लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़ीनासीलोमोर्फ़ा

सूची ज़ीनासीलोमोर्फ़ा

ज़ीनासीलोमोर्फ़ा (Xenacoelomorpha) बहुत सूक्ष्म और सरल प्राणियों का एक क्लेड है, जो बाइलेटेरिया (द्विभागीय सममिति रखने वाले) समूह का एक उपसमूह है। बाइलेटेरिया में नेफ़्रोज़ोआ और ज़ीनासीलोमोर्फ़ा दो क्लेड आते हैं।Hejnol, A., Obst, M., Stamatakis, A., Ott, M., Rouse, G. W., Edgecombe, G. D., et al.

8 संबंधों: नेफ़्रोज़ोआ, प्राणी, बाइलेटेरिया, संघ (जीवविज्ञान), सूक्ष्मप्राणी, ज़ीनासीलोमोर्फ़ा, जीवविज्ञान में सममिति, क्लेड

नेफ़्रोज़ोआ

नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) प्राणियों का एक क्लेड है, जो बाइलेटेरिया (द्विभागीय सममिति रखने वाले) समूह का एक उपसमूह है। बाइलेटेरिया में नेफ़्रोज़ोआ और ज़ीनासीलोमोर्फ़ा दो क्लेड आते हैं। नेफ़्रोज़ोआ को दो समूहों में बांटा जाता है: ड्यूटेरोस्टोमिया (जिसमें मानव समेत सभी रज्जुकी आते हैं) और प्रोटोस्टोमिया। .

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और नेफ़्रोज़ोआ · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और प्राणी · और देखें »

बाइलेटेरिया

बाइलेटेरिया (Bilateria) या द्विसमभागी ऐसे प्राणी होते हैं जिनके शरीर लगभग दो समान भागों के बने हों, यानि जिनमें द्विभागीय सममिति हो। ऐसे जीवों के शरीर के मुख्य भाग में आमतौर पर एक ध्रुव पर सिर और दूसरे ध्रुव पर गुदा होती है। इनके शरीर में पीछे की ओर रीढ़ और आगे की ओर पेट वाला रुख होता है, और यह दाएँ और बाएँ भाग रखते हैं। मानव, गिरगिट, अधिकतर मछलियाँ, पक्षी, इत्यादि सभी बाइलेटेरिया की परिभाषा में आते हैं। इसके विपरीत निडारिया (मसलन जेलीफ़िश), टेनोफोरा और स्पंज जैसे व्यासीय सममिति रखने वाले प्राणी में आगे-पीछे और दाएँ-बाएँ का अंतर नहीं होता, लेकिन ऊपर-नीचे का अंतर होता है। .

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और बाइलेटेरिया · और देखें »

संघ (जीवविज्ञान)

वर्ग आते हैं संघ (अंग्रेज़ी: phylum, फ़ायलम) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। आधुनिक जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में यह श्रेणी वर्गों (क्लासों) से ऊपर और जगत (किंगडम) के नीचे आता है, यानि एक संघ में बहुत से वर्ग होते हैं और बहुत से संघों को एक जीववैज्ञानिक जगत में संगठित किया जाता है। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक संघ में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और संघ (जीवविज्ञान) · और देखें »

सूक्ष्मप्राणी

सूक्ष्मप्राणी (Micro-animals) ऐसे प्राणी होते हैं जिन्हें केवल सूक्ष्मबीन (माइक्रोस्कोप) से देखा जा सके। उदाहरण के लिए किरीटी (रोटीफ़र) जल में रहने वाला एक सूक्ष्मप्राणी है। टार्डीग्रेड एक महत्वपूर्ण सूक्ष्मप्राणी है जिसकी शीत, गरम, विकिरण-ग्रस्त, शुष्क और अन्य चरम परिस्थितियों को सहने की शक्ति अन्य प्राणियों से बहुत अधिक पाई गई है। बहुत से ऐसे जीव मानव शरीर के भीतर और त्वचा पर अपना जीवनक्रम गुज़ारते हैं लेकिन अपने अत्यंत छोटे आकार के कारण मानवों को उनके अस्तितिव का बोध नहीं होता। .

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और सूक्ष्मप्राणी · और देखें »

ज़ीनासीलोमोर्फ़ा

ज़ीनासीलोमोर्फ़ा (Xenacoelomorpha) बहुत सूक्ष्म और सरल प्राणियों का एक क्लेड है, जो बाइलेटेरिया (द्विभागीय सममिति रखने वाले) समूह का एक उपसमूह है। बाइलेटेरिया में नेफ़्रोज़ोआ और ज़ीनासीलोमोर्फ़ा दो क्लेड आते हैं।Hejnol, A., Obst, M., Stamatakis, A., Ott, M., Rouse, G. W., Edgecombe, G. D., et al.

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और ज़ीनासीलोमोर्फ़ा · और देखें »

जीवविज्ञान में सममिति

जीवविज्ञान में सममिति (symmetry in biology) किसी जीव में समान रूप के अंगों की संतुलित उपस्थिति को कहते हैं, मसलन मनुष्यों में संतुलित व्यवस्था से एक बायाँ और उसी के जैसा एक दायाँ हाथ होता है। जीवविज्ञान में कई प्रकार की सममिति देखी जाती है और ऐतिहासिक रूप में इसका जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में काफ़ी महत्व रहा है। .

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और जीवविज्ञान में सममिति · और देखें »

क्लेड

जातियों के इस चित्रण में लाल समूह एक क्लेड है (क्योंकि उसके सभी सदस्य एक जाति और उसकी सभी वंशज जातियाँ हैं) जबकि हरा समूह क्लेड नहीं है (क्योंकि नीला समूह में हरे समूह की एक सदस्य जाति के वंशज हैं लेकिन वह हरे समूह से बाहर हैं) क्लेड (clade) या जीवशाखा जीव जातियों का ऐसा समूह होता है जिसमें कोई जाति और उससे विकसित हुई सभी जातियाँ शामिल होती हैं। जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में क्लेड जीवन वृक्ष की एक शाखा होती है। 'क्लेड' शब्द बहुत नया है और १९५८ में ब्रिटिश जीववैज्ञानिक जूलियन हक्सली ने गढ़ा था। क्लेडिकी के विज्ञान में सभी जीवों को उनके क्लेडों के आधार पर वर्गीकृत करके उनका अध्ययन किया जाता है।, Claude Dupuis, Annual Review of Ecology and Systematics 15: 1–24, 1984, ISSN 0066-4162 .

नई!!: ज़ीनासीलोमोर्फ़ा और क्लेड · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »