लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टोलेडो प्रान्त

सूची टोलेडो प्रान्त

टोलेडो प्रान्त। टोलेडो प्रान्त (स्पेनी: Provincia de Toledo) स्पेन के केन्द्र में मैड्रिड के निकट स्थित कैस्टिले-ला मांचा नामक स्वायत्तशासी समुदाय का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी है टोलेडो और सबसे बड़ा बगर है महारानी का टेलावेरा। इस प्रान्त की जनसंख्या ६,००,००० है। इसकी सीमाएँ इन प्रान्तों से लगती हैं: मैड्रिड, क्युएन्सा, सियुदाद रियाल, बादाजोज़, कासीरैस और अविला। प्रान्त की कुल ५,४६,५३८ की जनसंख्या (२००२) में से केवल १/९ ही राजधानी टोलेडो में रहती है, जो स्वायत्तशासी समुदाय की भी राजधानी है। प्रान्त का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है टालावेरा दी ला रीना जिसकी कुल जनसंख्या ८३,७९३ (२००६) है। प्रान्त में कुल २०४ नगर निगम हैं। स्पेन का सबसे छोटा नगर निगम, इल्लान दी वाकस, जहाँ कुल ८ लोग रहते हैं, टोलेडो प्रान्त में है। .

5 संबंधों: टालावेरा दी ला रीना, तोलेदो, स्पेन, मद्रिद, स्पेन, कास्तिया-ला मांचा

टालावेरा दी ला रीना

टालावेरा दी ला रीना (स्पेनी: Talavera de la Reina) स्पेन के आंतरिक भाग का एक नगर है। यह कैस्टिले-ला मांचा नामक स्वायत्तशासी कम्यून की राजधानी है। यह टोलेडो प्रांत के उत्तरपश्चिम में स्थित है। महारानी का टालावेरा, कैस्टिले-ला मांचा का दूसरा सबसे बड़ा नगर है और प्रांत का पहला जिसकी जनसंख्या ८५,१७२ से अधिक है। इसकी प्रशासक अवर लेडी ऑफ द मीडो है। श्रेणी:स्पेन के नगर श्रेणी:स्पेन आधार.

नई!!: टोलेडो प्रान्त और टालावेरा दी ला रीना · और देखें »

तोलेदो, स्पेन

टोलेडो की स्पेन में स्थिति। right टोलेडो स्पेन में एक नगर का नाम है जिसकी जनसंख्या ७५,००० के लगभग है। यह एक ऐतिहासिक नगर है और यहाँ कई स्मारक हैं। यह नगर रोमन काल से लेकर १८वीं शताब्दी तक एक प्रमुख नगर था। यह स्पेन के कैस्टिले-ला मांचा के स्वायत्तशासी समुदाय और टोलेडो प्रांत की राजधानी है। बहुत से प्रसिद्ध व्यक्ति या तो इस नगर में रहे हैं या जन्में हैं, जैसे गार्सिलास्को दी ला वेगा, एल्फोन्सो एक्स और एल ग्रेसो। यहाँ के लोग बहुत दयालु प्रवृत्ति के थे। .

नई!!: टोलेडो प्रान्त और तोलेदो, स्पेन · और देखें »

मद्रिद

मद्रिद, स्पेन की राजधानी है। मद्रिद स्पेन के बड़े शहरो में से एक है। स्पेन की राजधानी होने की वजह से सभी सरकारी मुख्यालय, नेता तथा स्पेन के राजा का निवास स्थान भी यही स्थित है। आर्थिक दृष्टि से मद्रिद देश का मत्वपूर्ण तथा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। दुनिया की कई बड़ी तथा महत्वपूर्ण संगठनो (कंपनीयो) के कार्यालय यहां स्थित हैं। इसके अतिरिक्त मद्रिद में दुनिया के जाने माने शिक्षण संसथान स्थापित है जैसे रियल अकैडेमिया एस्पानॉला (Real Academia Española)। नाम मद्रिद नाम के पीछे बहुत से कहानियां तथा सिद्धांत छुपे हुए है। मद्रिद की खोज ओच्नो बिअनोर ने की थी और इसे "Metragirta" (मेत्राग्रिता) या "Mantua Carpetana" (मंतुआ कार्पेताना) नाम दिया गया था। कई लोगो का विश्वास है कि इसका मूल नाम "उर्सरिया" था। किन्तु अब ये माना जाता है कि इस शहर नाम BC कि दूसरी शताब्दी से आया है। रोमन साम्राज्य ने मंज़नारेस नदी के तट पर बसने के बाद इसे मत्रिस नाम दिया था। सातवी शताब्दी में इस्लामिक ताकतों ने इबेरियन पेनिन्सुला पर विजय प्राप्त करने के बाद इसका नाम बदल कर मेरिट रख दिया था, जो कि अरबी भाषा के शब्द मायरा से लिया गया था। इतिहास इस शहर का मूल नवी शताब्दी से आया जब मोहम्मद-I ने एक छोटे से महल को बनाने का आदेश जारी किया। ये महल उसी जगह स्थित था जहा आज पलासियो रियल स्थित है। .

नई!!: टोलेडो प्रान्त और मद्रिद · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: टोलेडो प्रान्त और स्पेन · और देखें »

कास्तिया-ला मांचा

कास्तिया-ला मांचा (स्पेनी: Castilla-La Mancha) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य के दर्जे का विभाग) है जिसकी जनसंख्या २०,००,००० है। इसकी राजधानी है टोलेडो और अन्य बड़े नगर हैं: अल्बासीट, महारानी का टालावेरा, गुआदालाख़ारा, सियुदाद रियाल, प्युर्टोल्लानो और कुएन्का। कैस्टिले-ला मांचा के प्रांतः.

नई!!: टोलेडो प्रान्त और कास्तिया-ला मांचा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टोलेडो प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »