लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

झारखंड का पर्यटन

सूची झारखंड का पर्यटन

देवघर और दुमका में लाखों लोग धार्मिक यात्रा में मंदिरों में पूजा करने के लिए हर वर्ष यहाँ आते है। यह धार्मिक पर्यटन के विकास का अच्छा अवसर है। धर्म और कथा का एक साथ आना देवघर, भारत के प्राचीन हिंदू तीर्थ में से एक है। देवघर का शाब्दिक अर्थ है "परमेश्वर का निवास"| ऐसे कई धार्मिक महत्व के स्थल इस पवित्र शहर के आसपास है। रांची में, रांची पहाड़ी की ऊंचाई पर मंदिर है, जो वहां के स्थानीय लोगों के लिए पहाड़ी, पहाड़ी मंदिर के नाम से जाना जाता है। सामान्यतः यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। लेकिन प्रत्येक स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर मंदिर के उपरी छोर पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाता है जो उन लोगों के सम्मान की दिशा में किया जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया था। बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कहा गया है कि उन्हें यहाँ फाँसी दी गयी है। जब देश स्वतंत्र हुआ तो रांची के वासियों ने फैसला किया कि उन शहीदों को सम्मान देने के लिए पहाड़ी पर तिरंगा फहराया जायेगा और इसी तरह परंपरा चली आ रही है और यह वास्तव में इस मंदिर की अलग पहचान है; रांची से करीब ८० किलोमीटर दूर रामगढ -बोकारो मार्ग पर अवस्थित माँ छिन्नमस्तिका का मंदिर यहाँ अवस्थित है, जो देश भर में प्रसिद्ध है। पुराने मंदिर में सिरविहीन देवी कामदेव के शरीरपर खड़ी हुई और रति कमल के आसन पर विराजमान हैं। मन्नत मांगने व् पूरे होनेपर पुनः दर्शन करने यहाँ भक्त काफी संख्या में पहुचते हैं। सभी भगवान शिव के भक्तों का देवघर के महा श्रावणी मेला में स्वागत हैं, जो भगवान शिव का पवित्र स्थान है। श्रद्धालु सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगा का पवित्र जल कांवर में लेकर, नंगे पांव 105 किलोमीटर की दूरी तय कर के देवघर जाते हैं।;जगन्नाथपुर मंदिर उड़ीसा की स्थापत्य कला पर निर्मित यह मंदिर झारखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। पहाड़ी पर स्थित मंदिर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि काफी ऊंचाई पर मणि एक किला विद्यमान हो। जून-जुलाई में यहाँ रथयात्रा के अवसर पर विशाल मेला लगता है। नागवंशी राजा ठाकुर एनी शाहदेव द्वारा १६९१ में रांची से १२ किलोमीटर की दूरी पर इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की मूर्तियाँ मौजूद हैं।;सूर्य मंदिर रांची से ३९ किलोमीटर की दूरी पर रांची -टाटा रोड पर स्थित यह मंदिर बुंडू के समीप है। संगमरमर से निर्मित इस मंदिर का निर्माण १८ पहियों और ७ घोड़ों के रथ पर विद्यमान भगवान सूर्य के रूप में किया गाया है। २५ जनवरी को टुसू मेला के अवसर पर यहाँ विशेष मेले का आयोजन होता है। श्रधालुओं के विश्राम के लिए यहाँ एक धर्मशाला का निर्माण भी किया गया है।;अंगराबाड़ी रांची से ४० किलोमीटर दूर खूंटी के समीप स्थित यह मंदिर भगवान गणेश, राम-सीता, हनुमान और शिव के प्रति समर्पित है।;सबसे ऊंचा पठार झारखण्ड का सबसे ऊँचा पठार, जिसकी ऊंचाई समुद्रतल से ४४८० फीट है। यहाँ के मंदिर को जैनियों का सबसे पूज्य व पवित्र स्थान माना गया है। जैन मान्यता के अनुसार २४ तीर्थकरों में से २० को मोक्ष की प्राप्ति यहीं हुई है। श्रेणी:झारखंड का पर्यटन.

1 संबंध: हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड भारत सरकार के खान मंत्रालय के अन्तर्गत एक उपक्रम है। भारत में केवल हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड ही खनन से लेकर सतत कास्ट रॉड निर्माण (Continuous Cast Rod manufacturing) तक की सारी प्रक्रियाओं में संलग्न है। .

नई!!: झारखंड का पर्यटन और हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »