लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वज्रमुष्टि

सूची वज्रमुष्टि

वज्रमुष्टि एक शस्त्र भी है और कुश्ती का एक प्रकार भी जिसमें इस हथियार का उपयोग किया जाता है। इस शस्त्र को इन्द्रमुष्टि भी कहते हैं। यह शस्त्र हाथी-दाँत का या भैंसे के सींग का बना होता है। बज्रमुष्टि का प्रथम उल्लेख चालुक्य राजा सोमेश्वर तृतीय (1124–1138) द्वारा रचित मानसोल्लास में मिलता है। किन्तु ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यह शस्त्र मौर्यकाल से ही अस्तित्व में है। ज्येष्ठिमल्ल नामक कृष्णपूजक जाति वज्रमुष्टि तथा मल्लयुद्ध की कला का अभ्यास करने वाली प्रसिद्ध जाति थी। मल्लपुराण इसी जाति से सम्बन्धित है जिसकी रचना अनुमानतः १३वीं शताब्दी में हुई थी। .

11 संबंधों: चालुक्य राजवंश, भैंस, मल्लपुराण, मल्लयुद्ध, मानसोल्लास, मौर्य राजवंश, सोमेश्वर तृतीय, सींग, वज्रमुष्टि, कुश्ती, कृष्ण

चालुक्य राजवंश

चालुक्य प्राचीन भारत का एक प्रसिद्ध क्षत्रिय राजवंश है। इनकी राजधानी बादामी (वातापि) थी। अपने महत्तम विस्तार के समय (सातवीं सदी) यह वर्तमान समय के संपूर्ण कर्नाटक, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय दक्षिणी गुजरात तथा पश्चिमी आंध्र प्रदेश में फैला हुआ था। .

नई!!: वज्रमुष्टि और चालुक्य राजवंश · और देखें »

भैंस

भैंस विश्व में भैंस का वितरण की स्थिति भैंस एक दुधारू पशु है। कुछ लोगों द्वारा भैंस का दूध गाय के दूध से अधिक पसंद किया जाता है। यह ग्रामीण भारत में बहुत उपयोगी पशु है। .

नई!!: वज्रमुष्टि और भैंस · और देखें »

मल्लपुराण

मल्लपुराण १३वीं शताब्दी में रचित एक ग्रन्थ है जिसमें मल्लयुद्ध का विस्तृत वर्णन है। मल्लपुराण कुश्ती के विभिन्न प्रकारों का वर्णन है, इसमें कुश्ती में प्रयुक्त तकनीकों का विस्तृत वर्णन है, मुक्केबाजी की तैयारी के लिये किये जाने वाले विभिन्न व्यायामों की जानकारी है। इसमें पहलवानों के लिये, विभिन्न ऋतुओं में आवश्यक खुराक की भी जानकारी दी गयी है। .

नई!!: वज्रमुष्टि और मल्लपुराण · और देखें »

मल्लयुद्ध

मल्लयुद्ध भारत का एक पारम्परिक युद्धकला है। भारत के अतिरिक्त यह पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा श्रीलंका में भी प्रचलित थी। यह दक्षिणपूर्वी एशियाई कुश्ती की शैलियों जैसे नाबन से निकट संबंधी है। मल्लयुद्ध चार प्रकारों में विभाजित है जिनमें से प्रत्येक एक हिन्दू देवता या पौराणिक योद्धा के नाम पर है:- हनुमन्ती तकनीकी श्रेष्ठता पर केन्द्रित है, जाम्बुवन्ती प्रतिद्वन्दी को आत्मसर्मपण के लिये मजबूर करने हेतु लॉक्स तथा होल्डस का प्रयोग करती है, जरासन्धी अंगों तथा जोड़ों को तोड़ने पर केन्द्रित है जबकि भीमसेनी विशुद्ध रूप से ताकत पर केन्द्रित है। यह कुस्ती का प्राचीन रूप है। इसके दो प्रमुख प्रकार हैं धरनीपट्ट एबं आसुरा। धरनीपट्ट में हार-जीत का निश्चय विपक्षी को धरती पर पीठ के बल गिराना होता है। भीमसेनी तथा हनुमन्ती इसी तरह की उदहारण है। आसरा, मुक्त युद्ध है इसमे विपक्षी चोट पहुचाई जा सकती है लेकिन मिरतु नहीं होनी चाहिए। .

नई!!: वज्रमुष्टि और मल्लयुद्ध · और देखें »

मानसोल्लास

'मानसोल्लास' नामक टीका-ग्रन्थ के लिए देखें, मानसोल्लास (टीका ग्रन्थ) ---- मानसोल्लास (मानस + उल्लास .

नई!!: वज्रमुष्टि और मानसोल्लास · और देखें »

मौर्य राजवंश

मौर्य राजवंश (३२२-१८५ ईसापूर्व) प्राचीन भारत का एक शक्तिशाली एवं महान राजवंश था। इसने १३७ वर्ष भारत में राज्य किया। इसकी स्थापना का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य और उसके मन्त्री कौटिल्य को दिया जाता है, जिन्होंने नन्द वंश के सम्राट घनानन्द को पराजित किया। मौर्य साम्राज्य के विस्तार एवं उसे शक्तिशाली बनाने का श्रेय सम्राट अशोक को जाता है। यह साम्राज्य पूर्व में मगध राज्य में गंगा नदी के मैदानों (आज का बिहार एवं बंगाल) से शुरु हुआ। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र (आज के पटना शहर के पास) थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने ३२२ ईसा पूर्व में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विकास किया। उसने कई छोटे छोटे क्षेत्रीय राज्यों के आपसी मतभेदों का फायदा उठाया जो सिकन्दर के आक्रमण के बाद पैदा हो गये थे। ३१६ ईसा पूर्व तक मौर्य वंश ने पूरे उत्तरी पश्चिमी भारत पर अधिकार कर लिया था। चक्रवर्ती सम्राट अशोक के राज्य में मौर्य वंश का बेहद विस्तार हुआ। सम्राट अशोक के कारण ही मौर्य साम्राज्य सबसे महान एवं शक्तिशाली बनकर विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ। .

नई!!: वज्रमुष्टि और मौर्य राजवंश · और देखें »

सोमेश्वर तृतीय

सोमेश्वर तृतीय (शासनकाल ११२६ - १३३८ ई) पश्चिमी चालुक्य शासक थे। वे विक्रमादित्य चतुर्थ एवं रानी चन्दलादेवी के पुत्र थे। वे साहित्य में अभिरुचि के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका मानसोल्लास नामक संस्कृत ग्रन्थ बहुत प्रसिद्ध है। सोमेश्वर तृतीय ने होयसला शासक विष्णुवर्धन के आक्रमण को विफल कर दिया। उन्होने 'त्रिभुवनमल्ल', 'भूलोकमल्ल' और 'सर्वाज्ञाभूप' आदि पदवियाँ ग्रहण की थी। श्रेणी:भारत के शासक.

नई!!: वज्रमुष्टि और सोमेश्वर तृतीय · और देखें »

सींग

सींग एक पशु अंग है। यह गाय, बैल, भैंस, हिरण, गैंडा आदि जानवरों के मस्तक पर स्थित रहता हेेो श्रेणी:प्राणी शारीरिकी.

नई!!: वज्रमुष्टि और सींग · और देखें »

वज्रमुष्टि

वज्रमुष्टि एक शस्त्र भी है और कुश्ती का एक प्रकार भी जिसमें इस हथियार का उपयोग किया जाता है। इस शस्त्र को इन्द्रमुष्टि भी कहते हैं। यह शस्त्र हाथी-दाँत का या भैंसे के सींग का बना होता है। बज्रमुष्टि का प्रथम उल्लेख चालुक्य राजा सोमेश्वर तृतीय (1124–1138) द्वारा रचित मानसोल्लास में मिलता है। किन्तु ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यह शस्त्र मौर्यकाल से ही अस्तित्व में है। ज्येष्ठिमल्ल नामक कृष्णपूजक जाति वज्रमुष्टि तथा मल्लयुद्ध की कला का अभ्यास करने वाली प्रसिद्ध जाति थी। मल्लपुराण इसी जाति से सम्बन्धित है जिसकी रचना अनुमानतः १३वीं शताब्दी में हुई थी। .

नई!!: वज्रमुष्टि और वज्रमुष्टि · और देखें »

कुश्ती

पहलवान कुश्ती एक अति प्राचीन खेल, कला एवं मनोरंजन का साधन है। यह प्राय: दो व्यक्तियों के बीच होती है जिसमें खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को पकड़कर एक विशेष स्थिति में लाने का प्रयत्न करता है। .

नई!!: वज्रमुष्टि और कुश्ती · और देखें »

कृष्ण

बाल कृष्ण का लड्डू गोपाल रूप, जिनकी घर घर में पूजा सदियों से की जाती रही है। कृष्ण भारत में अवतरित हुये भगवान विष्णु के ८वें अवतार और हिन्दू धर्म के ईश्वर हैं। कन्हैया, श्याम, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता हैं। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, एक आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्ज महान पुरुष थे। उनका जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उनको इस युग के सर्वश्रेष्ठ पुरुष युगपुरुष या युगावतार का स्थान दिया गया है। कृष्ण के समकालीन महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत और महाभारत में कृष्ण का चरित्र विस्तुत रूप से लिखा गया है। भगवद्गीता कृष्ण और अर्जुन का संवाद है जो ग्रंथ आज भी पूरे विश्व में लोकप्रिय है। इस कृति के लिए कृष्ण को जगतगुरु का सम्मान भी दिया जाता है। कृष्ण वसुदेव और देवकी की ८वीं संतान थे। मथुरा के कारावास में उनका जन्म हुआ था और गोकुल में उनका लालन पालन हुआ था। यशोदा और नन्द उनके पालक माता पिता थे। उनका बचपन गोकुल में व्यतित हुआ। बाल्य अवस्था में ही उन्होंने बड़े बड़े कार्य किये जो किसी सामान्य मनुष्य के लिए सम्भव नहीं थे। मथुरा में मामा कंस का वध किया। सौराष्ट्र में द्वारका नगरी की स्थापना की और वहाँ अपना राज्य बसाया। पांडवों की मदद की और विभिन्न आपत्तियों में उनकी रक्षा की। महाभारत के युद्ध में उन्होंने अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई और भगवद्गीता का ज्ञान दिया जो उनके जीवन की सर्वश्रेष्ठ रचना मानी जाती है। १२५ वर्षों के जीवनकाल के बाद उन्होंने अपनी लीला समाप्त की। उनकी मृत्यु के तुरंत बाद ही कलियुग का आरंभ माना जाता है। .

नई!!: वज्रमुष्टि और कृष्ण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ज्येष्ठिमल्ल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »