लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टिमोथी चेलमेट

सूची टिमोथी चेलमेट

टिमोथी हैल चेलमेट (Timothée Chalamet; जन्म 27 दिसम्बर, 1995) एक अमेरिकी अभिनेता है। चेलमेट ने अपने अभिनय की शुरूआत लघु फिल्मों से की थी। बाद में उन्हें टेलीविजन नाटक श्रृंखला होमलैण्ड में देखा गया। चेलमेट की पहली फिल्म जेसन रेइट्मैन की नाटक फ़िल्म, मैन, विमैन एण्ड़ चिल्ड्रन(2014) थी, और बाद में वे क्रिस्टोफ़र नोलन की विज्ञान-फंतासी फिल्म इंटरस्टेलर (2014) में दिखाई दिये। 2017 में, उन्हें ग्रेटा ग्रेविंग निर्देशित लेडी बर्ड, स्कॉट कूपर की वेस्टर्न होस्टाइल और लुका गुदाग्निनो की फ़िल्म कॉल मी बाय योर नेम में अपनी भूमिकाओं के लिये काफी सराहा गया। जिसके लिये उन्हें अकादमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड और बाफ्टा अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिये नामांकित किया गया। वे अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिये तीसरे सबसे कम उम्र और 1939 के बाद से सबसे कम उम्र के उम्मीदवार अभिनेता है। .

11 संबंधों: न्यूयॉर्क, फ़्रान्सीसी भाषा, ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार, लघु फ़िल्म, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, इंटरस्टेलर, क्रिस्टोफ़र नोलन, कॉल मी बाय योर नेम, अमेरिकी, अकेडमी पुरस्कार, 90वें अकादमी पुरस्कार

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: टिमोथी चेलमेट और न्यूयॉर्क · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार (English:British Academy Film Awards) ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफटा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है।.

नई!!: टिमोथी चेलमेट और ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

लघु फ़िल्म

लघु चलचित्र विश्वभर में बनते तथा प्रदर्शित होते हैं मजे की बात यह है कि इन्हें प्रदर्शित करने के लिए सेंसर बोर्ड की अनुमति की भी कोई आवश्यकता नहीं होती फिर भी कई लघु चलचित्र सेंसर बोर्ड के द्वारा पास करवाए गये हैं। कई देशों में लघु चलचित्रों की अवधि अलग अलग भी तय की गई है भारत में एक घंटे से कम अवधि का चलचित्र लघु चलचित्र माना जाता है। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और लघु फ़िल्म · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: टिमोथी चेलमेट और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

इंटरस्टेलर

इंटरस्टेलर (अंग्रेज़ी;Interstellar) वर्ष 2014 की एपिक विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसकी सहलेखन, सह-निर्माण, और निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन ने किया है। फ़िल्म में मैथ्यू मैक'काॅन्फ, एना हैथवे, जेसिका चेस्टेन, बिल एर्विन, एलेन बर्सटिन तथा माइकल केन ने मुख्य अदायगी की है। फ़िल्म की कहानी अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल एक वर्महाॅल के जरीए सभी मानवों के नए घर की खोज हेतु यात्रा पर रवाना होते हैं। क्रिस्टोफर एवं जोनाथन नोलन ने साथ मिलकर पटकथा पर कार्य किया है, जोकि मूल रूप से जोनाथन को यह विचार 2007 में आया था। नोलान ने यह फ़िल्म आपनी पत्नी एमा थाॅमस के साथ आपनी प्रोड्कशन कंपनी सिनकाॅपी और लिण्डा ओब्स के लिण्डा ओब्स प्रोड्कशन साथ संयुक्त रूप से निर्माण किया है। कैलटेक के भौतिक सिद्धांत किप थाॅर्न, से प्रेरित होकर जिनपर यह फ़िल्म बनी है, वे इसके एक्जेक्युटिव निर्माता और इसके वैज्ञानिक सलाहकार की भी भूमिका में हैं। इसके बाद, उन्होंने इस पर किताब भी लिख भी डाली थी, द साइंस ऑफ इंटेरस्टेलर । फ़िल्म के प्रमुख निर्माण में पारामाउंट पिकचर्स वाॅर्नर ब्राॅस, एवं लिजेण्ड्री पिकचर्स जैसे सह-निर्माता भी जुड़े हैं। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और इंटरस्टेलर · और देखें »

क्रिस्टोफ़र नोलन

क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (Christopher Edward Nolan) (उच्चारण; /ˈnoʊlən/; जन्मतिथि 30 जुलाई 1970) एक अंग्रेज-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उन्हें इतिहास में व्यावसायिक रूप सबसे कामयाब निर्देशक, तथा 21वीं सदी के बेहद सफल और प्रशंसनीय फ़िल्मकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी पहली निर्देशकीय पारी फ़िल्म फाॅलोइंग (1998) से शुरूआत की, लेकिन नोलेन की दूसरी फ़िल्म मोमेन्टो (2000) ने, उनके प्रति ध्यानाकर्षण दिलाया। अपनी स्वतंत्र तौर पर निर्मित फ़िल्मों को मिली प्रशंसा ने अगली बार नोलेन को बड़े बजट की थ्रिलर फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) और मिस्ट्री-ड्रामा प्रधान द प्रेस्टिज में फ़िल्मांकन का अवसर प्राप्त हुआ। हालाँकि उनकी प्रसिद्धि और समीक्षात्मक सफलता तब चरम पर आई जब उनकी द डार्क नाईट ट्रायलाॅजी (2005-2012), इंसेप्शन (2010), और इंटरस्टेलर (2014) रिलीज हुई। उनकी नौ फ़िल्मों ने वर्ल्डवाईड अमेरिकी $4.2 बिलियन डाॅलर से अधिक की कमाई बटोरी और ऑस्कर अवार्ड में 26 नामांकन और सात खिताबों के साथ कामयाब रही। नोलेन की अधिकांश फ़िल्मों के सह-लेखन में उनके छोटे भाई, जोनाथन नोलेन ने सहयोग दिया है और साथ उनकी निर्माता कंपनी सिनकाॅपी इनकाॅर्पेरेट के संचालन में उनकी पत्नी एमा थाॅमस भी भागीदारी निभाती है। नोलेन की फ़िल्मों में कई विषयों पर आधारित होते हैं जैसे दर्शनशास्त्र, समाजिक-विज्ञान और नीतिपरक अवधारणाओं, मानवीय सदाचार की खोज, काल-निर्माण तथा स्मृतियों का लचीला स्वभाव एवं निजी पहचान। उनके काम करने के ढंग में कई सारे अकाल्पनिक तत्वों जैसे लौकिक परिवर्तन, आत्मावादी दृष्टिकोण, अरेखित कहानियाँ, व्यवहारपूर्ण स्पेशल इफैक्टस, और दृश्यात्मक भाषाओं एवं भावात्मक वर्णनों के बीच उनके अनुरूप संबंध व्यक्त करना आदि का समावेश रहता है। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और क्रिस्टोफ़र नोलन · और देखें »

कॉल मी बाय योर नेम

कॉल मी बाय योर नेम (Call Me by Your Name), लूका गुदाग्निनो द्वारा निर्देशित और जेम्स आईवरी द्वारा लिखित, 2017 कि एक इतालवी फिल्म है। यह फिल्म 2007 की आंद्रे एकिमन द्वारा लिखी गई उपन्यास पर आधारित है। यह ग्वाडगिनो की विषयगत उपन्यास-त्रयी, आई मी लव (2009) और ए बिग स्पलैश (2015) के बाद की अंतिम किस्त है। यह फ़िल्म उत्तरी इटली में 1983 के परिदृश्य में फ़िल्माया गया है। इस फ़िल्म में, इटली के रहने वाले 17 वर्षीय एलीओ पेर्लमैन (टिमोथी चेलमेट) और उसके पिता के एक अमेरिकी सहायक ओलिवर (आर्मी हैमर) के बीच के प्रेमपूर्ण संबंध का वर्णन किया गया है। फिल्म में माइकल स्टुहलबबर्ग, अमीरा कॉसर, एस्तेर गारेल और विक्टोइर डु बोइस ने भी अभिनय किया हैं। 24 नवम्बर 2017 को संयुक्त राज्य अमेरिका में संक्षिप्त प्रदर्शन के बाद इसे 19 जनवरी को वैश्विक प्रदर्शित किया गया। 90वें अकादमी पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (टिमोथी चेलमेट) और सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा के लिये नामंकित किया गया है। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और कॉल मी बाय योर नेम · और देखें »

अमेरिकी

कोई भी व्यक्ति, समूह, कंपनी या अन्य जो अमेरिका में स्थित हो। श्रेणी:अमेरिका श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: टिमोथी चेलमेट और अमेरिकी · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

90वें अकादमी पुरस्कार

90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया। .

नई!!: टिमोथी चेलमेट और 90वें अकादमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »