लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जयसिंहपुर

सूची जयसिंहपुर

जयसिंहपुर (पंजाबी: ਜਯਸਿਂਹਪੁਰ) भारत में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील है। जयसिंहपुर शहर की जनसंख्या 1,273 और जयसिंहपुर तहसील की कुल आबादी 58,623 है। यह कांगड़ा के कटोच राजा, महाराजा जय सिंह के नाम के बाद नामित किया गया था। जयसिंहपुर ब्यास नदी के किनारे कांगडा, हमीरपुर व मंडी की संगम स्थली है। यह अपने चौगान के लिये जाना जाता है। यहा पर कई उल्लेखनीय मंदिर है, जानकी नाथ मंदिर, राधे कृष्ण मंदिर बस अड्डे के समीप, जानकी नाथ मंदिर, बाबा मणि राम मंदिर, शनि देव मंदिर, खड़ेश्वरी बाबा मंदिर और शीतला माता मंदिर तिन्बर-पालमपुर सड़क पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर है। .

13 संबंधों: तहसील, धर्मशाला, पालमपुर, पंजाबी, बिलासपुर, भारत, मंडी जिला, शिमला, सुजानपुर, हमीरपुर, हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, काँगड़ा जिला

तहसील

तहसील भारत की एक प्रशासनिक ईकाई है। एक राज्य कई जिलों से मिलकर बना होता है। एक जिले के अन्दर कई तालुक या तहसील या प्रखण्ड होते हैं।तहसील का प्रभाई अधिकारी तहसीलदार होता है। श्रेणी:प्रशासनिक विभाग श्रेणी:प्रशासन राजस्थान के करौली जिले मे ब्लॉक वाइज तहसील निम्न प्रकार है.

नई!!: जयसिंहपुर और तहसील · और देखें »

धर्मशाला

स्वर्णकारों की धर्मधाला (रेलवे मार्ग, हरिद्वार) उन घरों या स्थानों को धर्मशाला कहते हैं जहाँ तीर्थयात्रियों को निःशुल्क या अत्यन्त कम शुल्क पर ठहरने की व्यवस्था होती है। प्राचीन काल से ये भारत में प्रचलित हैं। श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:भारतीय संस्कृति.

नई!!: जयसिंहपुर और धर्मशाला · और देखें »

पालमपुर

पालमपुर भारत के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का पहाड़ी शहर है। यह शहर अपने सुन्दर दृश्यों, बर्फ से लदे पहाड़ों एवं चाय बगानों के लिये प्रसिद्ध है। .

नई!!: जयसिंहपुर और पालमपुर · और देखें »

पंजाबी

पंजाबी का इनमें से मतलब हो सकता: संस्कृति में.

नई!!: जयसिंहपुर और पंजाबी · और देखें »

बिलासपुर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: जयसिंहपुर और बिलासपुर · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: जयसिंहपुर और भारत · और देखें »

मंडी जिला

मंडी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। मंडी जिला हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। इसका नाम मनु ऋषि के नाम पर हुआ है। मंडी के बारे में यह कहा जाता है की यह जगह व्यापारिक दृष्टि से काफ़ी महत्वपूर्ण थी। यह जिला व्यास नदी के किनारे बसा हुआ है। मंडी जिला में कई रमणीय स्थल हैं। कई मायनों में मंडी अपने आप में समृद्ध है। मंडी जिला का सबसे प्रसिद्ध स्थल इंदिरा मार्केट है जोकि व्यापार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। .

नई!!: जयसिंहपुर और मंडी जिला · और देखें »

शिमला

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। 1864 में, शिमला को भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, शिमला को अक्सर पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: जयसिंहपुर और शिमला · और देखें »

सुजानपुर

बिहार राज्य के बेगूसराय जिले का एक गांव है। यह बेगूसराय जिला मुख्यालय से पैंतीस किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। .

नई!!: जयसिंहपुर और सुजानपुर · और देखें »

हमीरपुर

इस नाम के कई गंतव्य हैं.

नई!!: जयसिंहपुर और हमीरपुर · और देखें »

हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। इसी नाम से एक जिला उत्तर प्रदेश में भी है। हमीरपुर की स्थापना: 1700 ई० में आलम चंद की मृत्यु के बाद हमीरचंद कांगड़ा के शासक बने। उस समय कांगड़ा का किला मुगलों के अधीन था। हमीरचंद ने 1700 ई० से लेकर 1747 ई० तक कांगड़ा रियासत पर शासन किया। हमीरचंद ने 1743 ई० में जिस स्थान पर एक किले का निर्माण किया, वही स्थान कालांतर में हमीरपुर कहलाया। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। दिल्ली से हमीरपुर के लिए सीधी बसें हैं। यहां एक हमीरपुर इंजीनियरिंग कालेज भी है। क्षेत्रफल - 1,118 वर्ग कि.मी.

नई!!: जयसिंहपुर और हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: जयसिंहपुर और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

काँगड़ा जिला

काँगड़ा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। काँगड़ा जिले का मुख्यालय धर्मशाला है। .

नई!!: जयसिंहपुर और काँगड़ा जिला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »