लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज्ञान सुधा मिश्रा

सूची ज्ञान सुधा मिश्रा

न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा (जन्म: 28 अप्रैल 1949) सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश हैं। वे झारखण्ड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। उनके पिता न्यायमूर्ति सतीश चन्द्र मिश्र पटना उच्च न्यायालय के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश थे। वे 16 मार्च 1994 को पटना उच्च न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त हुई। उन्होने झारखंड उच्च न्यायालय में 13 जुलाई 2008 को मुख्य न्यायाधीश के रूप में योगदान दिया। इसके बाद इनका तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय कर दिया गया। इन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में 14 वर्षों तक न्यायाधीश के रूप में काम किया। 30 अप्रैल 2010 को 4 वर्षों के लिए सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश के रूप में इनकी नियुक्ति हुई। एक न्यायमूर्ति के रूप में ये समय की पाबंदी को महत्व देने के लिए मशहूर है। .

5 संबंधों: झारखण्ड उच्च न्यायालय, न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय, भारत का उच्चतम न्यायालय, राजस्थान उच्च न्यायालय

झारखण्ड उच्च न्यायालय

झारखंड उच्च न्यायालय भारत में नवीनतम उच्च न्यायालयों में से एक है। इसे वर्ष २००० में बिहार पुनर्गठन अधिनियम, २००० के अधीन, झारखण्ड राज्य के निर्माण के बाद स्थापित किया गया था। यह राँची में स्थित है। .

नई!!: ज्ञान सुधा मिश्रा और झारखण्ड उच्च न्यायालय · और देखें »

न्यायाधीश

The Native Judges हिन्दू राजाओं के न्याय सम्बंधी प्रधान को न्यायाधीश कह जाता था। आज भी कानूनी मामलों के निर्णायक को न्यायाधीश कहते थे। श्रेणी:मराठा साम्राज्य.

नई!!: ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायाधीश · और देखें »

पटना उच्च न्यायालय

पटना उच्च न्यायालय भारत के बिहार प्रान्त का उच्च न्यायालय है। यह ३ फरवरी १९१६ को पटना में स्थापित किया गया था । .

नई!!: ज्ञान सुधा मिश्रा और पटना उच्च न्यायालय · और देखें »

भारत का उच्चतम न्यायालय

भारत का उच्चतम न्यायालय या भारत का सर्वोच्च न्यायालय भारत का शीर्ष न्यायिक प्राधिकरण है जिसे भारतीय संविधान के भाग 5 अध्याय 4 के तहत स्थापित किया गया है। भारतीय संघ की अधिकतम और व्यापक न्यायिक अधिकारिता उच्चतम न्यायालय को प्राप्त हैं। भारतीय संविधान के अनुसार उच्चतम न्यायालय की भूमिका संघीय न्यायालय और भारतीय संविधान के संरक्षक की है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 से 147 तक में वर्णित नियम उच्चतम न्यायालय की संरचना और अधिकार क्षेत्रों की नींव हैं। उच्चतम न्यायालय सबसे उच्च अपीलीय अदालत है जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के फैसलों के खिलाफ अपील सुनता है। इसके अलावा, राज्यों के बीच के विवादों या मौलिक अधिकारों और मानव अधिकारों के गंभीर उल्लंघन से सम्बन्धित याचिकाओं को आमतौर पर उच्च्तम न्यायालय के समक्ष सीधे रखा जाता है। भारत के उच्चतम न्यायालय का उद्घाटन 28 जनवरी 1950 को हुआ और उसके बाद से इसके द्वारा 24,000 से अधिक निर्णय दिए जा चुके हैं। .

नई!!: ज्ञान सुधा मिश्रा और भारत का उच्चतम न्यायालय · और देखें »

राजस्थान उच्च न्यायालय

राजस्थान उच्च न्यायालय भारत के राजस्थान प्रान्त का न्यायालय हैं। इसका मुख्यालय जोधपुर मे है। यह २१ जून, १९४९ को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, १९४९ के अंतर्गत स्थापित किया गया। इसकी एक खण्डपीठ जयपुर में भी स्थित है। .

नई!!: ज्ञान सुधा मिश्रा और राजस्थान उच्च न्यायालय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ज्ञान सुधा मिश्र, ज्ञानसुधा मिश्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »