चेन्नई को "भारत का डेट्रोइट" नाम दिया गया है, जो शहर में स्थित भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग का एक-तिहाई से भी अधिक है। जनवरी 2015 में, प्रति व्यक्ति जीडीपी के संदर्भ में यह तीसरा स्थान था। चेन्नई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत एक स्मार्ट शहर के रूप में विकसित किए जाने वाले 100 भारतीय शहरों में से एक के रूप में चुना गया है। विषय वस्तु 1 व्युत्पत्ति 2 इतिहास 3 पर्यावरण 3.1 भूगोल 3.2 भूविज्ञान 3.3 वनस्पति और जीव 3.4 पर्यावरण संरक्षण 3.5 जलवायु 4 प्रशासन 4.1 कानून और व्यवस्था 4.2 राजनीति 4.3 उपयोगिता सेवाएं 5 वास्तुकला 6 जनसांख्यिकी 7 आवास 8 कला और संस्कृति 8.1 संग्रहालय और कला दीर्घाओं 8.2 संगीत और कला प्रदर्शन 9 सिटीस्केप 9.1 पर्यटन और आतिथ्य 9.2 मनोरंजन 9.3 मनोरंजन 9.4 शॉपिंग 10 अर्थव्यवस्था 10.1 संचार 10.2 पावर 10.3 बैंकिंग 10.4 स्वास्थ्य देखभाल 10.5 अपशिष्ट प्रबंधन 11 परिवहन 11.1 एयर 11.2 रेल 11.3 मेट्रो रेल 11.4 रोड 11.5 सागर 12 मीडिया 13 शिक्षा 14 खेल और मनोरंजन 14.1 शहर आधारित टीम 15 अंतर्राष्ट्रीय संबंध 15.1 विदेशी मिशन 15.2 जुड़वां कस्बों - बहन शहरों 16 भी देखें 17 सन्दर्भ 18 बाहरी लिंक व्युत्पत्ति इन्हें भी देखें: विभिन्न भाषाओं में चेन्नई के नाम भारत में ब्रिटिश उपस्थिति स्थापित होने से पहले ही मद्रास का जन्म हुआ। माना जाता है कि मद्रास नामक पुर्तगाली वाक्यांश "मैए डी डीस" से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ है "भगवान की मां", बंदरगाह शहर पर पुर्तगाली प्रभाव के कारण। कुछ स्रोतों के अनुसार, मद्रास को फोर्ट सेंट जॉर्ज के उत्तर में एक मछली पकड़ने वाले गांव मद्रासपट्टिनम से लिया गया था। हालांकि, यह अनिश्चित है कि क्या नाम यूरोपियों के आने से पहले उपयोग में था। ब्रिटिश सैन्य मानचित्रकों का मानना ​​था कि मद्रास मूल रूप से मुंदिर-राज या मुंदिरराज थे। वर्ष 1367 में एक विजयनगर युग शिलालेख जो कि मादरसन पट्टणम बंदरगाह का उल्लेख करता है, पूर्व तट पर अन्य छोटे बंदरगाहों के साथ 2015 में खोजा गया था और यह अनुमान लगाया गया था कि उपरोक्त बंदरगाह रोयापुरम का मछली पकड़ने का बंदरगाह है। चेन्नई नाम की जन्मजात, तेलुगू मूल का होना स्पष्ट रूप से इतिहासकारों द्वारा साबित हुई है। यह एक तेलुगू शासक दमारला चेन्नाप्पा नायकुडू के नाम से प्राप्त हुआ था, जो कि नायक शासक एक दमनदार वेंकटपति नायक था, जो विजयनगर साम्राज्य के वेंकट III के तहत सामान्य रूप में काम करता था, जहां से ब्रिटिश ने शहर को 1639 में हासिल किया था। चेन्नई नाम का पहला आधिकारिक उपयोग, 8 अगस्त 1639 को, ईस्ट इंडिया कंपनी के फ्रांसिस डे से पहले, सेन्नेकेसु पेरुमल मंदिर 1646 में बनाया गया था। 1 99 6 में, तमिलनाडु सरकार ने आधिकारिक तौर पर मद्रास से चेन्नई का नाम बदल दिया। उस समय कई भारतीय शहरों में नाम बदल गया था। हालांकि, मद्रास का नाम शहर के लिए कभी-कभी उपयोग में जारी है, साथ ही साथ शहर के नाम पर स्थानों जैसे मद्रास विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास, मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास मेडिकल कॉलेज, मद्रास पशु चिकित्सा कॉलेज, मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज। चेन्नई (तमिल: சென்னை), भारत में बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित तमिलनाडु की राजधानी, भारत का पाँचवा बड़ा नगर तथा तीसरा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। इसकी जनसंख्या ४३ लाख ४० हजार है। यह शहर अपनी संस्कृति एवं परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश लोगों ने १७वीं शताब्दी में एक छोटी-सी बस्ती मद्रासपट्ट्नम का विस्तार करके इस शहर का निर्माण किया था। उन्होंने इसे एक प्रधान शहर एवं नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित किया। बीसवीं शताब्दी तक यह मद्रास प्रेसिडेंसी की राजधानी एवं एक प्रमुख प्रशासनिक केन्द्र बन चुका था। चेन्नई में ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, हार्डवेयर उत्पादन और स्वास्थ्य सम्बंधी उद्योग हैं। यह नगर सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी सम्बंधी उत्पादों में भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक शहर है। चेन्नई एवं इसके उपनगरीय क्षेत्र में ऑटोमोबाइल उद्योग विकसित है। चेन्नई मंडल तमिलानाडु के जीडीपी का ३९% का और देश के ऑटोमोटिव निर्यात में ६०% का भागीदार है। इसी कारण इसे दक्षिण एशिया का डेट्रॉएट भी कहा जाता है। चेन्नई सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, यहाँ वार्षिक मद्रास म्यूज़िक सीज़न में सैंकड़ॊ कलाकार भाग लेते हैं। चेन्नई में रंगशाला संस्कृति भी अच्छे स्तर पर है और यह भरतनाट्यम का एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यहाँ का तमिल चलचित्र उद्योग, जिसे कॉलीवुड भी कहते हैं, भारत का द्वितीय सबसे बड़ा फिल्म उद्योग केन्द्र है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और चेन्नई · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और दिल्ली · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और दूरदर्शन · और देखें »

नृत्य

भारतीय नृत्यनृत्य भी मानवीय अभिव्यक्तियों का एक रसमय प्रदर्शन है। यह एक सार्वभौम कला है, जिसका जन्म मानव जीवन के साथ हुआ है। बालक जन्म लेते ही रोकर अपने हाथ पैर मार कर अपनी भावाभिव्यक्ति करता है कि वह भूखा है- इन्हीं आंगिक -क्रियाओं से नृत्य की उत्पत्ति हुई है। यह कला देवी-देवताओं- दैत्य दानवों- मनुष्यों एवं पशु-पक्षियों को अति प्रिय है। भारतीय पुराणों में यह दुष्ट नाशक एवं ईश्वर प्राप्ति का साधन मानी गई है। अमृत मंथन के पश्चात जब दुष्ट राक्षसों को अमरत्व प्राप्त होने का संकट उत्पन्न हुआ तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर अपने लास्य नृत्य के द्वारा ही तीनों लोकों को राक्षसों से मुक्ति दिलाई थी। इसी प्रकार भगवान शंकर ने जब कुटिल बुद्धि दैत्य भस्मासुर की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि वह जिसके ऊपर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाए- तब उस दुष्ट राक्षस ने स्वयं भगवान को ही भस्म करने के लिये कटिबद्ध हो उनका पीछा किया- एक बार फिर तीनों लोक संकट में पड़ गये थे तब फिर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर अपने मोहक सौंदर्यपूर्ण नृत्य से उसे अपनी ओर आकृष्ट कर उसका वध किया। भारतीय संस्कृति एवं धर्म की आरंभ से ही मुख्यत- नृत्यकला से जुड़े रहे हैं। देवेन्द्र इन्द्र का अच्छा नर्तक होना- तथा स्वर्ग में अप्सराओं के अनवरत नृत्य की धारणा से हम भारतीयों के प्राचीन काल से नृत्य से जुड़ाव की ओर ही संकेत करता है। विश्वामित्र-मेनका का भी उदाहरण ऐसा ही है। स्पष्ट ही है कि हम आरंभ से ही नृत्यकला को धर्म से जोड़ते आए हैं। पत्थर के समान कठोर व दृढ़ प्रतिज्ञ मानव हृदय को भी मोम सदृश पिघलाने की शक्ति इस कला में है। यही इसका मनोवैज्ञानिक पक्ष है। जिसके कारण यह मनोरंजक तो है ही- धर्म- अर्थ- काम- मोक्ष का साधन भी है। स्व परमानंद प्राप्ति का साधन भी है। अगर ऐसा नहीं होता तो यह कला-धारा पुराणों- श्रुतियों से होती हुई आज तक अपने शास्त्रीय स्वरूप में धरोहर के रूप में हम तक प्रवाहित न होती। इस कला को हिन्दु देवी-देवताओं का प्रिय माना गया है। भगवान शंकर तो नटराज कहलाए- उनका पंचकृत्य से संबंधित नृत्य सृष्टि की उत्पत्ति- स्थिति एवं संहार का प्रतीक भी है। भगवान विष्णु के अवतारों में सर्वश्रेष्ठ एवं परिपूर्ण कृष्ण नृत्यावतार ही हैं। इसी कारण वे 'नटवर' कृष्ण कहलाये। भारतीय संस्कृति एवं धर्म के इतिहास में कई ऐसे प्रमाण मिलते हैं कि जिससे सफल कलाओं में नृत्यकला की श्रेष्ठता सर्वमान्य प्रतीत होती है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और नृत्य · और देखें »

पुनीत पाठक

पुनीत पाठक एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा कोरियोग्राफर है इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत डाँस इण्डिया डाँस के वास्तविक कार्यक्रम से की। ये डाँस के वास्तविक कार्यक्रम झलक दिखला जा में प्रदर्शन कर चूके है। इन्होंने एबीसीडी फ़िल्म में चंदु की भूमिका निभाई थी तथा एबीसीडी 2 में विनोद का किरदार निभाया। डाँस इण्डिया डाँस के 5वें सीज़न में इन्हें जज घोषित कर दिया गया। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और पुनीत पाठक · और देखें »

प्रोनीता स्वर्गियरी

प्रणिता सर्गियारी (Bodo: प्रणिता सर्गियारी) एक भारतीय नर्तक है। उन्होंने डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस ५ जीता था। फ़िलहाल वह दिल्ली में रहती है, पर वह असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय क्षेत्र जिला (बीटीएडी) से है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और प्रोनीता स्वर्गियरी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: डांस इण्डिया डांस और भारतीय · और देखें »

मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती (মিঠুন চক্রবর্তী) (बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती) का जन्म जून 16, 1952 को हुआ। ये भारत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके एक किवदंती फिल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सांसद हैं। मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रसंशक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। कुल मिलाकर बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो होस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और मिथुन चक्रवर्ती · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और मुम्बई · और देखें »

रेमो डीसूजा

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है। वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे। वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और रेमो डीसूजा · और देखें »

शहर

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और शहर · और देखें »

शक्ति मोहन

शक्ति मोहन (अंग्रेजी: Shakti Mohan) भारत से एक समकालीन नर्तकी है। वह ज़ी टीवी के नृत्य रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (सीज़न 2) की विजेता रही थी। शक्ति ने ज़ी टीवी से 50 लाख का नकद पुरस्कार और एक सुजुकी वैगनार जीता। शक्ति तीस मार खान् फिल्म के शीर्षक गीत के वीडियो पर संक्षिप्त उपस्थित है। वह दैनिक ओपेरा चैनल वी पर दिल दोस्ती डांस पर क्रिया निभाती है और दुनिया भर के विभिन्न शो में प्रदर्शन करती है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और शक्ति मोहन · और देखें »

श्रुति मर्चेंट

श्रुति मर्चेंट एक भारतीय कोरियोग्राफर है जो वैभववी मर्चेंट की छोटी बहन हैं। वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य, कथक और भरतनाट्यम में प्रशिक्षित है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अपनी बहन वैभिवी मर्चेंट की बहुत सी हिंदी फिल्मों के नृत्य को कोरियोग्राफ करके की थी। उन्होंने जब तक है जान, धूम ३, आइया, कुर्बान, दिल बोले हदीपिया, दिल्ली ६, लकी के अवसर, रब ने बाना दी जोड़ी, दोस्तीना, थोडा प्यार थोडा जादू, भूनानाथ, ताशान, आजा नच ले, झूम बारबार झूम, तारा रम पम, धूम 2, उमराव जाह्न, क्रिश, बंटी अबरबली, दिल मांगे मोरे, स्वदेस, वीर-ज़ारा, धूम, फिदा, लक्ष्मण, मुस्काण, बागबान, कुच ना कहो, कल हो ना हो, देवदास इत्यादि फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है। श्रुति ने फिल्म आजा नाच ले में चरमपंथ ट्रैक 'कोई पत्थर से ना मरे' के लिए कदम निर्देशित किए हैं, जिसे कई पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत "लेडीज़ व/स रिकी बहल" के "ठग ले" से की थी जिसे सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए बिग एंटरटेनमेंट अवार्ड भी प्राप्त हुआ था। २०१३ में उन्होंने जी टीवी के डांस रियलिटी शो "डांस इंडिया डांस-सीजन 4" पर एक न्यायाधीश के रूप में अपना टीवी कैरियर प्रारम्भ किया। पांच साल तक अमरीका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड, रोमानिया, दक्षिण अफ्रीका, चीन, सिंगापुर, थाईलैंड जैसे देशों का दौरा करते हुए उन्होंने अपनी बड़ी बहन वैभववी मर्चेंट और अपने दादा के जीवन पर आधारित एक शो किया नाटकीय संगीत दल "द मर्चेंट्स बोलीवुड की" सहायक कोरियोग्राफर के रूप में। जनवरी २०११ में उन्होंने खुद की मनोरंजन कंपनी "क्वीनसेन्सनेस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन" की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य भारतीय मनोरंजन बाज़ार में व्यावसायिक थिएटर लाने के लिए था। उन्होंने भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय नाट्य संगीत उत्पादन "ताज एक्स्प्रेस" का निर्माण और निर्देशन किया। उस शो का प्रीमियर १० जुलाई २०११ को जमशेद भाभा थियेटर (एनसीपीए) मुंबई में हुआ और जून २०१२ में एस्प्लेनेड थियेटर में सिंगापुर में उसका विश्व प्रीमियर हुआ। उसके बाद दिसंबर २०१२ में उन्होंने चीन का दौरा किया, जिसमें चीन के १० विभिन्न शहरों में २५ से अधिक शो पूरे किए गए। जून २०१३ में उन्होंने अपने दूसरे नाट्य संगीत "ताज एक्सप्रेस द बॉलीवुड बॉयज़ल" का निर्देशन किया, जिसका नाम "बॉलीवुड एक्सप्रेस" के तहत किया गया, जिसमें उन्होंने नवंबर-दिसंबर २०१३ में फ्रांस के ३६ शहरों में ४५ शो पूरे किए थे। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और श्रुति मर्चेंट · और देखें »

सौम्या टंडन

सौम्या टंडन(English: Saumya Tandon) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है वह वर्तमान में भाभी जी घर पार में एक प्रमुख चरित्र के रूप में अभिनय कर रही हैं! टंडन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में मॉडलिंग कार्यभार संभाला। वह 'फेमिना कव्हर गर्ल' 2006 थीं। वह वर्तमान में लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक भाभी जी घर पर हाई 'अनीता भाभी' या 'गोरी मेम' बजाती हैं। उन्होंने सह-मेजबान जोर का झटका: कुल वाइपआउट (वाइपआउट प्रारूप पर आधारित) शाहरुख खान के साथ 2011 में। उसने तीन सत्रों के लिए नृत्य इंडिया डांस की मेजबानी की है जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एंकर पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने तीन सीजन के लिए डेरेक ओ'ब्रायन के साथ बोर्नवीता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इम्तियाज़ अली की जब वी मेट में, शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत, उन्होंने करीना के चरित्र की भूमिका को भूमिका निभाई। उन्होंने तीन सत्रों के लिए 'एलजी मल्लिका-ए-किचन' भी आयोजित की। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और सौम्या टंडन · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और हिन्दी · और देखें »

जय भानुशली

जय भानुशाली (अंग्रेजी: Jay Bhanushali) एक भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविज़न धारावाहिक अभिनेता, हॉस्ट, डांसर तथा मॉडल है। इन्होंने अनेक टेलीविज़न धारावाहिकों में कार्य किया है ये मुख्य रूप से एकता कपूर के कायामठ धारावाहिक के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने माही विज के साथ 2009 में विवाह किया। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और जय भानुशली · और देखें »

ज़ी टीवी

ज़ी टीवी एक भारतीय हिन्दी चैनल है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर और प्रसारण 2 अक्टूबर 1992 से शुरू हुआ और यह भारत का पहला हिन्दी केबल चैनल बना। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और ज़ी टीवी · और देखें »

ज़ी बांग्ला

ज़ी बांग्ला एक बांग्ला टीवी चैनल है। यह एक मनोरंजन चैनल है। श्रेणी:बंगाली टीवी चैनल.

नई!!: डांस इण्डिया डांस और ज़ी बांग्ला · और देखें »

गीता कपूर

गीता कपूर हिंदी फिल्मों (बॉलीवुड) की एक भारतीय कोरियोग्राफर हैं, और भारतीय वास्तविकता नृत्य प्रतिभा शो डांस इंडिया डांस की एक न्यायाधीश भी हैं। गीता कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत १५ साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ काम करके की थी। उन्होंने कई फिल्मों में फराह खान की सहायता की, जिसमें कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, कल हो ना हो, मैं हूँ ना, और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्में शामिल थी। उसके बाद उन्होंने कई फ़िल्मों में जैसे फिजा (२०००), अशोका (२००१), साथिया (२००२), हे बेबी (२००७), थोडा प्यार थोडा मैजिक (२--८), अलादीन (२००९), तीस मार खान की शीला की जवानी में नृत्य संयोजक किया। २००८ में गीता कपूर ने ज़ी टीवी के रियलिटी शो डांस इंडिया डांस पर अन्य सह-न्यायाधीशों-नृत्यलेखकों टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा के साथ अपना टेलीविज़न पदार्पण किया। जिसमे मिथुन चक्रवर्ती भव्य गुरु थे। उस डांस शो में उन्होंने एक समूह को प्रशिक्षित किया जिसे गीता की गैंग कहा गया था। उसके बाद २००९ में वह डांस इण्डिया डांस के सीजन-२ में भी न्यायाधीश और मेंटोर के रूप में टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा के साथ दिखाई दी। उन्होंने उस शो में १८ प्रतियोगी को बैले, कलाबाजी, मध्य वायु नृत्य, समकालीन, बॉलीवुड और हिप-हॉप जैसे नृत्य के रूपों में प्रशिक्षित किया। उस शो के बाद उन्होंने डीआईडी ​​लिल मास्टर्स, जिसमें उनके संरक्षक फराह खान और संदीप सोपकर न्यायाधीश थे उसे भी पदार्पण किया। उन्होंने कोरियोग्राफर मर्ज़ी पेस्टनजी और राजीव सुरती के साथ डीआईडी ​​डबल्स के न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। और उन्होंने टेरेंस लुईस, रेमो डिसूजा के साथ अत्यधिक प्रशंसित शो डांस इंडिया डांस के तीसरे सत्र का फैसला भी किया। २०१२ में, उन्होंने मर्ज़ी पेस्टनजी के साथ डीआईडी ​​लिल मास्टर्स के दूसरे सीज़न को न्यायाधीश किया। उसके बाद गीता कपूर, फराह खान और मार्जी के साथ डांस के सुपरकिड्स के न्यायाधीश के रूप में देखि गई थी। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और गीता कपूर · और देखें »

इशिता शर्मा

इशिता शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं। शर्मा की कम बजट की फ़िल्म प्यार का पंचनामा (2011) बड़ी सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और इशिता शर्मा · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और कोलकाता · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: डांस इण्डिया डांस और २००९ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डान्स इन्डिया डान्स, डांस इंडिया डांस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »