लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्रिपैनोसोमियासिस

सूची ट्रिपैनोसोमियासिस

ट्रिपैनोसोमियासिस या ट्रिपैनोसोमोसिस ट्रिपैनोसोमा जाति के परजीवी प्रोटोजोआ ट्रिपैनोसोमों द्वारा उत्पन्न पृष्ठजीवियों में होने वाले अनेक रोगों का नाम है। उप-सहाराई अफ्रीका के 36 देशों के लगभग 500,000 पुरूष, स्त्रियां और बच्चे मानवीय अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस से प्रभावित होते हैं जो ट्रिपैनोसोमा ब्रूसी गैम्बियेंसी या ट्रिपैनोसोमा ब्रूसी रोडेसियेंसी के कारण होता है। ट्रिपैनोसोमियासिस के एक अन्य प्रकार, जिसे चागास रोग कहते हैं, के कारण मुख्यतया लैटिन अमेरिका में प्रतिवर्ष 21000 मौतें होती हैं। .

5 संबंधों: चगास रोग, प्रजीवगण, सूडान, सीसी मक्खी, अफ़्रीका

चगास रोग

चगास रोग, or अमेरिकी ट्रिपैनोसोमियासिस, प्रोटोजोआ ट्रोपेनाज़ूमीक्रूज़ी से होने वाली एक उष्णकटिबंधीय परजीवी रोग है। अधिकांशतः यह किसिंग बगद्वारा फैलता है। इसके लक्षण संक्रमण के दौरान बदलते हैं। शुरुआती चरण में लक्षण या तो होते नहीं हैं या हल्के होते हैं, इनमें: बुखार, सूजी लसीका ग्रंथि, सिरदर्द या काटने की जगह पर सूजन शामिल हैं। 8–12 हफ्तों के बाद, पीड़ित लोग रोग की गंभीर अवस्था में दाखिल होते हैं और 60–70% लोगों में यह अन्य लक्षण नहीं करता है। अन्य 30 से 40% लोगों में शुरुआती संक्रमण के 10 से 30 वर्षों के बाद और लक्षण पैदा होते हैं। इसमें 20 से 30% में हृदय के निलय के बड़े हो जाने से हृदय की विफलताशामिल है। 10% लोगों में बढ़ी हुई ग्रासनली या बड़ी आंत का बड़ा होना भी हो सकता है। .

नई!!: ट्रिपैनोसोमियासिस और चगास रोग · और देखें »

प्रजीवगण

प्रजीवगण (प्रोटोज़ोआ) एक एककोशिकीय जीव है। इनकी कोशिका प्रोकैरियोटिक प्रकार की होती है। ये साधारण सूक्ष्मदर्शी यंत्र से आसानी से देखे जा सकते हैं। कुछ प्रोटोज़ोआ जन्तुओं या मनुष्य में रोग उत्पन्न करते हैं, उन्हे रोगकारक प्रोटोज़ोआ कहते हैं। श्रेणी:प्रोटोज़ोआ श्रेणी:मलेरिया.

नई!!: ट्रिपैनोसोमियासिस और प्रजीवगण · और देखें »

सूडान

सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है। सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अरबी और न्यूबियन मूल की बहुतायत वाले उत्तरी सूडान और ईसाई और एनिमिस्ट निलोट्स बहुल वाले दक्षिणी सूडान के बीच जातीय, धार्मिक और आर्थिक युद्ध छिड़ गया, जिसकी वजह से 1983 में दूसरा गृहयुद्ध शुरू हुआ। इन लड़ाइयों के बीच कर्नल उमर अल बाशिर ने 1989 में रक्तविहिन तख्तापटल कर सत्ता हथिया ली। सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू कर वृहदतर आर्थिक विकास दर हासिल की और 2005 में एक नया संविधान के माध्यम से दक्षिण के विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता प्रदान करने और 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात सहमति बनने के बाद गृहयुद्ध समाप्त किया। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल से भरे-पूरे सूडान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जनवादी गणराज्य चीन और रूस सूडान के सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं। .

नई!!: ट्रिपैनोसोमियासिस और सूडान · और देखें »

सीसी मक्खी

सीसी मक्खी सीसी मक्खी (Tsetse fly) अफ़्रीका में पाए जाने वाली एक प्रकार की मक्खी है। यह कीट प्रायः सहारा और कालाहारी मरुस्थल के बीच मध्य अफ्रीका में निवास करता है। यह मक्खी एक परजीवी है जो मनुष्य एवं जानवरों का रक्त पी कर जिन्दा रहती है। श्रेणी:अफ़्रीका.

नई!!: ट्रिपैनोसोमियासिस और सीसी मक्खी · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: ट्रिपैनोसोमियासिस और अफ़्रीका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »