लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल

सूची ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल

ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल के एक कार्यशाला में स्पर्धायोग्यता एवं भ्रष्टाचार के सम्बन्ध को प्रदर्शित करती स्लाइड ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल (Transparency International) एक अन्तरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संस्था है जो भ्रष्टाचार के निवारण आदि पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है। यह संस्था हर वर्ष एक रपट निकालती है जिसमें विश्व के विभिन्न देशों में भ्रष्टाचार की स्थित का मूल्यांकन होता है। ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल का अन्तरराष्ट्रीय मुख्यालय जर्मनी की राजधानी बर्लिन में है। .

4 संबंधों: बर्लिन, भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार बोध सूचक, जर्मनी

बर्लिन

ब्रांडेनबर्ग गेट, जर्मनी के एक मील का पत्थर बर्लिन टीवी टावर, शहर के लिए मील का पत्थर बर्लिन-मिटे के क्षितिज भालू मेरा साथी: बर् लन की शांती और स्वतंत्रता का प्रतीक बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- प्रुशिया राज्य (1701 से), जर्मन साम्राज्य (1871-1918), वेइमार गणतंत्र (1919-1932) और तीसरी राइख (1933-1945).

नई!!: ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल और बर्लिन · और देखें »

भ्रष्टाचार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल और भ्रष्टाचार · और देखें »

भ्रष्टाचार बोध सूचक

भ्रष्टाचार बोध सूचक (Corruption Perceptions Index, करप्शन पर्सेप्शन्ज़ इन्डेक्स) ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल नामक एक अन्तरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोधी ग़ैर-सरकारी संगठन द्वारा प्रकाशित एक तालिका है जिसमें हर वर्ष विश्व के अधिकांश देशों को उनमें "विशेषज्ञ आंकलन और मत-सर्वेक्षण के आधार पर बोध होने वाले भ्रष्टाचार के स्तर" को मापा जाता है और देशों को सबसे-कम से सबसे-अधिक भ्रष्टाचार की श्रेणियों और पदों में डाला जाता है। भ्रष्टाचार बोध सूचक भ्रष्टाचार की परिभाषा "निजी लाभ के लिए सरकारी शक्ति का दुरुपयोग" देता है। यह सूचक तालिका सन् १९९५ से प्रतिवर्ष छप रही है और २०१२ में इसमें १६८ देशों को १०० (अति-स्वच्छ) से ० (अति-भ्रष्ट) तक के आंकड़े दिए गए थे। .

नई!!: ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल और भ्रष्टाचार बोध सूचक · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ट्रान्सपैरेंसी इंटरनेशनल और जर्मनी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »