लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जामनगर

सूची जामनगर

जामनगर गुजरात का एक शहर है। यह अरब सागर से लगा कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। जामनगर में आधुनिकता व प्राचीनता का समावेश देखा जा सकता है। .

5 संबंधों: जामनगर, जामनगर जिला, खिजड़ा मंदिर, गुजरात, अरब सागर

जामनगर

जामनगर गुजरात का एक शहर है। यह अरब सागर से लगा कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। जामनगर में आधुनिकता व प्राचीनता का समावेश देखा जा सकता है। .

नई!!: जामनगर और जामनगर · और देखें »

जामनगर जिला

जामनगर भारतीय राज्य गुजरात का एक जिला है। जामनगर जिला, भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। जामनगर यहाँ का मुख्य शहर, महानगरपालिका और प्रशासकीय केंद्र है। महाराजा कुमार श्री रणजीतसिंह के समय में इस जिले को ' नवानगर ' नाम से जाना जाता था। यह जिला कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है। रिलायंस इंडस्ट्रिज, भारत की सबसे बड़ी खनन क्षेत्र की कंपनी द्वारा जामनगर के निकट मोटी खावडी गाँव में विश्व की सबसे बड़ी रिफायनरी स्थापित करने के बाद जामनगर का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। इसके उपरांत एस्सार ऑइल की रिफायनरी भी इस जिले स्थापित की गई। जामनगर का नाम पीतल की वस्तुओं को बनाने में विश्व प्रसिद्द है। यहाँ पीतल उद्योग सन् १९६० में शुरू हुआ था। जामनगर में पीतल के कई कारखानें है जिसमे उत्पादित वस्तुएं भारत अन्य राज्यों के अलावा विदेशों में भी निर्यात की जाती है। इस जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल द्वारिका है जिसमे भगवान श्री द्वारिकाधीश का मंदिर है। .

नई!!: जामनगर और जामनगर जिला · और देखें »

खिजड़ा मंदिर

खिजड़ा मंदिर, प्रणामी संप्रदाय का मंदिर है। यह गुजरात के जामनगर में स्थित है। यह मंदिर दो 400 वर्ष पुराने पवित्र वृक्षों पर बनाया गया है। संप्रदाय का नाम 'प्रणाम' शब्‍द से बना है, जो प्रत्‍येक मानव में दिव्‍यता को मान्‍यता देता है और दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए उस दिव्‍य ईश्‍वरीय तत्‍व के प्रति सम्‍मान प्रकट करता है। .

नई!!: जामनगर और खिजड़ा मंदिर · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: जामनगर और गुजरात · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: जामनगर और अरब सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »