लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

सूची लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

31 संबंधों: ऐल्बस डम्बल्डोर, प्राण भक्षी, बीबीसी, मगलू, मैसाचुसेट्स, रूबियस हैग्रिड, लंदन, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, सेवेरस स्नेप, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर (पात्र), हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला), हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड, हैरी पॉटर और पारस पत्थर, हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म), हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह, हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म), हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म), हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (फ़िल्म), हैरी पॉटर और आग का प्याला, हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म), हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी, हॉग्वार्ट्स, होर्क्रक्स, जे॰ के॰ रोलिंग, आयरलैण्ड

ऐल्बस डम्बल्डोर

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह फीयनिक्स की फौज के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और ऐल्बस डम्बल्डोर · और देखें »

प्राण भक्षी

प्राण भक्षी (Death Eater) हैरी पॉटर फिल्म व उपन्यास शृंखला के काल्पनिक चरित्र है। ये दुष्ट जादूगर व राक्षसियों का समूह था जिसका नेता वोल्डेमॉर्ट था। इनका उद्देश्य मगलुओं को खत्म करके जादूगर समुदाय की शुद्धता था। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और प्राण भक्षी · और देखें »

बीबीसी

बीबीसी या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोंरेशन (ब्रिटिश प्रसारण निगम) विश्व का सबसे बड़ा प्रसारण संघ है, दर्शकों की संख्या में, जिसके केवल ग्रेट ब्रिटेन में ही २६,००० कार्यकर्ता और बजट जीबी£ ४ अरब यूएस$ ७.८ अरब) से अधिक है। and the motto of the BBC is Nation Shall Speak Peace Unto Nation. The BBC is a quasi-autonomous Public Corporation operating as a public service broadcaster. The Corporation is run by the BBC Trust; however, the BBC is, per its charter, to be "free from both political and commercial influence and answers only to its viewers and listeners". Its domestic programming and broadcasts are primarily funded by levying television licence fees (under the Wireless Telegraphy Act 1949), although money is also raised through commercial activities such as sale of merchandise and programming. The BBC World Service, however, is funded by the Foreign and Commonwealth Office. In order to justify the licence fee the BBC is expected to produce a number of high-rating shows in addition to programmes that commercial broadcasters would not normally broadcast. Quite often domestic audiences affectionately refer to the BBC as the Beeb (coined by Kenny Everett). Auntie was a nickname used during the early years, said to originate in the somewhat old fashioned Auntie knows best attitude back when John Reith was in charge. The two terms have been used together as Auntie Beeb.--> .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और बीबीसी · और देखें »

मगलू

मगलू (en:Muggle) शब्द जे. के. रोलिंग द्वारा रचित काल्पनिक हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में उन इंसानों के लिये प्रयुक्त होता है जो सामान्य होते हैं और उनमें जादुई ख़ून या जादुई शक्ति नहीं होती। एक गैर जादुई व्यक्ति जिनके माता पिता जादूगर हैं स्क्विब होता है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और मगलू · और देखें »

मैसाचुसेट्स

मासेचुसेट्स, (Massachusetts) संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है। मैसाचुसेट्स पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। यह पश्चिम में न्यूयॉर्क से उत्तर में रोड आइलैंड और कनेक्टिकट दक्षिण में, वरमोंट और न्यू हैम्पशायर सीमान्त है। मैसाचुसेट्स भूमि क्षेत्र द्वारा 7 वां सबसे छोटा राज्य है, लेकिन 14 वीं सबसे अधिक आबादी वाला और 3 सबसे घनी 50 राज्यों के बसा। यह छह न्यू इंग्लैंड राज्यों में से सबसे अधिक आबादी वाला है और प्रति व्यक्ति देश की छठी सबसे ऊंची सकल घरेलू उत्पाद है। पूर्व में ग्रेटर बोस्टन क्षेत्र और पश्चिम में स्प्रिंगफील्ड महानगरीय क्षेत्र: राज्य के लिए दो अलग-अलग महानगरीय क्षेत्र हैं। लगभग 'मैसाचुसेट्स आबादी का दो तिहाई वर्तमान में ग्रेटर बोस्टन में रहती है। मैसाचुसेट्स अमेरिकी इतिहास में एक ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वाणिज्यिक भूमिका निभाई है। प्लायमाउथ तीर्थयात्री, मेफ्लावर के यात्रियों द्वारा 1620 में स्थापित किया गया न्यू इंग्लैंड में पहली कॉलोनी, का स्थल था। 1636 में स्थापित किया गया हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा की सबसे पुरानी संस्था है। 18 वीं सदी में, बोस्टन आंदोलन के लिए "लिबर्टी की पालना" के रूप में जाना जाने लगा। शहर अमेरिकी क्रांति के लिए केंद्र था। जिसकी वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली। 19 वीं सदी में, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल का ओलंपिक खेल क्रमश: स्प्रिंगफील्ड और Holyoke के पश्चिमी मैसाचुसेट्स शहरों में आविष्कार किया गया। श्रेणी:मैसाचूसिट्स श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और मैसाचुसेट्स · और देखें »

रूबियस हैग्रिड

रूबियस हैग्रिड हॉग्वर्ट्स का गेम-कीपर (चाबियों का रखवाला) है। हैग्रिड एक हाफ-जाएंट (विशाल-मानव) है और वो कई सालों से हॉवग्वर्ट्स में ही रह रहा है। हैग्रिड की मां एक जाएंट थी और पिता एक मनुष्य जादूगर और हैग्रिड के पिता की मौत जब वह छोटा था, तभी हो गई थी। हैग्रिड हैरी और उसके दोस्तों का काफी अच्छा मित्र है। हैग्रिड हॉग्वर्ट्स में जादूई प्राणियों की देख-रेख का विषय पढ़ाता है। हैग्रिड के कई पालतू जादूई जीव है और सभी काफी खतरनाक है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और रूबियस हैग्रिड · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और लंदन · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

सेवेरस स्नेप

सेवेरस स्नेप (Severus Snape) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक मुख्य पात्र है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय में प्रोफ़ेसर है। वैसे तो वो जादुई काढ़े का विषय पढ़ता था, लेकिन उपन्यास की छठी कड़ी में वो काली कलाओं से आत्मरक्षा का अध्यापक बन गया। उपन्यास की कहानी में स्नेप का किरदार बहुत विवादास्पद है। वो हैरी पॉटर से बहुत चिढ़ता है और उसको हमेशा तंग करता रहता है। वो पहले दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के गिरोह का सदस्य था, पर बाद में (डम्बल्डोर के अनुसार) अपनी जान पर खेलकर वोल्डेमॉर्ट के ख़िलाफ हो गया और डम्बल्डोर के साथ हो लिया। डम्बल्डोर उसपर बहुत अधिक भरोसा करता है, लेकिन स्नेप वोल्डेमॉर्ट और उसके साथियों के सम्पर्क में भी है। उपन्यास की छठी कड़ी में स्नेप डम्बल्डोर की हत्या कर देता है। श्रेणी:हैरी पॉटर de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Severus Snape.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और सेवेरस स्नेप · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर (पात्र)

इस लेख में हॅरी पॉटर पात्र (व्यक्ति) का वर्णन है। इसी नाम के उपन्यास क्रम के लिये यहाँ जायें: हैरी पॉटर (उपन्यास)। हैरी जेम्स पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेजी:Harry James Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित एक दुनियाभर में मशहूर उपन्यास क्रम का प्रमुख पात्र है। वो ब्रिटेन में रहने वाला एक किशोर है जो एक आम इंसान नहीं, एक जादूगर है। उसके माँ-बाप की तभी हत्या हो गयी थी जब वो एक साल का था। हॅरी पॉटर की सारी कहानियाँ काल्पनिक हैं। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर (पात्र) · और देखें »

हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला)

हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म श्रृंखला ब्रिटिश लेखक जे. के. रोलिंग द्वारा सात हैरी पॉटर (उपन्यास) पर आधारित है। यह श्रृंखला आठ कल्पना साहसिक फ़िल्मे है क्यूंकी आखरी किताब को दो हिस्सों मे प्रदर्शित किया गया है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) · और देखें »

हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड

हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड जैक थोर्न द्वारा लिखित एक दो भाग का मंच नाटक है, जो कि जैक थोर्न, जे॰ के॰ रोलिंग, जॉन टिफ़नी द्वारा लिखित एक मूल नयी कहानी पर आधारित है। इसका आधिकारिक उद्घाटन 30 जुलाई 2016 को लन्दन के पैलेस थियेटर में हुआ। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और पारस पत्थर · और देखें »

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (Harry Potter and the Philosopher's Stone) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई और उसे तीन ऑस्कर्स के नामांकन मिले। हैरी पॉटर का किरदार डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे क्रिस कोलम्बस और निर्माता डेविड हेमन। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर है वॉर्नर ब्रदर्स। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर ऐन्ड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पाँचवी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वर्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Order of the Phoenix)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह · और देखें »

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (Harry Potter and the Order of the Phoenix) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और मौत के तोहफे (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Deathly Hallows हैरि पॉटर ऐन्ड द डेथ्ली हैलोज़) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की अन्तिम, सातवी कड़ी है। यह किताब २१ जुलाई २००७ को प्रकाशित हुई थी। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े हैरी पॉटर शृंखला की एक फ़िल्म है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग १ · और देखें »

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २

हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े-भाग २ हैरी पॉटर शृंखला की आखिरी फ़िल्म है। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े – भाग २ · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना

हैरी पॉटर और और रहस्यमयी तहख़ाना (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरि पॉटर ऐन्ड द चेम्बर अव सीक्रट्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की दूसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Chamber of Secrets)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (Harry Potter and the Chamber of Secrets) हॉलीवुड है फिल्म जो भारत में १४ नवम्बर २००२ में रीलीज़ हुई थी, को काफी सफलता हासिल हुई। इस फिल्म का निर्देशन क्रिस कोमंबस ने किया था। निर्माता थे डेविड हेमन और पटकथा (स्कीनप्ले) थी स्टीव क्लोवस की। इस फिल्म में हैरी पॉटर का किरदार निभाया था डैनियल रैड्क्लिफ़ ने, हरमायनी थी एमा वॉटसन और रोन थे रूपर्ट ग्रिंट। भारत में इस फिल्म को रीलीज़ किया था सा.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस · और देखें »

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (Harry Potter and the Half-Blood Prince) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह हैरी पॉटर फिल्म श्रृंखला में छठी फिल्म है। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर है वॉर्नर ब्रदर्स। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और आग का प्याला

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire हैरि पॉटर ऐन्ड द गॉब्लट अव फ़ायर) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की चौथी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Goblet of Fire)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण उपलब्ध है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और आग का प्याला · और देखें »

हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म)

हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire) हॉलिवुड फ़िल्म, जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई। हैरी पॉटर का किरदार पिछली फ़िल्म की तरह डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का एमा वॉटसन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे अल्फ़ान्सो कुआरोन और निर्माता डेविड हेमन, क्रिस कोलम्बस और मार्क रैड्क्लिफ़। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर हैं वार्नर ब्रदर्स। यह फिल्म भारत मे सा रे गा मा द्वारा रीलीज़ की गई थी। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और आग का प्याला (फ़िल्म) · और देखें »

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी

हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (अंग्रेज़ी::en:Harry Potter and the Prisoner of Azkaban हैरि पॉटर ऐन्ड द प्रिज़नर अव ऐज़्कबैन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की तीसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस किताब में हैरी पौटर के तीसरे साल के बारे में बताया गया है। हैरी पौटर और अज़्काबान का कैदी, हिन्दी में अनुवादित हैरी पौटर की तीसरी किताब है। यह किताब मन्जुल प्रकाशान द्वारा 2005 में बाज़ारो में उतारी गई थी। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

होर्क्रक्स

होर्क्रक्स (en:Horcrux) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में जिक्र हुआ एक तरह का अनैतिक काला जादू है। होर्क्रक्स की मदद से कोई भी शक्तिशाली जादूगर अपनी आत्मा को दो या अधिक टुकड़ों में बांट सकता है और उसे किसी आम वस्तु (होर्क्रक्स) में संचित कर सकता है, जिससे कि अगर उसकी मौत हो तो भी उसकी जान का कुछ हिस्सा होर्क्रक्स के द्वारा सुरक्षित रह सके (जब तक होर्क्रक्स स्वयं ही नष्ट न कर दिया जाये)। होर्क्रस बनाने के लिये हत्या करनी पड़ती है। इस तरह से काले जादूगर अमरत्व हासिल करना चाहते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट ने सात होर्क्रक्स बनाये थे। होर्क्रक्स बनाने के लिए जीवधारियों और निर्जीव दोनों का ही प्रयोग किया जाता है, हालांकि इसमें जीवधारियों का प्रयोग जोखिमपूर्ण होता है, क्योंकि कोई भी जीवधारी अपना बचाव कर सकता है और सोच सकता है.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और होर्क्रक्स · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

आयरलैण्ड

आयरलैण्ड (Éire एक द्वीप है उत्तर पश्चिम यूरोप में। यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया में बीसवां सबसे बड़ा द्वीप है। पुर्व में संजयुक्त राजशाही है। .

नई!!: लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट और आयरलैण्ड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मेरोपी गॉण्ट, मॉफिन गॉण्ट, वॉल्डेमॉर्ट, वोल्डेमॉर्ट, टॉम मार्वोलो रिडल, टॉम रिडल, टॉम रिडल सीनियर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »