लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्रोब्रेंड द्वीप

सूची ट्रोब्रेंड द्वीप

ट्रोब्रेंड द्वीप समूह न्यू गिनी के पूर्वी तट पर कोरल एटोल के 450 वर्ग किलोमीटर द्वीपसमूह हैं। वे पापुआ न्यू गिनी के देश का हिस्सा हैं और मिल्ने बे प्रोविंस में हैं। 12,000 स्वदेशी निवासियों की अधिकांश जनसंख्या किरिविना के मुख्य द्वीप पर रहते हैं, जो सरकारी स्टेशन, लॉसिया का भी स्थान है। समूह के अन्य प्रमुख द्वीपों में कैइलुना, वाकुटा और किटावा हैं। इस समूह को संरक्षण की आवश्यकता के लिए एक महत्वपूर्ण उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र के लोग अधिकतर बागवानीवादी हैं जो केवल पारम्परिक बस्तियों में रहा करते हैं। इन लोगों की सामाजिक संरचना मातृवंशीय कुलों पर आधारित है जो भूमि और साधनो पर नियंत्रित होती है। ट्रोब्रेंड द्वीप वासी कूला नामक परंपरा में भाग लेते है जिसमे गोलों का आदान प्रदान एक क्षेत्रीय सर्किट में होता है और समुद्र के किनारे पर व्यापार भागीदारों कि यात्रा के लिए नौकायन करते हैं। यद्यपि ट्रोब्रेंड समाज में प्रजनन और आधुनिक मेडिसिन का ज्ञान है परन्तु उनकी परंपरागत मान्यताओं में थोड़ा सा लचीलापन झलकता है। उदाहरण के लिए, गर्भवस्था का असली कारण बालोमा या पैतृक आत्मा का शरीर में प्रवेश का परिणाम माना जाता है। इस धारणा में वह आत्मा स्त्री के शरीर में प्रवेश करती है जिनके अस्तित्व के बिना वह स्त्री गर्भवती नहीं हो सकती है। ट्रोब्रेंड द्वीप वासी का प्रधान भोजन याम है। ट्रोब्रेंड द्विप में चार मुख्य द्विपो का समूह है। सबसे बड़े वाले द्विप का नाम किरिविना है। दूसरे वाले का कैलुइन, तीसेरे का वाकूटा और किटावा भी उन में है। किरिवाना ४३ किलोमीटर लंबा है और १ से १६ किलोमीटर से चौडाई का है। १९८० के दशक में, वह द्विप पर चारो ओर साठ गाँव और लगबग १२००० लोग निवासियों का रहना माना जाता है, जबकि अन्य द्विप सैकडों की आबादी तक ही सीमित थे। किरिविना ऊँचाई पर स्थापित है लेकिन इसके बावजूद वहाँ पर हमेशा गर्मी रहती है। इस द्विप के लोग किलिवाला नामक भाषा में संवाद करते है हालांकि यह जनजाति विभिन्न अन्य बोलियां भी बोलते है। यह एक आस्टोनेशियाई भाषा है,हालांकि संज्ञाओं वर्गीकृत करने के लिए एक जटिल प्रणाली होने का गौरव भी प्राप्त करता है। विदेशी भाषाओ का उपयोग कम किया जाता है परन्तु १९८० में इस द्विप के लोग टोक पिसिन और अंग्रेजी में बात किया करते थे। शब्द ट्रोब्रेंड खुद किलिवाला भाषा में नही है। सात-आठ साल की उम्र में इस द्विप के बच्चे एक दसरे के साथ कामुक खेल खेलने लगते है। बच्चे बड़े लोगो की तरह पेश आने लगते है। चार-पांच साल बाद वह यौन साथी खोजने लगते है। वे अक्सर भागीदारों बदलते रहते है। महिलाए पुरुषो की तरह प्रभावी है। यह केवल अनुमित ही नही प्रोस्ताहित भी है। इस द्विप में किसी तरह का पारंपरिक विवाह नही किया जाता। एक युवति सूर्योदय से पहले घर को छोडने के बजाय अपने प्रेमी के घर में ही रहती है। आदमी और औरत सुबह में एक साथ बैठा करते हैं और वह दोनों महिला कि माता कि प्रतीक्षा करते हैं जो उनके लिए पकाया हुआ याम लाती है। शादीशुदा जोडा पेहले एक साल साथ में खाते है और उसके बाद अलग से खाते है। एक साल बाद अगर महिला अपने पति के साथ खुश नही होती तो वह उसे तलाक दे सकती है। एक शादीशुदा जोडा तब भी तलाक ले सकते है जब आदमी दूसरी औरत को चुनता है। श्रेणी:पापुआ न्यू गिनी के द्वीप.

3 संबंधों: टोक पिसिन, नया गिनी, अंग्रेज़ी भाषा

टोक पिसिन

टोक पिसिन (Tok Pisin) पापुआ न्यू गिनी में बोली जाने वाली एक क्रियोल भाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की कुछ स्थानीय भाषाओं और अंग्रेज़ी के मिश्रण से १९वीं सदी में विकसित हुई थी। हालांकि इसका नामक अंग्रेज़ी के 'टॉल्क पिजिन' (Talk Pidgin), यानि 'पिजिन बोली' का विकृत रूप है, यह भाषावैज्ञानिक दृष्टि से वास्तव में पिजिन नहीं बल्कि क्रियोल का दर्जा रखती है, अर्थात ज़्यादा स्थाई और विकसित है। टोक पिसिन को पापुआ न्यू गिनी में सरकारी मान्यता प्राप्त है और यह उस देश की एक राजभाषा है। यह पापुआ न्यू गिनी की सबसे अधिक प्रचलित भाषा भी है हालांकि इसे बोलने वाले अधिकतर पापुआ न्यू गिनी की किसी अन्य भाषा के मातृभाषी होते हैं।, Nina Schulte-Schmale, Maike Naujoks, pp.

नई!!: ट्रोब्रेंड द्वीप और टोक पिसिन · और देखें »

नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

नई!!: ट्रोब्रेंड द्वीप और नया गिनी · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ट्रोब्रेंड द्वीप और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »