लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़ंस्कार नदी

सूची ज़ंस्कार नदी

ज़ंस्कार नदी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ खण्ड के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी की एक उपनदी है। .

15 संबंधों: डोडा नदी, तंग घाटी, त्सराप नदी, निम्मो, पदम, पेन्सी ला, बड़ालाचा दर्रा, भारत, लद्दाख़, शिंगो ला, सिन्धु नदी, जम्मू और कश्मीर, ज़ंस्कार, कारगिल ज़िला, उपनदी

डोडा नदी

डोडा नदी (Doda River) या स्तोद नदी (Stod River) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्वी लद्दाख़ खण्ड के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली एक 79 किमी लम्बी नदी है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और डोडा नदी · और देखें »

तंग घाटी

अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित ग्लेन कैन्यन एक तंग घाटी है जिसे कॉलोरैडो नदी ने लाखों साल लगाकर तराशा है मोरक्को की तोद्रा वादी, जो तोद्रा नदी द्वारा काटी गयी तंग घाटी है तंग घाटी पहाड़ों या चट्टानों के बीच में स्थित ऐसी घाटी होती है जिसकी चौड़ाई आम घाटी की तुलना में कम हो और जिसकी दीवारों की ढलान भी साधारण घाटियों के मुक़ाबले में अधिक सीधी लगे (यानि धीमी ढलान की बजाए जल्दी ही गहरी होती जाए)। तंग घाटियाँ अक्सर तब बन जाती हैं जब कोई नदी सदियों तक चलती हुई किसी जगह पर धरती में एक घाटी काट दे। भारत में चम्बल नदी की घाटियाँ ऐसी ही तंग घाटियों की मिसालें हैं। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और तंग घाटी · और देखें »

त्सराप नदी

त्सराप नदी, जिसे लद्दाख़ी भाषा में त्सराप चु कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ खण्ड के ज़ंस्कार क्षेत्र में बहने वाली एक १८२ किमी लम्बी नदी का नाम है। यह ज़ंस्कार नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं सिन्धु नदी की एक उपनदी है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और त्सराप नदी · और देखें »

निम्मो

निम्मो (Nimmoo) या निम्मू (Nimmu) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के लेह तहसील में स्थित एक बस्ती है। यहाँ ज़ंस्कार नदी का सिन्धु नदी में विलय होता है। निम्मू में सर्दी और गर्मी के मौसम में भारी तापमान परिवर्तन होता है: ग्रीष्म ऋतु में +40 °सेंटीग्रेड और शीत ऋतु में −29 °सेंटीग्रेड। इस कठोर वातावरण और स्थानीय शुष्कता के कारण यहाँ वनस्पति न के बराबर होते हैं। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और निम्मो · और देखें »

पदम

पदम भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य के कारगिल जिले की ज़ांस्कर तहसील का मुख्यालय है। इसका नाम पद्मसंभव के नाम पर पड़ा। ज़ांस्कर घाटी का यह एकमात्र नगर तथा प्रशासनिक केंद्र है। ऐतिहासिक दृष्टि से यह ज़ांस्कर साम्राज्य की दो राजधानियों में से एक था जबकि दूसरी राजधानी थी- ज़ांगला। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और पदम · और देखें »

पेन्सी ला

पेन्सी ला (Pensi La) हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत में स्थित है। यह जम्मू और कश्मीर राज्यके लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित है और "ज़ंस्कार का द्वार" कहलाता है। यह दर्रा लद्दाख़ की सुरु घाटी को ज़ंस्कार घाटी से जोड़ता है। 4,400 मीटर (14,436 फ़ुट) की ऊँचाई वाला यह दर्रा रंगदुम मठ नामक प्रसिद्ध बौद्ध गोम्पा से लगभग 25 किमी दूर है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और पेन्सी ला · और देखें »

बड़ालाचा दर्रा

बडालचा दर्रा बड़ालाचा दर्रा हिमालय का एक प्रमुख दर्रा हैं। यह मंडी और लेह को सड़क परिवाह से जोड़ता है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और बड़ालाचा दर्रा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और भारत · और देखें »

लद्दाख़

नेपाल में लद्दाख़ का स्थान |- style.

नई!!: ज़ंस्कार नदी और लद्दाख़ · और देखें »

शिंगो ला

शिंगो ला (Shingo La) या शिंगु ला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है जो भारत में स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर राज्यों की सीमा पर स्थित है और ज़ंस्कार की पदुम बस्ती को लाहौल की दारचा बस्ती से जोड़ता है। दर्रे से २० मीटर नीचे एक छोटा तालाब है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और शिंगो ला · और देखें »

सिन्धु नदी

पाकिस्तान में बहती सिन्घु सिन्धु नदी (Indus River) एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु.

नई!!: ज़ंस्कार नदी और सिन्धु नदी · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

ज़ंस्कार

ज़ंस्कार (लद्दाख़ी व तिब्बती: ཟངས་དཀར་) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्वी भाग में कर्गिल ज़िले में स्थित एक भौगोलिक व सांस्कृतिक क्षेत्र है। प्रशासनिक दृष्टि से यह एक तहसील का दर्जा रखता है और पदुम इसकी राजधानी है। यह क्षेत्र ज़ंस्कार नदी की दो शाखाओं के साथ-साथ बसा हुआ है। ज़ंस्कार क्षेत्र समीप के लद्दाख़ क्षेत्र से ज़ंस्कार पर्वतमाला द्वारा विभाजित है। यह पर्वतमाला ६००० मीटर (१९,७०० फ़ुट) की औसत ऊँचाई रखती है और इसका पूर्वी भाग एक पठार के लक्षणों वाला इलाका है जो कि रुपशु कहलाता है। ज़ंस्कार पर्वतमाला हिमाचल प्रदेश में भी जारी रहती है जहाँ यह किन्नौर क्षेत्र को स्पीति घाटी से अलग करती है। .

नई!!: ज़ंस्कार नदी और ज़ंस्कार · और देखें »

कारगिल ज़िला

कारगिल भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कारगिल है। यह द्रास से 58 किमी, श्रीनगर से 220 किमी, लेह से 234 किमी, पादुम से 240 किमी तथा दिल्ली से 1067 किमी की दूरी पर स्थित है। क्षेत्रफल - 14,036 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - (2001 जनगणना) साक्षरता - एस॰टी॰डी॰ कोड - 01985 जिलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से उचाई - अक्षांश - उत्तर देशांतर - पूर्व औसत वर्षा - मि.मि.

नई!!: ज़ंस्कार नदी और कारगिल ज़िला · और देखें »

उपनदी

बाल्टिक सागर में जाने वाली रेगा नदी (Rega) और उसमें विलय होने वाली उपनदियाँ उपनदी या सहायक नदी ऐसे झरने या नदी को बोलते हैं जो जाकर किसी मुख्य नदी में विलय हो जाती है। उपनदियाँ सीधी किसी सागर या झील में जाकर नहीं मिलतीं। कोई भी मुख्य नदी और उसकी उपनदियाँ एक जलसम्भर क्षेत्र बनती हैं जहाँ का पानी उपनदियों के ज़रिये मुख्य नदी में एकत्रित होकर फिर सागर में विलय हो जाता है। इसका एक उदाहरण यमुना नदी है, जो गंगा नदी की एक उपनदी है। प्रयाग में विलय के बाद यमुना का पानी गंगा में मिल जाता है और उस से आगे सिर्फ मुख्य गंगा नदी ही चलती है।, John Oberlin Harris,...

नई!!: ज़ंस्कार नदी और उपनदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »