लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर

सूची चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर

चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर (Church of St Thomas the Martyr) (Eglwys Sant Tomos y Merthyr) ओवरमोंनो, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स, में एंग्लिकन सम्प्रदाय का गिरजाघर है। गिरजाघर मध्युगीन मोंनो पुल के नजदीक है, जो मोंनो नदी पर बना हुआ है। पुराने लाल बलुआ पत्थरों से बने इस गिरजाघर की इमारत का एक हिस्सा कम से कम वर्ष 1180 का है तथा बारहवीं सदी का नॉर्मन चैन्सेल मेहराब है। गिरजाघर में समकालीन चीनी मिट्टी का मोज़ेक है जिसे शहर की निगम परिषद, मॉनमाउथ टाउन काउंसिल, ने लगवाया था। हालांकि इसका निवर्तमान बाहरी हिस्सा मुख्यतः उन्नीसवीं सदी के अंत में बन कर तैयार हुआ था।न्यूमैन, जॉन.

8 संबंधों: मध्ययुग, मॉनमाउथ, मॉनमाउथ टाउन काउंसिल, मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल, मॉनमाउथशायर, मोंनो पुल, वेल्स, गिरजाघर

मध्ययुग

रोमन साम्राज्य के पतन के उपरांत, पाश्चात्य सभ्यता एक हजार वर्षों के लिये उस युग में प्रविष्ट हुई, जो साधारणतया मध्ययुग (मिडिल एजेज) के नाम से विख्यात है। ऐतिहासिक रीति से यह कहना कठिन है कि किस किस काल अथवा घटना से इस युग का प्रारंभ और अंत होता है। मोटे तौर से मध्ययुग का काल पश्चिमी यूरोप में पाँचवीं शताब्दी के प्रारंभ से पंद्रहवीं तक कहा जा सकता है। तथाकथित मध्ययुग में एकरूपता नहीं है और इसका विभाजन दो निश्चित एवं पृथक् युगों में किया जा सकता है। 11वीं शताब्दी के पहले का युग सतत संघर्षों, अनुशासनहीनता, तथा निरक्षरता के कारण 'अंधयुग' कहलाया, यद्यपि इसमें भी यूरोप को रूपांतरित करने के कदम उठाए गए। इस युग का प्रारंभ रोमन साम्राज्य के पश्यिमी यूरोप के प्रदेशों में, बर्बर गोथ फ्रैंक्स वैंडल तथा वरगंडियन के द्वारा स्थापित जर्मन साम्राज्य से होता है। यहाँ तक कि शक्तिशाली शार्लमेन (742-814) भी थोड़े ही समय के लिये व्यवस्था ला सका। शार्लमेन के प्रपौलों की कलह तथा उत्तरी स्लाव और सूरासेन के आक्रमणों से पश्चिमी यूरोप एक बार फिर उसी अराजकता को पहुँचा जो सातवीं और आठवीं शताब्दी में थी। अतएव सातवीं और आठवीं शताब्दी का ईसाई संसार, प्रथम शताब्दी के लगभग के ग्रीक रोम जगत् की अपेक्षा सभ्यता एवं संस्कृति की निम्न श्रेणी पर था। गृहनिर्माण विद्या के अतिरिक्त, शिक्षा, विज्ञान तथा कला किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं हुई थी। फिर भी अंधयुग उतना अंध नहीं था, जितना बताया जाता है। ईसाई भिक्षु एवं पादरियों ने ज्ञानदीप को प्रज्वलित रखा। 11वीं शताब्दी के अंत से 15वीं शताब्दी तक के उत्तर मध्य युग में मानव प्रत्येक दिशा में उन्नतिशील रहा। राष्ट्रीय एकता की भावना इंग्लैंड में 11वीं शताब्दी में, तथा फ्रांस में 12वीं शताब्दी में आई। शार्लमैन के उत्तराधिकारियों की शिथिलता तथा ईसाई चर्च के अभ्युदय ने, पोप को ईसाई समाज का एकमात्र अधिष्टाता बनने का अवसर दिया। अतएव, पोप तथा रोमन सम्राट् की प्रतिस्पर्धा, पावन धर्मयुद्ध, विद्या का नियंत्रण तथा रोमन केथोलिक धर्म के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप इत्यादि में इस प्रतिद्वंद्विता का आभास मिलता है। 13वीं शताब्दी के अंत तक राष्ट्रीय राज्य इतने शक्तिशाली हो गए थे कि चर्च की शक्ति का ह्रास निश्चित प्रतीत होने लगा। नवीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक, पश्चिमी यूरोप का भौतिक, राजनीतिक तथा सामाजिक आधार सामंतवाद था, जिसके उदय का कारण राजा की शक्तियों का क्षीण होना था। समाज का यह संगठन भूमिव्यवस्था के माध्यम से पैदा हुआ। भूमिपति सामंत को अपने राज्य के अंतर्गत सारी जनता का प्रत्यक्ष स्वामित्व प्राप्त था। मध्ययुग नागरिक जीवन के विकास के लिये उल्लेखनीय है। अधिकांश मध्ययुगीन नगर सामंतों की गढ़ियों, मठों तथा वाणिज्य केंद्रों के आस पास विकसित हुए। 12वीं तथा 13वीं शताब्दी में यूरोप में व्यापार की उन्नति हुई। इटली के नगर विशेषतया वेनिस तथा जेनोआ पूर्वी व्यापार के केंद्र बने। इनके द्वारा यूरोप में रूई, रेशम, बहुमूल्य रत्न, स्वर्ण तथा मसाले मँगाए जाते थे। पुरोहित तथा सामंत वर्ग के समानांतर ही व्यापारिक वर्ग का ख्याति प्राप्त करना मध्ययुग की विशेषताओं में है। इन्हीं में से आधुनिक मध्यवर्ग प्रस्फुटित हुआ। मध्ययुग की कला तथा बौद्धिक जीवन अपनी विशेष सफलताओं के लिये प्रसिद्ध है। मध्ययुग में लैटिन अंतरराष्ट्रीय भाषा थी, किंतु 11वीं शताब्दी के उपरांत वर्नाक्यूलर भाषाओं के उदय ने इस प्राचीन भाषा की प्राथमिकता को समाप्त कर दिया। विद्या पर से पादरियों का स्वामित्व भी शीघ्रता से समाप्त होने लगा। 12वीं और 13वीं शताब्दी से विश्वविद्यालयों का उदय हुआ। अरस्तू की रचनाओं के साथ साथ, कानून, दर्शन, तथा धर्मशास्त्रों का अध्ययन सर्वप्रिय होने लगा। किंतु वैज्ञानिक साहित्य का सर्वथा अभाव था। भवन-निर्माण-कला की प्रधानता थी, जैसा वैभवशाली चर्च, गिरजाघरों तथा नगर भवनों से स्पष्ट है। भवननिर्माण की रोमन पद्धति के स्थान पर गोथिक पद्धति विकसित हुई। आधुनिक युग की अधिकांश विशेषताएँ उत्तर मध्ययुग के प्रवाहों की प्रगाढ़ता है। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और मध्ययुग · और देखें »

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और मॉनमाउथ · और देखें »

मॉनमाउथ टाउन काउंसिल

परिषद शायर हॉल में मिलती है मॉनमाउथ टाउन काउंसिल (Monmouth Town council, मॉनमाउथ नगर परिषद) परंपरागत काउंटी नगर मॉनमाउथ, वेल्स, संयुक्त राजशाही की निगम परिषद है। परिषद में कुल 16 सदस्य होते हैं, जो हर चार वर्ष में शहरी स्तर पर हुए मतदान द्वारा चुनें जाते हैं। परिषद के कार्यालय शायर हॉल में स्थित हैं, एक प्रथम ग्रेड सूचीबद्ध इमारत जिसका स्वामित्व मॉनमाउथशायर काउंटी काउंसिल के पास है। परिषद का प्रमुख महापौर होता है। वर्तमान समय में महापौर का स्थान गैरी ब्राइट के पास है तथा उप महापौर हैं टॅरी क्रिस्टोफर, दोनों ही 9 मई 2011 को हुई परिषद की वार्षिक आम सभा में चुनें गए थे। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और मॉनमाउथ टाउन काउंसिल · और देखें »

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल (Monmouth Heritage Trail), (Llwybr Treftadaeth Trefynwy) एक पैदल मार्ग है जो दक्षिण-पूर्वी वेल्स के काउंटी नगर मॉनमाउथ के विभिन्न चयनित एतिहासिक और पारंपरिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। वर्ष 2009 में मॉनमाउथ सिविक सोसायटी ने शहर में 24 ऐतिहासिक और दिलचस्प इमारतों व स्थलों की पहचान की। इन इमारतों में से मुख्यतः इमारत पहले से ही संयुक्त राजशाही की सूचीबद्ध इमारत थीं। 24 में से केवल तीन स्थलों—ब्लॅस्टियम (रोमन किला), डिस्पेंसरी और हेमस् मिनरल वॉटर वर्क्स—को छोड़ के सभी सूचीबद्ध हैं। इन स्थलों में से रोमन किला असल में मौजूद नहीं है परन्तु एक स्थानीय बैंक में लगी पट्टिका किले के यहाँ होने की जानकारी व उसकी स्थिति का विवरण देती है। इसके आलावा एक और स्थल, नेल्सन गार्डन, कोई इमारत नहीं अपितु एक उन्नीसवीं सदी का बागीचा है। ट्रेल पे चार इमारतें गिरजाघर हैं, जिनमें से दो एंग्लिकन सम्प्रदाय व एक-एक मेथोडिज़्म और रोमन कैथोलिक सम्प्रदायों के हैं। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · और देखें »

मॉनमाउथशायर

मॉनमाउथशायर (Monmouthshire, Sir Fynwy) वेल्स के दक्षिण पूर्व में स्तिथ एक काउंटी है। इसका नाम एतिकासिक मॉनमाउथशायर (ऐतिहासिक) से लिया गया है जिसका ६०% पूर्वी भाग इसके अधीन है। इसका सबसे बड़ा शहर एबर्गावेनी है। मॉनमाउथशायर में कई किले भी है। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और मॉनमाउथशायर · और देखें »

मोंनो पुल

मोंनो पुल (Monnow Bridge) (Pont Trefynwy) ग्रेट ब्रिटेन में अभी तक बचा एकमात्र मध्ययुगीन गढ़वाला नदी का पुल है। पुल के गेट टावर अभी भी अपनी जगह खड़े हैं। पुल मॉनमाउथ, वेल्स, में मोंनो नदी पे बना हुआ है और यहाँ से मोंनो और वेई नदी का संगम कुल 500 मीटर दूर है। निवर्तमान समय में यह केवल पैदल यात्रियों के लिए है व संयुक्त राजशाही के अनुसूचित प्राचीन स्मारक के साथ-साथ ग्रेड प्रथम सूचीबद्ध स्थल भी है। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और मोंनो पुल · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और वेल्स · और देखें »

गिरजाघर

गिरजाघर जिसे कभी कभार केवल गिरजा कहा जाता है ऐसी इमारत होती है जिसे ईसाई धार्मिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है विशेष रूप से पूजा के लिए। .

नई!!: चर्च ऑफ सेंट थॉमस द मार्टर और गिरजाघर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चर्च ऑफ सेंट थॉमस द माटर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »