लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टॉम क्रूज़

सूची टॉम क्रूज़

थॉमस क्रूज़ मापोदर IV (जन्म: 3 जुलाई 1962), जो अपने फिल्मी नाम टॉम क्रूज़ से ज्यादा जाने जाते हैं, एक अमेरिकी अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं। 2006 में फ़ोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया के अत्याधिक प्रभावशाली लोकप्रिय व्यक्तित्व का दर्जा दिया। टॉम तीन अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित हुए और उन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीते हैं। उनकी पहली प्रमुख भूमिका 1983 की फ़िल्म रिस्की बिज़नेस में थी, जिसे"एक युवा पीढ़ी की क्लासिक और अभिनेता के लिए कैरियर-निर्माता" के रूप में वर्णित किया गया है। 1986 के लोकप्रिय और आर्थिक रूप से सफल फ़िल्म टॉप गन में एक बहादुर नौसेना पायलट की भूमिका निभाने के बाद, 1990 और 2000 दशक में बनी मिशन इम्पॉसिबल एक्शन फ़िल्म श्रृंखला में एक गुप्त एजेंट की भूमिका निभाते हुए, क्रूज़ ने इस शैली को जारी रखा.

42 संबंधों: एडोल्फ़ हिटलर, ऐन राइस, डेमी मूर, डेली एक्सप्रेस, डेली मेल, डीवीडी, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, धर्म (पंथ), धौंस, निकोल किडमैन, पक्षाघात, पैरामाउंट पिक्चर्स, पेरिस, पीपल (पत्रिका), फ़ारसी भाषा, फ़िल्म निर्माता, फ़्रान्स, फ़ोर्ब्स, ब्रैड पिट, मिशन इम्पॉसिबल (बहुविकल्पी), यूट्यूब, लियोनार्डो डिकैप्रियो, शिकागो, संयुक्त राज्य, सुन्दरता, स्टीवन स्पिलबर्ग, हॉन्ग कॉन्ग, जर्मनी, जैक निकोल्सन, जैक ब्लैक, व्यवसाय, गन फू, गर्भपात, गूगल, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, ओटावा, ओण्टारियो, इटली, इब्रानी भाषा, क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग, केटी होम्स, अकेडमी पुरस्कार

एडोल्फ़ हिटलर

हिटलर एडोल्फ हिटलर (२० अप्रैल १८८९ - ३० अप्रैल १९४५) एक प्रसिद्ध जर्मन राजनेता एवं तानाशाह थे। वे "राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी" (NSDAP) के नेता थे। इस पार्टी को प्राय: "नाजी पार्टी" के नाम से जाना जाता है। सन् १९३३ से सन् १९४५ तक वह जर्मनी का शासक रहे। हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध तब हुआ, जब उनके आदेश पर नात्सी सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया। फ्रांस और ब्रिटेन ने पोलैंड को सुरक्षा देने का वादा किया था और वादे के अनुसार उन दोनो ने नाज़ी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और एडोल्फ़ हिटलर · और देखें »

ऐन राइस

ऐन राइस हॉवार्ड एलेन ओ'ब्रायन के रूप में ४ अक्टूबर १९४१ को लुईज़ियाना में जन्मीं,ऐन राइस, (अंग्रेज़ी Anne Rice) एक प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका हैं, जो अपना साहित्य सृजन अंग्रेजी भाषा में करती हैं। राइस का साहित्य आमतौर पर कामुक, गॉथिक या धार्मिक विषयों से प्रेरित होता है। राइस का विवाह पर्सिद्ध कवि और चित्रकार स्टैन राइस से हुआ था और स्टैन की मृत्यु के समय तक एक दम्पत्ति के रूप में उन्होनें ४१ साल साथ साथ बिताये थे। उनकी पुस्तकों की अबतक लगभग १० करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं और इस लिहाज से वो समकालीन विश्व की एक सबसे अधिक पढी़ जाने वाली लेखिका हैं। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और ऐन राइस · और देखें »

डेमी मूर

डेमी गइनस कूचर (जन्म 11 नवम्बर 1962), पेशेवर तौर पर डेमी मूर नाम से ज्ञात, एक अमेरिकी अभिनेत्री है। फ़िल्मों में लघु भूमिकाएं और टी.वी.

नई!!: टॉम क्रूज़ और डेमी मूर · और देखें »

डेली एक्सप्रेस

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और डेली एक्सप्रेस · और देखें »

डेली मेल

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और डेली मेल · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और डीवीडी · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

धर्म (पंथ)

अनेक धर्म का चिह्न प्रमुख धर्मों के अनुयायियों का प्रतिशत धर्म (या मज़हब) किसी एक या अधिक परलौकिक शक्ति में विश्वास और इसके साथ-साथ उसके साथ जुड़ी रीति, रिवाज, परम्परा, पूजा-पद्धति और दर्शन का समूह है। इस संबंध में प्रोफ़ेसर महावीर सरन जैन का अभिमत है कि आज धर्म के जिस रूप को प्रचारित एवं व्याख्यायित किया जा रहा है उससे बचने की जरूरत है। वास्तव में धर्म संप्रदाय नहीं है। ज़िंदगी में हमें जो धारण करना चाहिए, वही धर्म है। नैतिक मूल्यों का आचरण ही धर्म है। धर्म वह पवित्र अनुष्ठान है जिससे चेतना का शुद्धिकरण होता है। धर्म वह तत्व है जिसके आचरण से व्यक्ति अपने जीवन को चरितार्थ कर पाता है। यह मनुष्य में मानवीय गुणों के विकास की प्रभावना है, सार्वभौम चेतना का सत्संकल्प है। मध्ययुग में विकसित धर्म एवं दर्शन के परम्परागत स्वरूप एवं धारणाओं के प्रति आज के व्यक्ति की आस्था कम होती जा रही है। मध्ययुगीन धर्म एवं दर्शन के प्रमुख प्रतिमान थे- स्वर्ग की कल्पना, सृष्टि एवं जीवों के कर्ता रूप में ईश्वर की कल्पना, वर्तमान जीवन की निरर्थकता का बोध, अपने देश एवं काल की माया एवं प्रपंचों से परिपूर्ण अवधारणा। उस युग में व्यक्ति का ध्यान अपने श्रेष्ठ आचरण, श्रम एवं पुरुषार्थ द्वारा अपने वर्तमान जीवन की समस्याओं का समाधान करने की ओर कम था, अपने आराध्य की स्तुति एवं जय गान करने में अधिक था। धर्म के व्याख्याताओं ने संसार के प्रत्येक क्रियाकलाप को ईश्वर की इच्छा माना तथा मनुष्य को ईश्वर के हाथों की कठपुतली के रूप में स्वीकार किया। दार्शनिकों ने व्यक्ति के वर्तमान जीवन की विपन्नता का हेतु 'कर्म-सिद्धान्त' के सूत्र में प्रतिपादित किया। इसकी परिणति मध्ययुग में यह हुई कि वर्तमान की सारी मुसीबतों का कारण 'भाग्य' अथवा ईश्वर की मर्जी को मान लिया गया। धर्म के ठेकेदारों ने पुरुषार्थवादी-मार्ग के मुख्य-द्वार पर ताला लगा दिया। समाज या देश की विपन्नता को उसकी नियति मान लिया गया। समाज स्वयं भी भाग्यवादी बनकर अपनी सुख-दुःखात्मक स्थितियों से सन्तोष करता रहा। आज के युग ने यह चेतना प्रदान की है कि विकास का रास्ता हमें स्वयं बनाना है। किसी समाज या देश की समस्याओं का समाधान कर्म-कौशल, व्यवस्था-परिवर्तन, वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास, परिश्रम तथा निष्ठा से सम्भव है। आज के मनुष्य की रुचि अपने वर्तमान जीवन को सँवारने में अधिक है। उसका ध्यान 'भविष्योन्मुखी' न होकर वर्तमान में है। वह दिव्यताओं को अपनी ही धरती पर उतार लाने के प्रयास में लगा हुआ है। वह पृथ्वी को ही स्वर्ग बना देने के लिए बेताब है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और धर्म (पंथ) · और देखें »

धौंस

धौंस हरियाणा राज्य के कैथल जिले की कैथल तहसील का एक गाँव है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और धौंस · और देखें »

निकोल किडमैन

निकोल मेरी किडमैन, ए.सी.

नई!!: टॉम क्रूज़ और निकोल किडमैन · और देखें »

पक्षाघात

पक्षाघात या लकवा मारना (Paralysis) एक या एकाधिक मांसपेशी समूह की मांसपेशियों के कार्य करने में पूर्णतः असमर्थ होने की स्थिति को कहते हैं। पक्षाघात से प्रभावी क्षेत्र की संवेदन-शक्ति समाप्त हो सकती है या उस भाग को चलना-फिरना या घुमाना असम्भव हो जाता है। यदि दुर्बलता आंशिक है तो उसे आंशिक पक्षाघात कहते हैं। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और पक्षाघात · और देखें »

पैरामाउंट पिक्चर्स

पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्पोरेशन (Paramount Pictures Corporation) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता कंपनी है। ये कंपनी हॉलीवुड कैलिफोर्निया में स्थित है, जो विश्व की पाँचवीं सबसे पुरानी और अमेरिका की दूसरी सबसे पुरानी फिल्म स्टुडियो कंपनी है। 2014 में इसने अपने सभी फिल्मों को केवल डिजिटल रूप में ही दिखाया और पहली ऐसी कंपनी बन गई, जो केवल डिजिटल रूप में फिल्मों का वितरण करती है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और पैरामाउंट पिक्चर्स · और देखें »

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और पेरिस · और देखें »

पीपल (पत्रिका)

टाइम समूह द्वारा प्रकाशित पीपल एक मासिक अमेरिकी पत्रिका है। यह मुख्यत: फिल्मी हस्तियों व मानव रूचि की कहानियों कि पत्रिका है। ४ करोण ६६ लाख से अधिक पाठकों की बदौलत पीपल अमेरिका की सबसे ज्यादा प्रचलित व पढी जाने वाली पत्रिका है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और पीपल (पत्रिका) · और देखें »

फ़ारसी भाषा

फ़ारसी, एक भाषा है जो ईरान, ताजिकिस्तान, अफ़गानिस्तान और उज़बेकिस्तान में बोली जाती है। यह ईरान, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान की राजभाषा है और इसे ७.५ करोड़ लोग बोलते हैं। भाषाई परिवार के लिहाज़ से यह हिन्द यूरोपीय परिवार की हिन्द ईरानी (इंडो ईरानियन) शाखा की ईरानी उपशाखा का सदस्य है और हिन्दी की तरह इसमें क्रिया वाक्य के अंत में आती है। फ़ारसी संस्कृत से क़ाफ़ी मिलती-जुलती है और उर्दू (और हिन्दी) में इसके कई शब्द प्रयुक्त होते हैं। ये अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। अंग्रेज़ों के आगमन से पहले भारतीय उपमहाद्वीप में फ़ारसी भाषा का प्रयोग दरबारी कामों तथा लेखन की भाषा के रूप में होता है। दरबार में प्रयुक्त होने के कारण ही अफ़गानिस्तान में इस दारी कहा जाता है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और फ़ारसी भाषा · और देखें »

फ़िल्म निर्माता

फिल्म निर्माता वह व्यक्ति होता है जो फ़िल्म के निर्माण के लिए उत्तरदायी होता है। वह धन की व्यवस्था करता है तथा निर्देशक का चुनाव व सहयोग करता है। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक.

नई!!: टॉम क्रूज़ और फ़िल्म निर्माता · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और फ़्रान्स · और देखें »

फ़ोर्ब्स

फोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। जिसका प्रमुख प्रकाशन एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका फोर्ब्स है, जिसकी खपत (संचलन) 900,000 से अधिक है। अगस्त 2006 में, निजी इक्विटी फर्म, एलीवेशन पार्टनर्स, नवगठित कंपनी, फोर्ब्स मीडिया में एक अल्पसंख्यक शेयरधारक बन गयी, जिसमें फोर्ब्स पत्रिका और वेबसाइट पर अग्रणी व्यावसायिक साइटों में से एक Forbes.com शामिल हैं। Forbes.com प्रति महीने 18 लाख लोगों को तक पहुँचता है। फोर्ब्स मीडिया के अन्य वेबसाइट हैं: Investopedia; RealClearPolitics, RealClearMarkets एवं RealClearSports और True/Slant'.

नई!!: टॉम क्रूज़ और फ़ोर्ब्स · और देखें »

ब्रैड पिट

विलियम ब्रैडली "ब्रैड" पिट (जन्म 18 दिसम्बर 1963) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक के रूप में उद्धृत किया गया है, एक ऐसा ठप्पा, जो मीडिया को उनके परदे से बाहर के जीवन पर रिपोर्ट करने के लिए ललचाता है। पिट को दो अकादमी पुरस्कार नामांकन और चार गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ है, जिसमें से उन्होंने एक जीता है। पिट ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत टेलीविज़न पर अतिथि भूमिकाओं से की, जिसमें 1987 में CBS धारावाहिक "डल्लास" में एक भूमिका शामिल है। उन्हें 1991 की रोड फ़िल्म थेल्मा एंड लुईस के एक बेपरवाह अनुरोध-यात्री के रूप में पहचान मिली जो जीना डेविस के चरित्र को फुसलाता है। पिट को बड़े बजट के निर्माणों में मुख्य भूमिका अ रिवर रन्स थ्रू इट (1992) और इंटरव्यू विथ द वैमपायर (1994) के माध्यम से मिली.1994 के नाटक लेजेंड्स ऑफ़ द फॉल में उन्हें एंथनी हॉपकिन्स के साथ भूमिका दी गई, जिसके लिए उन्हें पहली बार गोल्डन ग्लोब नामांकन प्राप्त हुआ। 1995 में उन्होंने क्राइम थ्रिलर सेवन और कल्पित विज्ञान फ़िल्म ट्वेल्व मंकीस में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनय किया, जिनमें परवर्ती फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार नामांकन मिला.

नई!!: टॉम क्रूज़ और ब्रैड पिट · और देखें »

मिशन इम्पॉसिबल (बहुविकल्पी)

यह एक बहुविकल्पी पृष्ठ है। मिशन इम्पॉसिबल के नाम से निम्नलिखित पृष्ठ मौजूद है: .

नई!!: टॉम क्रूज़ और मिशन इम्पॉसिबल (बहुविकल्पी) · और देखें »

यूट्यूब

यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में (२०१०) यूट्यूबएक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप साझा कर सकता है। पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियॊं ने मध्य फरवरी (PayPal)२००५ यू ट़यूब बनायी थी।, USATODAY, October 11 (October 11), 2006.

नई!!: टॉम क्रूज़ और यूट्यूब · और देखें »

लियोनार्डो डिकैप्रियो

लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo Wilhelm DiCaprio, जन्म ११ नव्मबर १९७4) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हे एविएटर (२००४) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रदान किया गया है और अन्य आठ बार वे इसके लिए नामांकित हो चुके है। इसके अलावा इन्हें अकादमी पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स व ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चूका है। इनका बचपन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पले बढ़े डी कैप्रियो ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविज़न विज्ञापनों से की और बाद में टीवी शृंखलाओं जैसे सांता बार्बरा और ग्रोइंग पैरिस से १९९० के दशक में की। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत विज्ञान पर आधारित फ़िल्म क्रीटर्स (१९९१) से की और दिस बॉयज़ लाइफ (१९९३) के लिए काफ़ी सराहा गया। डी कैप्रियो को वाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप (१९९३) और मार्विनस रूम (१९९६) में सहायक कलाकार के रूप में और द बास्केटबॉल डायरीज़ (१९९५) व रोमियो + जूलियट (१९९६) में मुख्य भूमिका के लिए सराहा गया परन्तु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याती जेम्स कैमरून की फ़िल्म टाइटैनिक (१९९७) से मिली। २००० के बाद से डीकैप्रियो को अपनी कई फ़िल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है जिनमे कैच मी इफ़ यु कैन (२००२), गैंग्स ऑफ न्यू यॉर्क (२००२), द एविएटर (२००४), ब्लड डायमण्ड (२००६), द डिपार्टेड (२००६) और रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) शामिल है। उनकी नई फ़िल्में शटर आइलैंड (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) उनके करियर की व्यापारिक दृष्टी से सबसे सफल फ़िल्मों में है। वर्ष 2015 की फिल्म "द रेवेनैंट के लिए 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और लियोनार्डो डिकैप्रियो · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और शिकागो · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: टॉम क्रूज़ और संयुक्त राज्य · और देखें »

सुन्दरता

सुन्दरता (Beauty) किसी व्यक्ति, जानवर, स्थान, वनस्पति, या किसी प्राकृतिक वस्तु की विशिष्टता है जिसे देखकर आनन्द एवं सन्तोष की अनुभूति होती है। सुन्दरता का अध्ययन सौन्दर्यशास्त्र, समाजशास्त्र, सामाजिक मनोविज्ञान, एवं संस्कृति के एक भाग के रूप में की जाती है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और सुन्दरता · और देखें »

स्टीवन स्पिलबर्ग

स्टीवन स्पिलबर्ग स्टीवन एलन स्पिलबर्ग (जन्म: 18 दिसम्बर 1946) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, स्पिलबर्ग की कुल कमाई 3.1 बिलियन डालर है। वर्ष 2006 में प्रीमियर पत्रिका ने उन्हें फिल्म जगत का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति निरुपित किया था। टाइम पत्रिका ने उन्हें शताब्दी के सौ प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। बीसवीं शताब्दी के अंत में लाइफ ने उन्हें उनकी पीढ़ी का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति करार दिया था। चार दशकों के क्रियाशील जीवन में स्पिलबर्ग की फिल्मों ने अलग-अलग विचारधारा वाली अलग-अलग पीढ़ियों को अलग तरह से छुआ है। स्पिलबर्ग को 1993 में फिल्म सिंडलर्स लिस्ट के लिए और 1998 में सेविंग प्राइवेट रेयन के लिए बेस्ट डायरेक्टर के एकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्पिलबर्ग की तीन फिल्मों, जास (1975), ई.टी.

नई!!: टॉम क्रूज़ और स्टीवन स्पिलबर्ग · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: टॉम क्रूज़ और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: टॉम क्रूज़ और जर्मनी · और देखें »

जैक निकोल्सन

जॉन जोसेफ "जैक " निकोल्सन (जन्म 22 अप्रैल,1937) एक अमेरिकी अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वे विक्षिप्त किस्म के चरित्रों की अक्सर नकारात्मक थीम वाली अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। निकोल्सन को अकेडमी पुरस्कारों के लिए बारह बार नामांकित किया गया है। वे वन फ्ल्यु ओवर द ककूज नेस्ट ' और ऐज गुड ऐज इट गेट्स ' फ़िल्मों के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार जीत चुके हैं। 1983 में बनी फ़िल्म टर्म्स ऑफ इनडियरमेंट ' फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार मिला। वे एक पुरुष अभिनेता द्वारा अभिनय के लिए जीते गये सर्वाधिक पुरस्कारों (तीन) जीतने वाले वाल्टर ब्रेन्नान के समकक्ष हैं और संपूर्ण रूप से अभिनय के लिए जीते गये सर्वाधिक पुरस्कारों (चार) के मामले में कैथरीन हेपबर्न के बाद दूसरे स्थान पर है। 1960 के दशक के बाद से हर दशक में अभिनय (लीड भूमिका या सहायक) के अकेडमी पुरस्कार के लिए मनोनीत किये गये केवल दो अभिनेताओं में से वह एक हैं (दूसरे हैं माइकल केन).

नई!!: टॉम क्रूज़ और जैक निकोल्सन · और देखें »

जैक ब्लैक

थॉमस जेकब "जैक" ब्लैक (Jack Black) (जन्म अगस्त 28, 1969) एक अमेरिकी अभिनेता, कॉमेडी अभिनेता, लेखक, निर्माता और गायक है। उनके अभिनय करियर को मुख्य रूप से कॉमेडी फिल्में दिखाया गया है। उन्हें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित किया गया था। वे विशेष रूप से सालो हाल (2001), स्कूल ऑफ़ रॉक (2003), किंग कांग (2005), द हॉलिडे (2006), कुंग फु पांडा (2008-2016), ट्रॉपिक थंडर (2008) और बर्नी (2011) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए प्रसिद्ध है .

नई!!: टॉम क्रूज़ और जैक ब्लैक · और देखें »

व्यवसाय

व्यवसाय (Business) विधिक रूप से मान्य संस्था है जो उपभोक्ताओं को कोई उत्पाद या सेवा प्रदान करने के लक्ष्य से निर्मित की जाती है। व्यवसाय को 'कम्पनी', 'इंटरप्राइज' या 'फर्म' भी कहते हैं। पूँजीवादी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार का प्रमुख स्थान है जो अधिकांशत: निजी हाथों में होते हैं और लाभ कमाने के ध्येय से काम करते हैं तथा साथ-साथ स्वयं व्यापार की भी वृद्धि करते हैं। किन्तु सहकारी संस्थाएँ तथा सरकार द्वारा चलायी जानी वाली संस्थाएं प्राय: लाभ के बजाय अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिये बनायी गयी होती हैं। हम व्यावसायिक वातावरण में रहते हैं। यह समाज का एक अनिवार्य अंग है। यह व्यावसायिक क्रियाओं के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा सेवाएं उपलब्ध कराकर हमारी आश्यकताओं की पूर्ति करता है। अन्य शब्द - व्यापार, व्यवसाय-प्रतिष्‍ठान, फर्म, धंधा, व्यवसाय, कारबार, कारोबार, काम-काज, काम-धंधा, उद्यम .

नई!!: टॉम क्रूज़ और व्यवसाय · और देखें »

गन फू

गन फू (Gun Fu) बन्दूक और कुंग फू का मिला जुला रूप है। इसमें कुंग फू के साथ बन्दूक को मिलाकर युद्ध शैली रची जाती है जिसे अधिकतर हांग कांग एक्शन सिनेमा में देखा जाता है और अमरिकी फ़िल्में नवीन युग में इसका उपयोग कर रही है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और गन फू · और देखें »

गर्भपात

गर्भपात परिपक्वता अवधि अथवा व्यवहार्यता से पूर्व गर्भ के समापन की अवस्था है जिसमें गर्भाशय से भ्रूण स्वत: निष्काषित हो जाता है या कर दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप गर्भावस्था (pregnancy) की समाप्ति हो जाती है। किसी कारण भ्रूण के स्वतः समाप्त हो जाने को गर्भ विफलता (miscarriage) कहा जाता है। सामान्यतः गर्भपात मानव गर्भ को जबरन समाप्त किये जाने को इंगित करता है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और गर्भपात · और देखें »

गूगल

यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, देखें। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी॰एच॰डी॰ के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस" के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था— "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)"। सन् 2006 से कम्पनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सौफ़्ट्वेयर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्युटर के उत्पादक सोफ़्ट्वेयर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ गूगल क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिती गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सेंसरशिप शामिल हैं, से हुई है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और गूगल · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: टॉम क्रूज़ और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

ओटावा

ऊपर से: कनाडा की संसद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, कनाडा की राष्टीय गैलरी, रिडो नहर ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओण्टेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर शोडयेर जलप्रपात के पास स्थित है। यह नगर माँट्रील से १५० किमी पश्चिम और टोरेंटो से ३२५ किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और ओटावा · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

नई!!: टॉम क्रूज़ और ओण्टारियो · और देखें »

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और इटली · और देखें »

इब्रानी भाषा

हिब्रूभाषी क्षेत्र हिब्रू (עִבְרִית, Ivrit) सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये इस्राइल की मुख्य- और राष्ट्रभाषा है। इसका पुरातन रूप बिब्लिकल हिब्रू यहूदी धर्म की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था। ये हिब्रू लिपि में लिखी जाती है ये दायें से बायें पढ़ी और लिखी जाती है। पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत लोकप्रिय है। प्रथम महायुद्ध के बाद फिलिस्तीन (यहूदियों का इज़रायल नामक नया राज्य) की राजभाषा आधुनिक इब्रानी है। सन् १९२५ई.

नई!!: टॉम क्रूज़ और इब्रानी भाषा · और देखें »

क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग

क्लॉस फिलिप मारिया जस्टिनियन शेंक ग्राफ वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग"," जेनेआलोजी.eu (2009/12/28 को पुनः प्राप्त.) (15 नवम्बर 1907 - 21 जुलाई 1944) जर्मन सेना के एक अधिकारी और कैथोलिक अभिजात वर्ग के व्‍यक्ति थे, जो एडॉल्फ हिटलर को मारने और नाज़ी पार्टी को द्वितीय विश्व युद्ध के जर्मनी से हटाने की 1944 की 20 जुलाई की साजिश के प्रमुख सदस्यों में से एक थे। हेनिंग वॉन ट्रेसकोव और ओसटर हांस के साथ वे भी वेहरमैचेट के भीतर जर्मन रेजिस्टेंस आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे। ऑपरेशन वॉलकिरी नामक इस आंदोलन में अपनी भागीदारी के कारण इसके विफल होते ही उन्हें गोली मार दी गई। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग · और देखें »

केटी होम्स

केटी नोएल "केटी" होम्स (Katie Holmes) एक अमरिकी फ़िल्म अभिनेत्री है। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और केटी होम्स · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: टॉम क्रूज़ और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टाॅम क्रूज़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »