लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

छिन्दविन नदी

सूची छिन्दविन नदी

छिंदविन (बर्मी भाषा: ချင်းတွင်းမြစ်) उत्तरी वर्मा के सांगइंग मंडल (Division) में बहने वाली नदी है, जो इरावदी की मुख्य सहायक है। यह लगभग 885 किलोमीटर लंबी है। छिंदविन नदी तनाई (Tanai), ताबान (Tawan) और तारून (Taron) नदियों के मिलने से बनी है। किंतु इनमें से कौन मुख्य धारा है, यह संदेहास्पद है। इन नदियों के स्रोत हूकांग (Hukawug) घाटी के पार्श्ववर्ती पहाड़ों में हैं। मिंजिन नगर के निकट छिंदविन पूर्ववाहिनी हो जाती है, परंतु कुछ ही दूर बाद पुन: दक्षिण-पूर्व की ओर बहने लगती हैं और गानी, अलोन तथा मोनिवा नामक नगरों से होती हुई इरावदी में मिल जाती है। मुहाने से लगभग 322 किलोमीटर दूर किंडार नगर के पास तक नदी वर्ष भर नौपरिवहनीय रहती है ओर बाढ़ की अवस्था में नौकाएँ 209 किलोमीटर ऊपर होमालिन नगर तक चलती हैं। .

6 संबंधों: नदी, बर्मी भाषा, म्यान्मार, मौलोक जिला, वर्मा, इरावती नदी

नदी

भागीरथी नदी, गंगोत्री में नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है जिसका स्रोत प्रायः कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है। नदी शब्द संस्कृत के नद्यः से आया है। संस्कृत में ही इसे सरिता भी कहते हैं। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियाँ बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, अमेज़न, नील आदि सदानीरा नदियाँ हैं। नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं। इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है। .

नई!!: छिन्दविन नदी और नदी · और देखें »

बर्मी भाषा

बर्मी भाषा बोलने वाले क्षेत्र बर्मी भाषा (बर्मी भाषा में: မြန်မာဘာသာ / म्रन्माभासा), स्वतंत्र देश म्यांमार (बर्मा) की राजभाषा है। यह मुख्य रूप से ब्रह्मदेश (बर्मा का संस्कृत नाम) में बोली जाती है। म्यांमार की सीमा से सटे भारतीय राज्यों असम, मणिपुर एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: छिन्दविन नदी और बर्मी भाषा · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: छिन्दविन नदी और म्यान्मार · और देखें »

मौलोक जिला

मौलोक जिला (पुराना नाम: उच्च छिंदविन (upper Chindwin)) म्यांमार के के केन्द्रीय सागैंग मण्डल का एक जिला है। इसका मुख्यालय मौलोक नगर है। यह बर्मा के जिलों में सबसे बड़ा है। इसका क्षेत्रफल 41,536 वर्ग किलोमीटर है। मौलोक जिले का भूभाग विशेष रूप से पहाड़ी है। छिंदविन नदी, जो जिले में उत्त्र से दक्षिण प्रवाहित होती है और जिसकी मुख्य सहायक ऊयू (Uyu) है, क्षेत्रीय पर्वतों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित करती है, जो इस नदी के पूर्व एवं पश्चिम में स्थित हैं। उत्तर-पश्चिम में वर्मा का सर्वोच्च पर्वतशिखर सारामेटी (Sarameti) अथवा वेमाकटांग (Nwemauktaung) स्थित है, जो 3829 मी.

नई!!: छिन्दविन नदी और मौलोक जिला · और देखें »

वर्मा

वर्मा (अंग्रेजी: Varma, (अन्य नाम) वर्मन या बर्मन) हिन्दू धर्म का एक जाति सूचक उपनाम है जिसे वर्तमान भारतवर्ष एवं दक्षिण पूर्व एशिया में निवास करने वाले सभी हिन्दू अपने नाम के आगे गर्व से लिखते हैं। मुख्यत: क्षत्रिय वर्ण से उत्पन्न जाति के लोग ही वर्मा लिखते हैं परन्तु आधुनिकता के इस दौर में अन्य जातियों के लोग भी इस उपनाम को अपने नाम के आगे लगाने लगे हैं। .

नई!!: छिन्दविन नदी और वर्मा · और देखें »

इरावती नदी

इरावती या इरावदी बर्मा की एक प्रमुख नदी है। यह नदी बर्मा के उत्तर से दक्षिण की दिशा मे बहते हुए बर्मा को दो भाग मे विभाजित करती है। इस नदी की लंबाई २१७० किलोमीटर है और यह बर्मा मे बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इरावती नदी एक प्रमुख व्यापारिक नौका मार्ग भी है। .

नई!!: छिन्दविन नदी और इरावती नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चिन्डविन नदी, छिन्दविन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »