लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जान जेशुआ केटलेर

सूची जान जेशुआ केटलेर

जान जेशुआ केटलेर (1659-1718) डच भाषी केटलेर व्यापार के लिए सूरत शहर में आए। व्यापार के लिए इन्हें सूरत से दिल्ली, आगरा और लाहौर आना पड़ता था। भारत आने के बाद इन्होंने हिन्दी सीखी तथा अपने देश के लोगों के लिए डच भाषा में हिन्दुस्तानी भाषा का व्याकरण लिखा। इस डच मूल की नकल इसाक फान दर हूफ (Isaac Van der Hoeve) नामक हॉलैण्डवासी ने सन् 1698 ईसवी में की। इसका अनुवाद दावीद मिल ने लैटिन भाषा में किया। हॉलैण्ड के लाइडन नगर से लैटिन भाषा में सन् 1743 ईस्वी में यह पुस्तक प्रकाशित हुई। इस प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति कोलकता की नेशनल लाईब्रेरी में उपलब्ध है। इस व्याकरण का विवरण सर्वप्रथम डॉ॰ ग्रियर्सन ने प्रस्तुत किया ः- ‘‘अब हम पहले हिन्दुस्तानी व्याकरण पर आते हैं। जान जेशुआ केटलेर (यह कोटलर, केसलर तथा केटलर भी लिखा जाता है) धर्म से लूथरन थे। इन्होंने शाह आलम बहादुर शाह तथा जहाँदरशाह से डच प्रतिनिधि के रूप में मान्यता प्राप्त की थी। (1) डॉ॰ ग्रियर्सन ने अनुमान के आधार पर इसका रचनाकाल सन् 1715 माना है किन्तु वास्तव में इसका रचनाकाल सन् 1698 के पूर्व का है। डॉ॰ सुनीति कुमार चाटुर्ज्या ने अपने निबंध संग्रह ‘ऋतम्भरा' में इस कृति के सम्बन्ध में परिचय एवं विवरण प्रस्तुत किया। डॉ॰ चाटुर्ज्या के लेख का शीर्षक है - ‘हिन्दुस्तानी का सबसे प्राचीन व्याकरण'। डॉ॰ चाटुर्ज्या का इसके रचनाकाल के सम्बन्ध में अभिमत है - ‘‘हालैंड के लाइडन नगर में कर्न इंस्टीट्यूट् नामक एक नवीन सभा है। यह भारत तथा बृहत्तर भारत की संस्कृति की आलोचना के लिए स्थापित की गई है। उसके मुख्य अधिष्ठाता स्वनामधन्य पंडित डाक्टर फांगल ने स्वयं एक पत्र लिखकर केटलेर के व्याकरण के विषय में बहुत कुछ तथ्य बताये हैं। उनसे पता चलता है कि केटलेर ने हिन्दुस्तानी और फारसी दोनों भाषाओं के व्याकरण डच भाषा में लिखे थे। डच मूल की एक नकल इसाक फान दर हूफ (Isaac Van der Hoeve) नामक हालैंडवासी ने सन् 1698 ई0 में लखनऊ में की थी। यह पुस्तक हालैण्ड के हाग (Hague) नगर के पुराने राजकीय पत्रों के संग्रहालय में सुरक्षित है। (2) प्रस्तुत लेखक ने जुलाई 1985 में नीदरलैण्ड्स की यात्रा के दौरान पुस्तक की प्रति का अवलोकन किया। प्रति का मुख पृष्ठ निम्न है ः- "instructe off onderwij singe der hindostane en persianse talen nevens hare declinatie en conjugative etc.

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जान जेशुआ केटलेर (1659-1718)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »