लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़ोया अख़्तर

सूची ज़ोया अख़्तर

जोया अख्तर एक समकालीन भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम उन्होंने लक बाइ चांस (2009) नामक फ़िल्म से अपना निर्देशन का कार्य आरम्भ किया। 2011 में, उन्होंने समीक्षात्मक और वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्म ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा का निर्देशन किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीता। .

25 संबंधों: तलाश (२०१२ फ़िल्म), दिल चाहता है, पेप्सी, फरहान अख्तर, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म), भारत, महाराष्ट्र, मुम्बई, रीडिफ.कॉम, लक्ष्य (2004 फ़िल्म), शबाना आज़मी, हनी ईरानी, ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा, जाँनिसार अख्तर, जावेद जाँनिसार अख्तर, गीतकार, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, कल्की केकलां, कवि, कौन बनेगा करोड़पति, कैटरीना कैफ़, अभय देयोल, ऋतिक रोशन

तलाश (२०१२ फ़िल्म)

तलाश एक 2012 में प्रदर्शित एक भारतीय थ्रिलर फ़िल्म है जिसे रीमा कागती द्वारा लिखा व निर्देशित किया गया है। फ़िल्म को एक्सेल इंटरटेनमेंट और आमिर खान प्रोडक्शंस मिल कर निर्मित किया और इसमें आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म का संगीत राम संपथ द्वारा किया गया है और जावेद अख्तर ने गानों को लिखा है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और तलाश (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

दिल चाहता है

दिल चाहता है 2001 में फ़रहान अख्तर द्वारा निर्देशित की गई हिन्दी नाटकीय हास्य फिल्म है। आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया अभिनीत ये फिल्म फरहाँ अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित पहली फिल्म है। 2001 में, फिल्म ने हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और दिल चाहता है · और देखें »

पेप्सी

पेप्सी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में से एक है, जो 1965 में अमेरिका में खोली गई थी, भारत मे ये कम्पनी 1988-1989 के दौरान आई।भारत में ये कम्पनी खाद्य पदार्थ कम्पनी "फ्री टोलेस" के साथ मिलकर काम कर रही है, जिनके कई उत्पाद जैसे, लेज़ चिप्स, ट्रोपिकाना जूस भारतीय बाजारों में उपलब्ध है। श्रेणी:पेय.

नई!!: ज़ोया अख़्तर और पेप्सी · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और फरहान अख्तर · और देखें »

फ़िल्म निर्देशक

फ़िल्म निर्दशक फ़िल्म के निर्माण की देखरेख करता है। वह पटकथा की दृश्यों को आकार देता है और फ़िल्म के कलात्मक व नाटकीय पहलुओं को नियंत्रित करते हुए सहयोगी कलाकारों तथा तकनीकी जत्थे को अपनी परिकल्पना को पूरा करने की दिशा में निर्देशित करता है। श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:मनोरंजन व्यवसाय श्रेणी:मीडिया व्यवसाय de:Regisseur is:Leikstjóri kk:Режиссер li:Regisseur nl:Regisseur pl:Reżyser sh:Režija tr:Yönetmen.

नई!!: ज़ोया अख़्तर और फ़िल्म निर्देशक · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म)

बॉम्बे टॉकीज़, २०१३ में प्रदर्शित बॉलीवुड की प्रयोगधर्मी फ़िल्म है। वायकॉम मोशन पिक्चर्स और फ्लाइंग यूनीकॉन एंटरटेनमेंट की फिल्म यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गई है। यह फ़िल्म चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्मित की गई है और प्रत्येक निर्देशक द्वारा परस्पर एक दूसरे से भिन्न भाग बनाये गये हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और बॉम्बे टॉकीज़ (फ़िल्म) · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और भारत · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और मुम्बई · और देखें »

रीडिफ.कॉम

रीडिफ डॉट कॉम अथवा रीडिफ.कॉम (रीडिफ.कॉम) भारतीय समाचार, सूचना, मनोरंजन और शॉपिंग वेब पोर्टल है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई। इसकी स्थापना रीडिफ ऑन द नेट (रीडिफ On The NeT) के रूप में हुई। इसका मुख्य कार्यालय मुम्बई में है जिसके शाखा कार्यालय बंगलौर, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क नगर में स्थित हैं। एलेक्सा के अनुसार रीडिफ १७वाँ भारतीय वेब पोर्टल है। इसमें ३१६ से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके लाखों परिदर्शकों में से 89.1% परिदर्शक भारतीय हैं जबकि अन्यों में मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका (3.4%) और चीन शामिल हैं। अप्रैल २००१ में रीडिफ ने इंडिया अब्रॉड आरम्भ किया। फ़रवरी २०११ में अलेक्सा पर इसकी रैंक २९५ थी। रीडिफ डॉट कॉम १९९६ में भारत में पंजीकृत पहला डोमेन नाम है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और रीडिफ.कॉम · और देखें »

लक्ष्य (2004 फ़िल्म)

लक्ष्य २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म है। इसके अभिनेता रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी है। रितिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व (प्रारंभ में 12 सदस्य और बाद में 6) कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और लक्ष्य (2004 फ़िल्म) · और देखें »

शबाना आज़मी

शबाना आज़मी (जन्म: 18 सितंबर, 1950) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और शबाना आज़मी · और देखें »

हनी ईरानी

बॉलीवुड की बाल-कलाकार और पटकथा लेखिका। जावेद अख्तर की प्रथम पत्नी। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और हनी ईरानी · और देखें »

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित एक 2011 बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रितिक रोशन्, फरहान अख्तर और अभय देयोल हैं। नसीरुद्दीन शाह, कैटरीना कैफ़, कल्कि कोच्लिन और अरियाड़ना कब्रोल भी फिल्म में मौजूद हैं। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है, जबकि गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे है। 15 जुलाई 2011 को जारी, फिल्म आलोचकों की प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा · और देखें »

जाँनिसार अख्तर

जाँनिसार अख्तर (उर्दू: جان نثار اختر;अंग्रेजी:Jan Nisar Akhtar, 18 फ़रवरी 1914 – 19 अगस्त 1976) भारत से 20 वीं सदी के एक महत्वपूर्ण उर्दू शायर, गीतकार और कवि थे। वे प्रगतिशील लेखक आंदोलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने लिखे.

नई!!: ज़ोया अख़्तर और जाँनिसार अख्तर · और देखें »

जावेद जाँनिसार अख्तर

जावेद अख्तर हिन्दी फिल्मों के एक गीतकार हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और जावेद जाँनिसार अख्तर · और देखें »

गीतकार

गीतकार गीतों की रचना करते हैं। उनका काम बोल यानी शब्द लिखना होता हैं। उन्हें ऐसे शब्द लिखने होते हैं कि संगीतकार उचित धुन के साथ उन्हें निर्मित करें। भारतीय फिल्मों में संगीतकारों के साथ गीतकारों का बहुत महत्व है। हिन्दी फ़िल्मों में कई प्रकार के गीतकार रहे हैं। कुछ गजल और सूफ़ी परम्परा के बोल लिखते तो दूसरी ओर कुछ सरल भाषा का उपयोग करते हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और गीतकार · और देखें »

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार दर्शकों द्वारा चुना जाता है और प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

कल्की केकलां

कल्की केकलां (10 जनवरी 1984) फ्रांसीसी वंश की भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जिन्होंने अनुराग कश्यप की 2009 हिन्दी फ़िल्म देव-डी से अपने फ़िल्मी करियर को आरम्भ किया। इस फ़िल्म में उन्होंने चन्द्रमुखी नामक पात्र का अभिनय किया था। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और कल्की केकलां · और देखें »

कवि

कवि वह है जो भावों को रसाभिषिक्त अभिव्यक्ति देता है और सामान्य अथवा स्पष्ट के परे गहन यथार्थ का वर्णन करता है। इसीलिये वैदिक काल में ऋषय: मन्त्रदृष्टार: कवय: क्रान्तदर्शिन: अर्थात् ऋषि को मन्त्रदृष्टा और कवि को क्रान्तदर्शी कहा गया है। "जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि" इस लोकोक्ति को एक दोहे के माध्यम से अभिव्यक्ति दी गयी है: "जहाँ न पहुँचे रवि वहाँ, कवि पहुँचे तत्काल। दिन में कवि का काम क्या, निशि में करे कमाल।।" ('क्रान्त' कृत मुक्तकी से साभार) .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और कवि · और देखें »

कौन बनेगा करोड़पति

कौन बनेगा करोड़पति (संक्षेप में कौबक या केबीसी) भारत का एक रियालिटी/गेम शो है। इसमें कोई व्यक्ति अधिकतम निर्धारित १, २, ३, ४, ५, ६, ७ करोड़ रूपये जीत सकता है। इसका पहला प्रसारण सन् 2000 में हुआ था। भारत के फिल्मोद्योग के महानायक अमिताभ बच्चन इसके सूत्रधार (होस्ट) हैं। अमिताभ बच्चन का दूरदर्शन पर पदार्पण इसी को लेकर हुआ। यह अत्यन्त लोकप्रिय कार्यक्रम है। सुशील कुमार मोतिहारी बिहार के निवासी सेशन 5 में 5 करोड़ रुपये जीते। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और कौन बनेगा करोड़पति · और देखें »

कैटरीना कैफ़

कैटरीना कैफ़ (जन्म: 16 जुलाई 1983) एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है। एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी ''मैंने प्यार क्यूँ किया'' और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे ''पार्टनर'', ''वेलकम'', सिंह इज़ किंग। 2009 में आई फ़िल्म ''न्यू यॉर्क'' जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में ''राजनीति'', ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और कैटरीना कैफ़ · और देखें »

अभय देयोल

अभय देयोल (ਅਭੇ ਦੇਓਲ, जन्म: 15 मार्च 1976) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। अभय निर्माता और निर्देशक अजीत सिंह देओल के पुत्र हैं। उनके चाचा प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र हैं और अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और अभिनेत्री ईशा देओल उनके चचेरे भाई-बहन हैं। .

नई!!: ज़ोया अख़्तर और अभय देयोल · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: ज़ोया अख़्तर और ऋतिक रोशन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ज़ोया अख्तर, जोया अख्तर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »