लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उद्योग 4.0 (चौथी औद्योगिक क्रांति)

सूची उद्योग 4.0 (चौथी औद्योगिक क्रांति)

उद्योग 4.0, इंडस्ट्री 4.0 अथवा चौथी औद्योगिक क्रांति एक सामूहिक शब्द है, जो बहुत सारे समकालीन स्वचालन, डाटा एक्सचेंज तथा विनिर्माण प्रौद्योगिकियों को समाविष्ट करता है। यह उन प्रौद्योगिकियों और मूल्य शृंखला संगठन की अवधारणाओं के लिए परिभाषित एक सामूहिक शब्द है जो साइबर भौतिक प्रणालियों, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा इंटरनेट ऑफ सर्विसेज को एक साथ लाते हैं।  उद्योग 4.0 "स्मार्ट फैक्टरी" के निष्पादन और दृष्टिकोण को सुगम बनाता है। उद्योग 4.0 की मॉड्यूलर संरचित स्मार्ट फैक्ट्री के तहत, साइबर भौतिक प्रणालियां भौतिक प्रक्रियाओं की निगरानी, भौतिक दुनिया के एक आभासी प्रतिलिपि का सृजन और विकेन्द्रीकृत निर्णय लेती हैं। इंटरनेट ऑफ थिंग्स के संदर्भ में, साइबर भौतिक प्रणालियां वास्तविक समय में एक दूसरे के साथ और मनुष्य के साथ संवाद और सहयोग करती हैं, जबकि इंटरनेट ऑफ सर्विसेज के माध्यम से, मूल्य श्रृंखला के प्रतिभागियों द्वारा आंतरिक और पार-संगठनात्मक सेवाओं की पेशकश और इनका उपयोग किया जाता है। .

2 संबंधों: स्वचालन, औद्योगिक क्रांति

स्वचालन

एक औद्योगिक रोबोट स्वयंचालित मशीनें (Automatic Machines) ऐसी मशीनें हैं जो मानव प्रयास के बिना भी किसी प्रचालन चक्र को पूर्णत: या अंशत: संचालित करती हैं। ऐसी मशीनें केवल पेशियों का ही कार्य नहीं करतीं वरन् मस्तिष्क का कार्य भी करती हैं। स्वयंचालित मशीनें पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वयंचालित हो सकती हैं। ये निम्नलिखित प्रकार का कार्य कर सकती हैं: .

नई!!: उद्योग 4.0 (चौथी औद्योगिक क्रांति) और स्वचालन · और देखें »

औद्योगिक क्रांति

'''वाष्प इंजन''' औद्योगिक क्रांति का प्रतीक था। अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध तथा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में कुछ पश्चिमी देशों के तकनीकी, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थिति में काफी बड़ा बदलाव आया। इसे ही औद्योगिक क्रान्ति (Industrial Revolution) के नाम से जाना जाता है। यह सिलसिला ब्रिटेन से आरम्भ होकर पूरे विश्व में फैल गया। "औद्योगिक क्रांति" शब्द का इस संदर्भ में उपयोग सबसे पहले आरनोल्ड टायनबी ने अपनी पुस्तक "लेक्चर्स ऑन दि इंड्स्ट्रियल रिवोल्यूशन इन इंग्लैंड" में सन् 1844 में किया। औद्योगिक क्रान्ति का सूत्रपात वस्त्र उद्योग के मशीनीकरण के साथ आरम्भ हुआ। इसके साथ ही लोहा बनाने की तकनीकें आयीं और शोधित कोयले का अधिकाधिक उपयोग होने लगा। कोयले को जलाकर बने वाष्प की शक्ति का उपयोग होने लगा। शक्ति-चालित मशीनों (विशेषकर वस्त्र उद्योग में) के आने से उत्पादन में जबरदस्त वृद्धि हुई। उन्नीसवी सदी के प्रथम् दो दशकों में पूरी तरह से धातु से बने औजारों का विकास हुआ। इसके परिणामस्वरूप दूसरे उद्योगों में काम आने वाली मशीनों के निर्माण को गति मिली। उन्नीसवी शताब्दी में यह पूरे पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका में फैल गयी। अलग-अलग इतिहासकार औद्योगिक क्रान्ति की समयावधि अलग-अलग मानते नजर आते हैं जबकि कुछ इतिहासकार इसे क्रान्ति मानने को ही तैयार नहीं हैं। अनेक विचारकों का मत है कि गुलाम देशों के स्रोतों के शोषण और लूट के बिना औद्योगिक क्रान्ति सम्भव नही हुई होती, क्योंकि औद्योगिक विकास के लिये पूंजी अति आवश्यक चीज है और वह उस समय भारत आदि गुलाम देशों के संसाधनों के शोषण से प्राप्त की गयी थी। .

नई!!: उद्योग 4.0 (चौथी औद्योगिक क्रांति) और औद्योगिक क्रांति · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चतुर्थ औद्योगिक क्रांति

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »