लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

सूची ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान (Trafalgar Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। पहले इसका नाम साउथपोर्ट डिच कब्रिस्तान (Southport Ditch Cemetery) था। यह शहर की रक्षक दीवार के एकदम दक्षिण में भूमि के छोटे से टुकड़े पर बना हुआ है, जहाँ स्पेनी शासन के दौरान रक्षात्मक खाई थी। हालांकि इस कब्रिस्तान का नाम 21 अक्टूबर 1805 के दिन हुए ट्रफ़ैलगर के युद्ध पर रखा गया था परन्तु यहाँ युद्ध के केवल दो पीड़ितो को ही दफनाया गया है। बाकि की कब्रे मुख्यतः अन्य समुंद्री युद्धों में मारे गए सैनिकों और 1804 से 1814 के बीच जिब्राल्टर में महामारी का रूप ले चुके पीतज्वर में मरने वाले नागरिकों की हैं। इसके आलावा कई समाधि पत्थर सेंट जेगोस कब्रिस्तान और अलामिडा गार्डन्स से ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान में स्थान्तरित किए गए थे। कब्रिस्तान को अब किसी शव को दफनाने के लिए प्रयोग में नहीं लाया जाता है तथा इसे कई वर्षों तक परित्यक्त रखा गया था परन्तु 1980 के दशक में इसकी बहाली की गई। वर्ष 1992 में ट्रफ़ैलगर के युद्ध से सम्बंधित एक विशेष स्मारक को कब्रिस्तान में लगाया गया। कब्रिस्तान ट्रफ़ैलगर दिवस के दिन आयोजित होने वाले वार्षिक संस्मारक समारोह आ आयोजन स्थल है। यह दिवस ट्रफ़ैलगर युद्ध की सालगिरह के सबसे नजदीक के रविवार को मनाया जाता है। ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचिबद्ध है। .

12 संबंधों: ट्रफ़ैलगर का युद्ध, प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा, पीतज्वर, ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश, ब्रिटिश संग्रहालय, साउथपोर्ट दरवाज़े, स्पेन, स्पेनी भाषा, जिब्राल्टर, जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट, जिब्राल्टर क्रॉनिकल, इबेरिया प्रायद्वीप

ट्रफ़ैलगर का युद्ध

ट्रफ़ैलगर के युद्ध का एक चित्रण ट्रफ़ैलगर का युद्ध (अंग्रेज़ी: Battle of Trafalgar, बैटल ऑफ़ ट्रफ़ैलगर) ब्रिटिश नौसेना का फ़्रांसिसी और स्पेनी मिलीजुली नौसेना के एक आक्रामक बेड़े के साथ २१ अक्टूबर १८०५ में लड़ा गया एक समुद्री युद्ध था। यह तीसरे गुट के युद्ध सिलसिले की एक जंग थी। इसमें ब्रिटेन की भारी जीत हुई, हालांकि फ़्रांसिसी-स्पेनी हमलावर ३३ जहाज़ लेकर आये थे और ब्रिटेन के पास २७ जहाज़ थे। इस लड़ाई को जीतने का श्रेय ब्रिटेन के नौसेनाध्यक्ष होरेशियो नेलसन (Horatio Nelson) के नेतृत्व को दिया जाता है हालाँकि इसमें लगी हुई चोट से वह अपनी जान खो बैठे। फ़्रांसिसी-स्पेनी नौसेना की सरदारी फ़्रांसिसी नौसेनाध्यक्ष पियेर-शार्ल विलन्यूव (Pierre-Charles Villeneuve) कर रहे थे। इस मुठभेड़ में फ़्रांसिसी-स्पेनी नौसेना की २२ किश्तियाँ तबाह हो गई लेकिन ब्रिटिश नौसेना की एक भी किश्ती नहीं खोई गई। यह साबित हो गया कि यूरोप का कोई भी अन्य देश ब्रिटेन कि टक्कर की समुद्री शक्ति नहीं रखता था। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और ट्रफ़ैलगर का युद्ध · और देखें »

प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा

प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा (Prince Edward's Gate) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में प्रिंस एडवर्ड्स सड़क की प्रविष्टि पर स्थित नगर फाटक है। यह चार्ल्स पंचम दीवार का हिस्सा है जो 16वी शताब्दी की जिब्राल्टर की किलेबंदी का भाग है तथा शहर की पुरानी दक्षिणी सीमा पर मौजूद है। यह दरवाज़ा अन्य 16वी शताब्दी की किलेबंदी का हिस्सा फ़्लैट बैस्टियन की पश्चिमी दीवार के बगल में है। दरवाज़े का नाम राजकुमार एडवर्ड के नाम पर रखा गया था, जो आगे चल कर कैंट के ड्यूक बने थे। दरवाज़े को सबसे पहले वर्ष 1790 में खोला गया था जब राजकुमार सातवी फुट रेजिमेंट के कमांडर के तौर पर जिब्राल्टर के दौरे पर आए थे। हालांकि निवर्तमान समय में दरवाज़ा का जिब्राल्टर की सुरक्षा में सिमित ही योगदान है परन्तु अभी भी यह वाहनों और पैदल यात्रियो को चार्ल्स पंचम दीवार के दूसरी तरफ़ जाने के माध्यम का कार्य करता है। प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में एक सूचीबद्ध इमारत है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और प्रिंस एडवर्ड्स दरवाज़ा · और देखें »

पीतज्वर

पीतज्वर या 'यलो फीवर' (Yellow fever) एक संक्रामक तथा तीव्र रोग हैं, जो सहसा आरंभ होता है। इसमें ज्वर, वमन, मंद नाड़ी, मूत्र में ऐल्वुमेन की उपस्थिति, रक्तस्राव तथा पीलिया के लक्षण होते हैं। इस रोग का कारक एक सूक्ष्म विषाणु होता है, जिसका संवहन ईडीस ईजिप्टिआई (स्टीगोमिया फेसियाटा) जाति के मच्छरों द्वारा होता है। यह रोग कर्क तथा मकर रेखाओं के बीच स्थित अफ्रीका तथा अमरीका के भूभागों में अधिक होता है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और पीतज्वर · और देखें »

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश

ब्रिटिश विदेशी प्रदेशों की अवस्थिति ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश (अंग्रेजी: British Overseas Territories) या ब्रिटिश विदेशी प्रदेश, संयुक्त राजशाही के वो चौदह प्रदेश हैं, जो वैसे तो संयुक्त राजशाही का एक हिस्सा नहीं हैं पर इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह वो प्रदेश हैं जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही ब्रिटेन के आधीन हैं और इन्हे आज तक या तो स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पायी है या फिर इन्होने खुद ही ब्रिटेन का हिस्सा बने रहने के लिए मतदान किया है। ब्रिटिश राष्ट्रीयता अधिनियम 1981 (अंग्रेजी: British Nationality Act 1981) के अनुसार इन प्रदेशों को "ब्रिटिश अधीन क्षेत्र" नाम दिया गया था जिसे ब्रिटिश विदेशी प्रदेश अधिनियम 2002 (अंग्रेजी: British Overseas Territories Act 2002) के द्वारा बदल कर ब्रिटिश विदेशी प्रदेश कर दिया गया। 1981 से पहले, इन प्रदेशों को किरीट उपनिवेश या किरीटोपनिवेश (क्राउन कालोनी) कहा जाता था। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, जहाँ पर कोई स्थायी निवासी नहीं हैं और साइप्रस के संप्रभु सैन्य अड्डों के अलावा, सभी विदेशी प्रदेशों में स्थायी आबादी है। इन सभी क्षेत्रों का सामूहिक भूमि क्षेत्र 1728000 वर्ग किमी (667,018 वर्ग मील) और जनसंख्या लगभग 260,000 है। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, चार अन्य संप्रभु राष्ट्रों और उनके अंटार्कटिक क्षेत्रों के साथ हुए एक पारस्परिक मान्यता समझौते का हिस्सा है। ब्रिटेन अंटार्कटिक संधि प्रणाली में एक भागीदार है। जर्सी, ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन जैसे क्षेत्र, हालांकि ब्रिटिश राजशाही की संप्रभुता के अंतर्गत आते हैं पर इनके साथ संयुक्त राजशाही का एक अलग संवैधानिक रिश्ता है और इन्हें किरीटाधीन क्षेत्र कहा जाता है। ब्रिटिश विदेशी प्रदेश और किरीटाधीन क्षेत्र राष्ट्रमंडल के उन देशों से अलग हैं जिनमें से ज्यादातर कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश · और देखें »

ब्रिटिश संग्रहालय

ब्रिटिश संग्रहालय (British Museum, ब्रिटिश म्यूज़ियम), जो ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित है, दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माना जाता है। इसके स्थाई संग्रह में ८० लाख से अधिक वस्तुएँ हैं जो हर महाद्वीप से लाई गई हैं और मनुष्य जाति की शुरुआत से आजतक की संस्कृति की झलकें दिखातीं हैं।,...

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और ब्रिटिश संग्रहालय · और देखें »

साउथपोर्ट दरवाज़े

साउथपोर्ट दरवाज़े (मूल नाम: साउथपोर्ट गेट्स) (Southport Gates) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में स्थित तीन शहरी दरवाज़े हैं। ये चार्ल्स पंचम दीवार में बने हुए हैं, जो 16वीं सदी की जिब्राल्टर की किलेबंदी का हिस्सा है। तीनों दरवाज़े एक समूह में मौजूद हैं, इनके पश्चिम में साउथ बैस्टियन तथा पूर्व में ट्रफ़ालगर कब्रिस्तान स्थित हैं। पहला तथा दूसरा साउथपोर्ट दरवाज़ा निवर्तमान समय की ट्रफ़ालगर सड़क पर क्रमशः 1552 और 1883 में निर्मित किए गए थे। तीसरा दरवाज़ा, जिसे रिफ्रेन्डम गेट के नाम से जाना जाता है, तीनों दरवाज़ों में सबसे चौड़ा है तथा इसे 1967 मुख्य सड़क (मेन स्ट्रीट) पर बनाया गया था, दोनों दरवाज़ों के एकदम पश्चिम में। साउथपोर्ट दरवाज़े जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचीबद्ध हैं। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और साउथपोर्ट दरवाज़े · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और स्पेन · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और स्पेनी भाषा · और देखें »

जिब्राल्टर

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और जिब्राल्टर · और देखें »

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट

जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट (Gibraltar Heritage Trust) एक लाभ निरपेक्ष धर्मार्थ संस्था है जिसको संविधि द्वारा 1 मई 1989 में स्थापित किया गया था। संस्था का उद्देश्य औबेरियन प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर सांस्कृतिक प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देना तथा संरक्षित करना है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट · और देखें »

जिब्राल्टर क्रॉनिकल

जिब्राल्टर क्रॉनिकल (Gibraltar Chronicle) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर में 1801 से प्रकाशित होने वाला एक राष्ट्रीय अख़बार है। यह 1821 में दैनिक बन गया था। यह जिब्राल्टर का सबसे पुराना स्थापित दैनिक अख़बार है तथा इसके साथ ही यह लगातार छपने वाला दुनिया का दूसरा सबसे पुराना अंग्रेज़ी भाषा का अख़बार भी है। इसका संपादकीय कार्यालय वाटरगेट हाउस में है और छपाई का काम न्यू हार्ब्र्स औद्योगिक क्षेत्र में होता है। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और जिब्राल्टर क्रॉनिकल · और देखें »

इबेरिया प्रायद्वीप

इबेरियाई प्रायद्वीप इबेरियाई प्रायद्वीप या इबेरिया, यूरोप के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। इस प्रायद्वीप के दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर है और उत्तर और पश्चिम में अन्ध महासागर। यह ५,८२,८६० वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। इबेरिया इस क्षेत्र के लिए एक प्राचीन यूनानी नाम है जिसे रोमन "हिस्पैनिया" कहते थे। हिस्पैनिया शब्द अब केवल स्पेन के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि इबेरिया नाम इस पूरे प्रायद्वीप के लिए जिसपर अन्य देश भी स्थित हैं। .

नई!!: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और इबेरिया प्रायद्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »