लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ

सूची जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ

जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ, जूनियर (30 अगस्त 1852 - 1 मार्च 1911) एक डच भौतिक और जैविक रसायनज्ञ और रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के पहले विजेता थे। उन्हें रासायनिक गतिकी, रासायनिक साम्य, आसमाटिक दबाव और त्रिविम रसायन के क्षेत्रों में खोजों के लिए जाना जाता है। श्रेणी:रसायनशास्त्री श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक.

10 संबंधों: त्रिविम रसायन, पैरिस विश्वविद्यालय, फ़्रेड्रिक जी डोन्नान, भौतिक रसायन, रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार, रासायनिक साम्य, रासायनिक गतिकी, हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय, जर्मन साम्राज्य, कार्बनिक रसायन

त्रिविम रसायन

विभिन्न प्रकार के समावयव (isomer). त्रिविम रसायन, त्रिविम समावयवता पर केन्द्रित रसायन है। विन्यासरसायन, या त्रिविम रसायन (Stereochemisty), रसायन की वह शाखा है जो अणुओं के अन्दर परमाणुओं के सापेक्षिक स्थिति (relative spatial arrangement) एवं उनके प्रभावों का अध्ययन करती है। .

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और त्रिविम रसायन · और देखें »

पैरिस विश्वविद्यालय

पैरिस विश्वविद्यालय (फ़्रांसीसी: Université de Paris) फ़्रांस के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है और सर्वप्रथम १२वीं सदीं में स्थापित किया गया था। १९७० में इसे १३ स्वायत्तशासी विश्वविद्यालयों के रूप में मान्यता मिली (पैरिस विश्वविद्यालय I–XIII)। इसकी स्थापना रॉबर्ट डि सोर्बोन द्वारा १२५७ में कि गई थी। वर्तमान के १३ उत्तराधिकारी विश्वविद्यालयों में से, प्रथम चार ऐतिहासिक सोर्बोन भवन में हैं और तीन के नामों में "सोर्बोन" है। श्रेणी:फ़्रांस के विश्वविद्यालय.

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और पैरिस विश्वविद्यालय · और देखें »

फ़्रेड्रिक जी डोन्नान

फ्रेड्रिक जॉर्ज डोन्नन FRS (६ सितंबर १८७० - १६ दिसम्बर १९५६) एक आयरिश भौतिक- रासायनज्ञ थे। श्रेणी:आयरलैंड के लोग श्रेणी:वैज्ञानिक.

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और फ़्रेड्रिक जी डोन्नान · और देखें »

भौतिक रसायन

भौतिक रसायन भौतिक रसायान (Physical chemistry या physicochemistry) रसायन विज्ञान की वह शाखा है जो भौतिक अवधारणाओं के आधार पर रासायनिक प्रणालियों में घटित होने वाली परिघटनाओं (phenomenon) की व्याख्या करती है। द्रव्य की अविनाशिता के नियम के साथ ही साथ भौतिक रसायन की नींव पड़ी, यद्यपि १९वीं शती के अंत तक भौतिक रसायन को रसायन का पृथक्‌ अंग नहीं माना गया। वांट हॉफ, विल्हेल्म ऑस्टवाल्ड और आरिनियस के कार्यें ने भौतिक रसायन की रूपरेखा निर्धारित की। स्थिर अनुपात और गुणित अनुपात एवं परस्पर अनुपात के नियमों ने और बाद को आवोगाड्रो नियम, गेलुसैक नियम आदि ने परमाणु और अणु की कल्पना को प्रश्रय दिया। परमाणुभार और अणुभार निकालने की विविध पद्धतियों का विकास किया गया। गैस संबंधी बॉयल और चार्ल्स के नियमों ने और ग्राहम के विसरण नियमों ने इसमें सहायता दी। विलयनों की प्रकृति समझने में परासरण दाब संबंधी विचारों ने एक नवीन युग को जन्म दिया। पानी में घुलकर शक्कर के अणु उसी प्रकार अलग अलग हो जाते हैं जैसे शून्य स्थान में गैस के अणु। राउल्ट (Raoult) का वाष्पदाब संबंधी समीकरण विलयनों के संबंध में बड़े काम का सिद्ध हुआ। .

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और भौतिक रसायन · और देखें »

रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार

रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) रसायन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा वार्षिक रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार है। श्रेणी:नोबेल पुरस्कार श्रेणी:रसायन विज्ञान.

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार · और देखें »

रासायनिक साम्य

जब अग्रक्रिया और पश्चक्रिया की गति समान हो जाती है तो साम्य की स्थिति होती है।'''नीला''': अग्रक्रिया '''लाल''': पश्चक्रियाक्षैतिज अक्ष पर समय तथा उर्ध्व अक्ष पर अभिक्रिया का वेग है। किसी रासायनिक अभिक्रिया के सन्दर्भ में रासायनिक साम्य (chemical equilibrium) उस अवस्था को कहते हैं जिसमें समय के साथ अभिकारकों एवं उत्पादों के सांद्रण में कोई परिवर्तन नहीं होता। प्रायः यह अवस्था तब आती है जब अग्र क्रिया (forward reaction) की गति पश्चक्रिया (reverse reaction) की गति के समान हो जाती है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि अग्रक्रिया एवं पश्च क्रिया के वेग इस अवस्था में शून्य नहीं होते बल्कि समान होते हैं। यदि उच्च ताप (५०० डिग्री सेल्सियस) पर किसी बंद प्रक्रिया पात्र में हाइड्रोजेन तथा आयोडीन को आण्विक अनुपात में साथ साथ रखा जाए, तो निम्नांकित क्रिया प्रारंभ होती है: इस क्रिया में हाइड्रोजन तथा आयोडीन के संयोग से हाइड्रोजेन आयोडाइड बनता है तथा समय के साथ हाइड्रोजेन आयोडाइड की मात्रा में वृद्धि होती है। इस क्रिया के विपरीत, यदि शुद्ध हाइड्रोजेन आयोडाइड गैस को ५०० डिग्री सेल्सियस तक क्रियापात्र में गरम किया जाए, तो इस यौगिक का विपरीत क्रिया के द्वारा विघटन होता है, जिससे हाइड्रोजन आयोडाइड का हाइड्रोजन तथा आयोडीन में विघटन हो जाता है तथा इन उत्पादों के अनुपात में समय के साथ साथ वृद्धि होती है। यह क्रिया निम्नांकित रूप में होती हैं: उपर्युक्त दोनों ही क्रियाओं में क्रिया की गति क्रमश: मंद होती जाती है और अंत में पूर्णत: स्थिर हो जाती है। रासायनिक क्रिया की इस स्थिति को रासायनिक साम्यावस्था कहते हैं। क्रिया के साम्यावस्था मिश्रण में उपर्युक्त पदार्थों की आपेक्षिक मात्रा एक ही रहती है, चाहे यह क्रिया हाइड्रोजेन और आयोडीन के संयोग से हाइड्रोजेन आयोडाइड बनाने की हो, अथवा हाइड्रोजेन आयोडाइड के विघटन से हाइड्रोजन तथा आयोडीन में पृथक्करण हो, अथवा तीनों संघटकों के साम्यावस्था संतुलन मिश्रण की प्रक्रिया हो, जिसमें हाइड्रोजेन तथा आयेडीन परमाणुओं की समान संख्या उपस्थित रहती है। इसके अतिरिक्त प्रयोगशाला के परिणामों में यह पाया जाता है कि चाहे हाइड्रोजेन तथा आयोडीन के परमाणुओं की समस्त संख्या समान हो अथवा नहीं, दोनों ही दशाओं में समान ताप पर तैयार किए हुए साम्यावस्था मिश्रणों की सामयावस्था सांद्रता, अथवा साम्यावस्था दबाव के निम्नांकित अनुपातों का मान, स्थिर रहता है.

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और रासायनिक साम्य · और देखें »

रासायनिक गतिकी

अभिक्रिया की गति सांद्रण बढ़ने पबढ़ती है - इस परिघटना को संघ्ट्ट के सिद्धान्त (कोलिजन थिअरी) के द्वारा समझा जा सकता है। आधुनिक रासायनिक एवं औद्योगिक ज्ञान के विकास के साथ ही साथ रासायनिक गतिकी (केमिकल काइनेटिक्स) या 'अभिक्रिया गतिविज्ञान' (Reaction, Kinetics) का शीघ्रता से विकास हुआ है। इसके फलस्वरूप रासायनिक प्रतिक्रिया गतिविज्ञान केवल प्रयोगशालाओं में सीमित न रहकर अब औद्योगिक संयंत्र का एक अंग बन गया है। अनेक रासायनिक क्रियाओं के द्वारा ओद्यौगिक उत्पादन किया जाता है। अत: रासायनिक उद्योग में इन क्रियाओं का अत्यंत महत्व होता है। आधुनिक युग में रासायनिक क्रियाओं के केवल प्रारंभिक ज्ञान से रासायनिक उद्योगों की स्थापना एवं विकास संभव नहीं है, विशेषत: जब कम लागत के उत्पादन पर अत्याधिक बल दिया जाता है। अत: आधुनिक काल में प्रतिक्रिया गतिविज्ञान का गहन अध्ययन केवल प्रयोगशाला का विषय न होकर औद्योगिक क्षेत्र का प्रमुख विषय बन गया है। प्रतिक्रिया गतिविज्ञान के विषयक्षेत्र में वृद्धि एवं विकास का प्रमुख कारण ऊष्मा-गति-विज्ञान का विकास है। .

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और रासायनिक गतिकी · और देखें »

हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय

हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: Humboldt University of Berlin, जर्मन: Humboldt-Universität zu Berlin) बर्लिन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १८१० में प्रुशियाई शिक्षा-सुधारक और भाषावैज्ञानिक विल्हेल्म फ़ॉन​ हम्बोल्ट (Wilhelm von Humboldt) ने 'बर्लिन विश्वविद्यालय' के नाम से की थी। इसके तौर-तरीक़े अन्य यूरोपीय और पश्चिमी विश्वविद्यालयों के लिए बहुत प्रभावशाली रहे। १८२८ में यह 'फ़्रेडेरिक विलियम विश्वविद्यालय' के नाम से जाना जाता था हालांकि बर्लिन के 'उन्टर डेन लिन्डेन​' (unter den Linden, अर्थ: लिंडन के पेड़ों की छाँव में) नामक इलाक़े में होने की वजह से इसे अनौपचारिक रूप से 'उन्टर डेन लिन्डेन​ विश्वविद्यालय' के नाम से भी बुलाया जाने लगा। १९४९ में अपने संस्थापक विल्हेल्म और उनके भाई आलेक्सान्डर फ़ॉन​ हम्बोल्ट के सम्मान में इसका नाम बदलकर 'हम्बोल्ट विश्वविद्यालय' कर दिया गया। २०१२ में इसे जर्मन राष्ट्रीय सरकार से जर्मनी के ग्यारह सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों में से एक होने का सम्मान प्राप्त हुआ। .

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय · और देखें »

जर्मन साम्राज्य

जर्मन साम्राज्य यूरोप में १९१४ में प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व जर्मन साम्राज्य का विस्तार जर्मन साम्राज्य (जर्मन भाषा: Deutsches Reich या Deutsches Kaiserreich) ऐतिहासिक जर्मन राष्ट्र-राज्य था जो १८७१ में जर्मनी के एकीकरण से लेकर १९१८ में प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय तक अस्तित्व में था। १९१८ में यह संघीय गणराज्य बन गया। जर्मन साम्राज्य को कभी-कभी जर्मन राइख (German Reich) भी कहते हैं। .

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और जर्मन साम्राज्य · और देखें »

कार्बनिक रसायन

कार्बनिक रसायन रसायन विज्ञान की एक प्रमुख शाखा है, दूसरी प्रमुख शाखा है - अकार्बनिक रसायन। कार्बनिक रसायन का सम्बन्ध मुख्यतः कार्बन और हाइड्रोजन के अणुओं वाले रासायनिक यौगिकों के संरचना, गुणधर्म, रासायनिक अभिक्रियाओं एवं उनके निर्माण (संश्लेषण या सिन्थेसिस एवं अन्य प्रक्रिया द्वारा) आदि के वैज्ञानिक अध्ययन से है। कार्बनिक यौगिकों में कार्बन और हाइड्रोजन के अतिरिक्त अन्य अणु भी हो सकते हैं, जैसे- नाइट्रोजन (नत्रजन), ऑक्सीजन, हैलोजन, फॉस्फोरस, सिलिकॉन, गंधक (सल्फर) आदि।.

नई!!: जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ और कार्बनिक रसायन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वांट हाफ, वांट हॉफ, जैकॉबस एच वॉन टी हॉफ, जैकॉबस वांट हॉफ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »