लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जेरेमी आयरन्स

सूची जेरेमी आयरन्स

जेरेमी जॉन आयरन्स (जन्म: 19 सितंबर 1948) एक इंग्लिश अभिनेता है। ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, आयरन्स ने 1969 में मंच पर अपना अभिनय करियर शुरू किया और तब से कई वेस्ट एंड थिएटर प्रोडक्शंस में दिखाई दिये, जिसमें शीतकालीन कथा, मैकबेथ, मच एडो अबाउट, द टमिंग ऑफ द शू, गॉडस्पेल, रिचर्ड द्वितीय, और एम्बर इत्यादि प्रमुख हैं। 1984 में, उन्होंने टॉम स्टॉपपार्ड की द रियल थिंग में अपनी ब्रॉडवे की शुरुआत की और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए टोनी पुरस्कार प्राप्त किया। .

1 संबंध: इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: जेरेमी आयरन्स और इंग्लैण्ड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »