लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जॉन कार्टर

सूची जॉन कार्टर

जॉन कार्टर (John Carter) २०१२ में बनी अमरीकी काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जिसमे एडगर राइस बरोज द्वारा लिखी बर्सूम शृंखला के मुख्य किरदार जॉन कार्टर को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया है। पूर्व कांफेडरेट कैप्टन जॉन कार्टर अनजान तरीके से मंगल पर पहुँच जाता है जहा व मंगल (बार्सूम) की भिन्न प्रजातियों में चल रहे युद्ध का हिस्सा बन जाता है। कार्टर बार्सूम और उसकी जनता को बचने का ज़िम्मा खुद पर लेलेता है। फ़िल्म को ९ मार्च २०१२ को भारत सहित विश्वभर में रिलीज़ किया गया है। .

6 संबंधों: एडगर राइस बरोज, फ़िल्मों के प्रकार, मार्क स्ट्रांग, मंगल ग्रह, लिन कॉलिन्स, विलेम डाफ़ो

एडगर राइस बरोज

एडगर राइस बरोज (Edgar Rice Burroughs, १ सितंबर १८७५ - १९ मार्च १९५०) एक अमरीकी उपन्यासकार थे जो अपने जंगली हीरो टार्ज़न और मंगल के रोमांचकारी जॉन कार्टर के निर्माण के लिए मशहूर है। श्रेणी:मृत लोग.

नई!!: जॉन कार्टर और एडगर राइस बरोज · और देखें »

फ़िल्मों के प्रकार

फ़िल्म उद्दयोग में फ़िल्मों के कईं प्रकार होते है। इन पर आधारित फ़िल्में अलग-अलग प्रकारों, जिन्हे जेनर (Genre) कहतें है, में वर्गिकृत कि जाती है। .

नई!!: जॉन कार्टर और फ़िल्मों के प्रकार · और देखें »

मार्क स्ट्रांग

मार्क स्ट्रांग (Mark Strong, जन्म २० अगस्त १९६३) एक अंग्रेज़ फ़िल्म अभिनेता है जिन्होंने फ़िल्म व टेलिविज़न दोनों पर कार्य किया है। उनकी फ़िल्मों में बॉडी ऑफ़ लाइज़, सिरियाना, द यंग विक्टोरिया, शेरलाक होम्स, रॉकएनरोला, स्टारडस्ट, किक-ऐस और ग्रीन लैंटर्ण शामिल है। वे अधिकतर नकारात्मक भूमिकाएं निभाते हैं जैसे शेरलोक होम्स में लोर्ड ब्लैकवुड, स्टारडस्ट में प्रिंस सेप्टीमस और रोबिन हूड में सर गोडफ्रे। हालही में वे २०१२ में बनी फ़िल्म जॉन कार्टर में दिखे जिसमें उन्हें मताई शांग की नकारात्मक भूमिका निभाई। .

नई!!: जॉन कार्टर और मार्क स्ट्रांग · और देखें »

मंगल ग्रह

मंगल सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है। साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी यहीं पर स्थित है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। इस गृह पर जीवन होने की संभावना है। 1965 में मेरिनर ४ के द्वारा की पहली मंगल उडान से पहले तक यह माना जाता था कि ग्रह की सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है। यह हल्के और गहरे रंग के धब्बों की आवर्तिक सूचनाओं पर आधारित था विशेष तौर पर, ध्रुवीय अक्षांशों, जो लंबे होने पर समुद्र और महाद्वीपों की तरह दिखते हैं, काले striations की व्याख्या कुछ प्रेक्षकों द्वारा पानी की सिंचाई नहरों के रूप में की गयी है। इन् सीधी रेखाओं की मौजूदगी बाद में सिद्ध नहीं हो पायी और ये माना गया कि ये रेखायें मात्र प्रकाशीय भ्रम के अलावा कुछ और नहीं हैं। फिर भी, सौर मंडल के सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी के अलावा, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी होने की संभावना सबसे अधिक है। वर्तमान में मंगल ग्रह की परिक्रमा तीन कार्यशील अंतरिक्ष यान मार्स ओडिसी, मार्स एक्सप्रेस और टोही मार्स ओर्बिटर है, यह सौर मंडल में पृथ्वी को छोड़कर किसी भी अन्य ग्रह से अधिक है। मंगल पर दो अन्वेषण रोवर्स (स्पिरिट और् ओप्रुच्युनिटी), लैंडर फ़ीनिक्स, के साथ ही कई निष्क्रिय रोवर्स और लैंडर हैं जो या तो असफल हो गये हैं या उनका अभियान पूरा हो गया है। इनके या इनके पूर्ववर्ती अभियानो द्वारा जुटाये गये भूवैज्ञानिक सबूत इस ओर इंगित करते हैं कि कभी मंगल ग्रह पर बडे़ पैमाने पर पानी की उपस्थिति थी साथ ही इन्होने ये संकेत भी दिये हैं कि हाल के वर्षों में छोटे गर्म पानी के फव्वारे यहाँ फूटे हैं। नासा के मार्स ग्लोबल सर्वेयर की खोजों द्वारा इस बात के प्रमाण मिले हैं कि दक्षिणी ध्रुवीय बर्फीली चोटियाँ घट रही हैं। मंगल के दो चन्द्रमा, फो़बोस और डिमोज़ हैं, जो छोटे और अनियमित आकार के हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 5261 यूरेका के समान, क्षुद्रग्रह है जो मंगल के गुरुत्व के कारण यहाँ फंस गये हैं। मंगल को पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है। इसका आभासी परिमाण -2.9, तक पहुँच सकता है और यह् चमक सिर्फ शुक्र, चन्द्रमा और सूर्य के द्वारा ही पार की जा सकती है, यद्यपि अधिकांश समय बृहस्पति, मंगल की तुलना में नंगी आँखों को अधिक उज्जवल दिखाई देता है। .

नई!!: जॉन कार्टर और मंगल ग्रह · और देखें »

लिन कॉलिन्स

विओला लिन कॉलिन्स (viola Lynn Collins, जन्म १६ मै १९७७ या १ जून १९७९), जो अपने नाम लिन कॉलिन्स से जानी जाती है एक अमेरिकी अभिनेत्री है। .

नई!!: जॉन कार्टर और लिन कॉलिन्स · और देखें »

विलेम डाफ़ो

विलेम डाफ़ो (Willem Dafoe, जन्म २२ जुलाई १९५५) एक अमरीकी फ़िल्म, नाटक व आवाज़ अभिनेता है व एक प्रायोगिक रंगमंच कंपनी द वूस्टर ग्रुप के संस्थापकों में से एक है। उन्हों कई फ़िल्मों में कार्य किया है जिनमें प्लाटून, स्ट्रीट्स ऑफ़ फ़ायर, टू लिव एंड डाई इन एल.ए, बोर्न ऑन द फोर्थ ऑफ़ जुलाई, द इंग्लिश पेशंट, द लास्ट टेम्पटेशन ऑफ़ क्राइस्ट, मिसिसिपी बर्निंग, द बुनडॉक सेंट्स, स्पाइडर-मैन व द एविएटर शामिल है और फैंटास्टिक मिस्टर फॉक्स व फाइंडिंग निमो में इन्होने अपनी आवाज़ दी है। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार का नामांकन प्राप्त हुआ है। पहला १९८६ में प्लाटून के लिए व दूसरा २००० में शैडो ऑफ़ द वैम्पायर के लिए। .

नई!!: जॉन कार्टर और विलेम डाफ़ो · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »