लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जॉर्ज दुर्ग, मुंबई

सूची जॉर्ज दुर्ग, मुंबई

सेंट जॉर्ज अस्पताल के निकट दुर्ग की दीवार के अवशेष जॉर्ज दुर्ग १७६९ में मुंबई (तब बम्बई) नगर की दीवारों का विस्तार कर बनाया गया था। यह वर्तमान मुंबई के फोर्ट क्षेत्र में पूर्व में स्थित था। जिस पहाड़ी पर डोंगरी दुर्ग हुआ करता था, उसकी जगह फोर्ट जॉर्ज का निर्माण हुआ था। १८६२ में इस दुर्ग को ध्वस्त कर दिया गया था। दुर्ग एक मील (१.६ किमी) लंबा था और एक तिहाई मील (५०० मीटर) चौड़ा था। इसका नाम युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय के सम्मान में 'फोर्ट जॉर्ज' रखा गया था। .

4 संबंधों: डोंगरी दुर्ग, फोर्ट मुंबई, मुम्बई, युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय

डोंगरी दुर्ग

डोंगरी किला (जिसे डोंगरी पहाड़ी का किला या स्थानीय इर्मित्रि किला भी कहते हैं) मुम्बई के डोंगरी क्षेत्र में स्थित एक दुर्ग है। यह किला डोंगरी इलाके में बसा हुआ है। १७३९ में यह किला मराठा शासन के अधीन हुआ था और तब से स्थानीय लोग और एक स्थानीय गिरजाघर इसका अनुरक्षण करते है। बार इस दुर्ग की मरम्मत भी हुई है। प्रतिवर्ष अक्तूबर माह में लेडी फातिमा का उत्सव आयोजित होता है जिस पर एक बड़ा भोज भी होता है। बड़ी दूर-दूर से प्रार्थना करने लोग आते है। यहां से चारों ओर का खुला विहंगम दृश्य दिखाई देता है जिसके पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में वसई किला, पूर्व में बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान, और दक्षिण में एस्सेल वर्ल्ड और वॉटर किंगडम दिखाई देते हैं। .

नई!!: जॉर्ज दुर्ग, मुंबई और डोंगरी दुर्ग · और देखें »

फोर्ट मुंबई

फोर्ट मुंबई दक्षिण मुंबई का एक क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: जॉर्ज दुर्ग, मुंबई और फोर्ट मुंबई · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: जॉर्ज दुर्ग, मुंबई और मुम्बई · और देखें »

युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय

राजा जॉर्ज तृतीय ग्रट ब्रिटन और आयरलैंड का राजा था। उनका राज्य-काल १७६० से १८०१ तक था। दो देशों के संघ होने के पश्चात युनाइटेड किंगडम का राजा बना। वह होउस ओफ हनोवर के तीसरी ब्रिटिश सम्राट था। अपने दो पूर्ववर्तियों के विपरीत वह ब्रिटेन में पैदा हुआ था, अंग्रेजी उनकी पहली भाषा थी, और उन्होने हनोवर की यात्रा कभी नहीं की। उनके जीवन और शासनकाल अन्य बिटिश शासक की तुलना में अधिक लंबा था। सैन्य संघर्ष कई बार हुए थे। उनके शासनकाल में ग्र्ट ब्रिटन ने फ्रांस को हराया था और ब्रिटन प्रमुख यूरोपीय शक्ति बना। आगे की युद्ध जो "बाटिल ओफ वाटरलू" नाम से जाने जाते है उसमें नेपोलियन की मृत्यु हुई थी। फिर जॉर्ज तृतीय को आवर्ती और स्थायी मानसिक बीमारी का सामना भी किए थे। १८२० में उनकी मृत्यु हुई। जार्ज तृतीय का ज्येष्ठ पुत्र ने "पिन्स ओफ रेजन्ट" नाम से शासन किया। .

नई!!: जॉर्ज दुर्ग, मुंबई और युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुंबई दुर्ग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »