लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ठाणे क्रीक

सूची ठाणे क्रीक

ठाणे क्रीक, मुंबई बंदरगाह में खुलने वाले, उल्हास नदी के मुहाने का एक भाग है। ठाणे शहर, ठाणे कोल के किनारे स्थित है। इसमें मुंब्रा रेतीबंदर से लेकर मानखुर्द-वाशी पुल तक का क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने एक महत्वपूर्ण पक्षी विहार का दर्जा दिया है, क्योंकि यह क्षेत्र मराल, प्रवासी पक्षियों और अन्य जलीय पक्षियों का घर है। ठाणे कोल पुराने समय में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था और कोपरी और कल्याण इसके प्रमुख पत्तन थे, हालाँकि लंबे समय से इनमें गाद भर चुकी है और इनका प्रयोग बंद हो गया है। .

4 संबंधों: ठाणे, मुहाना, मुंबई बंदरगाह, उल्हास नदी

ठाणे

ठाणे भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक शहर है। ठाणे मुम्बई के उत्तरीय छोर पर तथा भूतपूर्व थाना, दक्षिण-पश्चिम भारत के महाराष्ट्र राज्य के उल्हास नदी के मुहाने पर, मुम्बई के पूर्वोत्तर में स्थित है।। यह ठाणे ज़िले का मुख्यालय भी है। यह पहले मुंबई का एक आवासीय उपनगर था। इसपर पुर्तग़ालियों, मराठों और अंग्रेज़ों का अधिकार रह चुका है। 16 अप्रैल 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई। समुद्र तल से सात मीटर की ऊंचाई पर बसा ठाणे, चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस शहर को श्री सथांनक के नाम से भी जाना जाता है। यह अब रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद एवं वस्त्र का विशाल औद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर अनेक ऐतिहासिक भवन हैं, जिनमें एक क़िला और कई चर्च शामिल है। .

नई!!: ठाणे क्रीक और ठाणे · और देखें »

मुहाना

मुहाना सभी नदियाँ किसी न किसी समुद्र में मिलती हैं। जहाँ पर नदी सागर से मिलती है, उस जगह खारे और मीठे पानी के मिलने से, नदी द्वारा बहा कर लाई गई मिट्टी आदि जमा होने लगती है। इस कारण धीरे धीरे नदी की धारा कई छोटे छोटे भागों में बँट जाती है। इस क्षेत्र को नदी का मुहाना कहते हैं।.

नई!!: ठाणे क्रीक और मुहाना · और देखें »

मुंबई बंदरगाह

शहर के पूर्व बंदरगाह मुंबई बंदरगाह (मराठी: मुंबई बंदर), या फ्रंट बे, उल्हास नदी के दक्षिणी भाग का मुहाना है, जिसके उत्तरी (और संकरे) हिस्से को ठाणे कोल कहा जाता है। एलिफेंटा का ऐतिहासिक द्वीप इस बंदरगाह के अंतर्गत आने वाले छह द्वीपों में से एक है। यह मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई पत्तन न्यास) का आवास-स्थल है, जो बंदरगाह के पश्चिमी छोर के दक्षिणी भाग में अवस्थित है। बंदरगाह का आधिकारिक नाम Front Bay (फ्रंट बे) है, यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि मुंबई, बंदरगाह की ओर मुंह किये एक छोटी-सी बस्ती के रूप में विकसित हुई थी। मूल व्यवस्थापन के पीछे का जलाधार, कोलाबा के द्वीप और बंबई द्वीप के बीच मालाबार हिल के उच्च अंतरीप या प्रायद्वीप तक एक वृत्त-खंड बनाता है, जिसे इसी तरह बैक बे कहा जाता है। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट और नवी मुंबई (नई मुंबई) मुख्य भूमि के पूर्व में अवस्थित है और मुंबई शहर (पहले बम्बई) साल्सेट द्वीप के पश्चिम में बसी है। बंदरगाह अरब सागर के दक्षिण की ओर खुलता है। एलीफेंटा जाने के लिए अपनी जेट्टी (घाट) के साथ गेटवे ऑफ़ इंडिया, साथ ही साथ जिसके मार्ग में भारतीय नौसेना पोत विक्रांत का समुद्री संग्रहालय भी है, एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गया है। मुंबई उपनगरीय रेलवे प्रणाली की हार्बर लाइन बंदरगाह के पश्चिमी किनारे से होकर गुजरती है। .

नई!!: ठाणे क्रीक और मुंबई बंदरगाह · और देखें »

उल्हास नदी

उल्हास नदी मुंबई के उपनगर कल्याण मे बहने वाली एक नदी है। यह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट के सह्याद्रि रेंज से निकलती है।ठाणे और मुम्बई इस नदी के किनारे बसे हुए प्रमुख शहर है। यह नदी अरब सागर में मिल जाती है। इस नदी का पानी शहरी क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:महाराष्ट्र की नदियाँ.

नई!!: ठाणे क्रीक और उल्हास नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ठाणे कोल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »