लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झेजियांग

सूची झेजियांग

झेजिआंग (浙江, Zhejiang) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इस प्रान्त की राजधानी हांगझोऊ है। 'झेजिआंग' का मतलब 'टेढ़ी नदी' होता है, जो चिआनतांग नदी का पुराना नाम था। चीनी भावचित्रों में इस प्रान्त के नाम को संक्षिप्त रूप से '浙' ('झे') लिखा जाता है। झेजिआंग चीन के सबसे समृद्ध प्रान्तों में से एक है और ऐतिहासिक रूप से हांगझोऊ चीन की राजधानी भी रहा है।, Simon Holledge, Lynn Pan, Passport Books, 1987, Random House Digital, Inc., 2007, ISBN 9781400017317 .

8 संबंधों: चीनी भावचित्र, चीनी जनवादी गणराज्य, प्रांत, सरलीकृत चीनी वर्ण, हान चीनी, हांगझोऊ, वू चीनी भाषाएँ, अमेरिकी डॉलर

चीनी भावचित्र

चीनी लिपि में 'आँख' के लिए भावचित्र 'आँख' के भावचित्र का हस्त-लिखित रूप शांग राजवंश काल में हड्डियों पर खरोंचे गए स्वर-अर्थ संयुक्त भावचित्र - इनसे भविष्यवानियाँ की जाती थीं सन् १४३६ में बनी चीनी भावचित्र सिखाने के लिए एक पुस्तक का पृष्ठ गाय के चित्र से कैसे उसका आधुनिक भावचित्र बदलावों के साथ उत्पन्न हुआ चीनी भावचित्रों में हर दिशा में खीची जाने वाली हर प्रकार की लकीर का एक भिन्न नाम है - हर भावचित्र में यह लकीरें अलग तरह से सम्मिलित होती हैं - यहाँ दिखाए गए भावचित्र 永 का मतलब 'हमेशा' या 'सनातन' है हानज़ी अथवा चीनी भावचित्र (अंग्रेज़ी: Chinese characters, चाइनीज़ कैरॅक्टर्ज़) चीनी भाषा और (कुछ हद तक) जापानी भाषा लिखने के लिए इस्तेमाल होने वाले भावचित्र होते हैं। इन्हें चीनी के लिए जब प्रयोग किया जाए तो यह हानज़ी(汉字/漢字, hanzi) कहलाते हैं और जब जापानी के लिए प्रयोग किया जाए तो कानजी (漢字, kanji) कहलाते हैं। पुराने ज़माने में इनका प्रयोग कोरियाई भाषा और वियतनामी भाषा के लिए भी होता था। चीनी भावचित्र दुनिया की सब से पुरानी चलती आ रही लिखने की विधि है।, Hans Jensen, Allen & Unwin, 1969,...

नई!!: झेजियांग और चीनी भावचित्र · और देखें »

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

नई!!: झेजियांग और चीनी जनवादी गणराज्य · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: झेजियांग और प्रांत · और देखें »

सरलीकृत चीनी वर्ण

सरलीकृत चीनी वर्ण (सरलीकृत चीनी: 简体字; पारम्परिक चीनी: 簡體字) वे वर्ण है जो मुख्यभूमि चीन पर उपयोग के लिए मानकीकृत हैं। यह समकालीन चीनी लिखित भाषा के लिए प्रचलित बहुत से मानकीकृत वर्णसमूहो में से एक है। चीनी जनवादी गणराज्य की सरकार ने साक्षरता बढ़ाने के लिए इन वर्णो को मुद्रण में प्रोत्साहन दिया है। ये आधिकारिक रूप से चीनी जनवादी गणराज्य और सिंगापुर में प्रयुक्त होते हैं। पारम्परिक चीनी वर्ण मुख्यतः चीनी गणराज्य या ताइवान, हांगकांग और मकाउ में प्रयुक्त होते हैं। विदेशो में रहने वाले चीनी समुदाय पारम्परिक चीनी का उपयोग करते हैं लेकिन मुख्य भूमि चीन के अप्रवासी अधिकांशतः सरलीकृत चीनी का उपयोग करते हैं। .

नई!!: झेजियांग और सरलीकृत चीनी वर्ण · और देखें »

हान चीनी

चीन में विभिन्न जातियों का फैलाव - हान चीनी पूर्व की ओर गाढ़े ख़ाकी रंग में हैं हान चीनी (चीनी: 汉族, हानज़ू या हानरेन) चीन की एक जाति और समुदाय है। आबादी के हिसाब से यह विश्व की सब से बड़ी मानव जाति है। कुल मिलाकर दुनिया में १,३१,०१,५८,८५१ हान जाति के लोग हैं, यानी सन् २०१० में विश्व के लगभग २०% जीवित मनुष्य हान जाति के थे। चीन की जनसँख्या के ९२% लोग हान नसल के हैं। इसके अलावा हान लोग ताइवान में ९८% और सिंगापुर में ७८% होने के नाते उन देशों में भी बहुतायत में हैं। हज़ारों साल के इतिहास में बहुत सी अन्य जातियाँ और क़बीले समय के साथ हान जाति में मिलते चले गए जिस से वर्तमान हान समुदाय में बहुत सांस्कृतिक, सामाजिक और आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक) विविधताएँ हैं।, Nature Publishing Group, 2004 .

नई!!: झेजियांग और हान चीनी · और देखें »

हांगझोऊ

हांगझोउ के कुछ नज़ारे हांगझोऊ (杭州, Hangzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७,००,४०० अनुमानित की गई थी। सन् २००३ की जनगणना में हांगझोऊ नगर पालिका क्षेत्र में ४२.२७ लाख लोग रहते थे जिनमें से १९.१ लाख केन्द्रीय हांगझोऊ के छह शहरी ज़िलों में निवास कर रहे थे। हांगझोऊ यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) का एक मुख्य शहर है और शंघाई से १८० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हांगझोऊ खाड़ी पर स्थित है। यह पिछले १००० वर्षों से एक महत्वपूर्ण और विकसित नगर रहा है। हांगझोऊ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है और इसकी पश्चिमी झील एक मशहूर पर्यटक स्थल है।, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3,...

नई!!: झेजियांग और हांगझोऊ · और देखें »

वू चीनी भाषाएँ

चीन के नक़्शे पर वू भाषाएँ बोलने वाले इलाक़े वू चीनी (चीनी: 吴语, अंग्रेज़ी: Wu Chinese) चीन के झेजिआंग प्रान्त, दक्षिणी जिआंगसु प्रान्त और शन्घाई शहर में बोलीं जाने वाली चीनी भाषा की उपभाषाओं का एक गुट है। इन भाषाओँ में प्राचीन चीनी भाषा की कुछ ऐसी चीज़ें अभी भी प्रयोग की जाती हैं जो आधुनिक चीनी की अन्य भाषाओँ में लुप्त हो चुकी हैं। अन्य चीनी भाषाएँ बोलने वालों को वू भाषा मुलायम और बहती हुई प्रतीत होती है। चीनी में एक 'वूनोंगरुआनयु' (吴侬软语, wúnóngruǎnyǔ) शब्द इस्तेमाल किया जाता है, जिसका मतलब है 'वू की नाज़ुक बोली'।, John-Francis Grasso, Everything Books, 2006, ISBN 978-1-59337-723-6,...

नई!!: झेजियांग और वू चीनी भाषाएँ · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: झेजियांग और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

झेज़ियांग, झेजियांग प्रान्त, झेजिआंग प्रान्त, झोज्यांग, छज्यांग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »