लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चंदा मामा दूर के

सूची चंदा मामा दूर के

चंदा मामा दूर के भारतीय हिन्दी सिनेमा की सबसे पहले स्पेस फ़िल्म है। इस फ़िल्म को डायरेक्ट संजय पूरण सिंह चौहान कर रहे हैं निर्माता विकी रजानी हैं। चंदा मामा दूर के में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इस फिल्म में माधवन पायलट की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। सुशांत ने निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है। चंदा मामा दूर के हॉलीवुड फिल्म 2001: ए स्पेस ओडिसी से प्रेरित है। .

18 संबंधों: चन्दामामा (बाल पत्रिका), टिक टिक टिक, द मार्शियन (फ़िल्म), नासा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, नील आर्मस्ट्रांग, भारत, माधवन, संयुक्त राज्य, सुशांत सिंह राजपूत, स्वदेश (2004 फ़िल्म), हिन्दी, हॉलीवुड, इंटरस्टेलर, अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन, अलाबामा, अंतरिक्ष, 2.0 (फ़िल्म)

चन्दामामा (बाल पत्रिका)

चन्दामामा बच्चों व युवाओं पर केंद्रित एक लोकप्रिय मासिक पत्रिका है जिसमें भारतीय लोककथाओं, पौराणिक तथा ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कहानियाँ प्रकाशित होती हैं। 1947 में इस पत्रिका की स्थापना दक्षिण भारत के नामचीन फिल्म निर्माता बी नागी रेड्डी ने की, उनके मित्र चक्रपाणी पत्रिका के संपादक बने। 1975 से नागी रेड्डी के पुत्र विश्वनाथ इस का संपादन करते हैं। मार्च 2007 में मुम्बई स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी जीयोडेसिक ने पत्रिका समूह का अधिग्रहण कर लिया। जुलाई 2008 में समूह ने अपनी वेबसाईट पर हिन्दी, तमिल व तेलगु में पत्रिका के पुराने अंक उपलब्ध कराने आरंभ किये। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और चन्दामामा (बाल पत्रिका) · और देखें »

टिक टिक टिक

टिक टिक टिक एक भारतीय तमिल भाषा विज्ञान कथा अंतरिक्ष थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शक्ति सुंदर राजन ने लिखित और निर्देशित किया है। फिल्म को भारत की पहली अंतरिक्ष फिल्म के रूप में बढ़ावा दिया गया है। इस फिल्म में जयम रवि, आरोन अजीज और निवेता पेथुराज प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह दूसरा मौका है जब जयम रवि और सुंदर राजन की जोड़ी लौटी है। इससे पहले दोनों कॉलीवुड की जॉम्बी फिल्म में नजर आए थे। इस निर्माण ने अक्टूबर 2016 में उत्पादन शुरू किया। टीज़र 15 अगस्त, 2017 को रिलीज़ हुआ। इसका ट्रेलर 24 नवंबर 2017 को जारी किया गया था। यह फिल्म आर्मागेडन (1998 फ़िल्म) से प्रेरित है, जहां क्षुद्रग्रह(ऐस्टरौएड) पृथ्वी को हिट करता है। यह फिल्म 22 जून 2018 को रिलीज हुई। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और टिक टिक टिक · और देखें »

द मार्शियन (फ़िल्म)

द मार्शियन (हिन्दी: मंगल ग्रह का वासी The Martian) वर्ष 2015 की अमेरिकी साइंस-फिक्शन आधारित फिल्म है जिसे रिड्ली स्काॅट ने निर्देशित किया है और अभिनेता मैट डैमन ने मुख्य भूमिका की है। फिल्म 2011 को एण्डी विएर की उपन्यास के नाम का समानारूपांतरण है, जिसके आधार पर ड्रयु गोडेर्ड ने पटकथा लिखी है। डैमन एक एस्ट्राॅनाॅट की भूमिका में हैं, जिनके मंगल अभियान में दुर्घटनावश मृत मान लिया था। पर जल्द ही बचने के जद्दोजहद नजर आने पर, उन्हें वापस लाने की कोशिशें की जाती हैं। फिल्म में उनके सहयोगी अदाकारों में जेसिका चेसटेन, क्रिस्टन वीग, जेफ़ डेनियल्स, माइकल पेऩा, केट मारा, सिन बिन, स्बेस्चियन स्टेन, एक्सेल हेऩी, डाॅनाल्ड ग्लोवर, मैक़ेन्ज़ी डेविस और च्वेटेल इज़्योफाॅर आदि शामिल हैं। निर्माता सिमाॅन किनबर्ग, 20th सेंचुरी फाॅक्स द्वारा मार्च 2013 में उपन्यास के विकल्प चुनाव के बाद ही इसके विकास में जुट चुके थे। ड्रयु गोडेर्ड ने मूल उपन्यास को पटकथा में रुपांतरण करने बाद फिल्म निर्देशन करना चाहते थे, पर इससे आगे कोई बात नहीं बढ़ी। स्काॅट को गोडेर्ड के जिम्मे पर स्थानांतरित किया गया और डेमन को मुख्य भूमिका में जगह दी गई, जिससे निर्माण के कार्य को हरी झंडी मिल गई। नवंबर 2014 को फिल्मांकन का शुरू किया गया कार्य, आखिर के 70 दिनों बाद संपन्न हुआ। हंगरी देश के बुडापेस्ट राज्य में, तकरीबन 20 बड़े विश्वस्तरीय साउन्ड स्टुडियो तैयार किए गए। वहीं व्यावहारिक पृष्ठभूमि के लिए जाॅर्डन के "वादी रम" को चुना गया। फिल्म का प्रिमियर 2015 को टोरांटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सितम्बर 11, 2015 में किया गया। फिर 20th सेंचुरी फाॅक्स द्वारा अक्टूबर 2, 2015 को संयुक्त राष्ट्र के थियटरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को 2D, 3D, IMAX 3D और 4DX वर्जन में रिलीज किया गया। फ़िल्म को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और वैश्विक तौर पर $624 करोड़ का कारोबार कर, स्काॅट की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फ़िल्म के रूप में जानी गई, तो वहीं यह साल 2015 की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म की कतार में 10वें पायदान पर रही। फ़िल्म को काफी सारे पुरस्कारों, जिनमें गोल्डन ग्लोब अवार्ड की ओर से सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - संगीतमय और हास्यप्रधान के खिताब से नवाजे जाने साथ और अकादमी अवार्ड की ओर से अन्य सात श्रेणियों में भी नामांकित रही, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और गोडेर्ड की सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा शामिल रही। अभिनेता मैट डेमन भी कई पुरस्कारों के लिए नामांकित रहे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक च्वाइस अवार्ड और फिर उन्हें गोल्डन ग्लोब की ओर से सर्वश्रेष्ठ संगीतमय एवं हास्यप्रधान अभिनेता की उपाधि से नवाजा गया। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और द मार्शियन (फ़िल्म) · और देखें »

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और नासा · और देखें »

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं।.

नई!!: चंदा मामा दूर के और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी · और देखें »

नील आर्मस्ट्रांग

नील एल्डन आर्मस्ट्रांग (५ अगस्त १९३० – २५ अगस्त २०१२) एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। खगोलयात्री (ऍस्ट्रोनॉट) बनने से पूर्व वे नौसेना में थे। नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया। नौसेना के बाद उन्होंने पुरुडु विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि ली और तत्पश्चात् एक ड्राइडेन फ्लाईट रिसर्च सेंटर से जुड़े और एक परीक्षण पायलट के रूप में ९०० से अधिक उड़ानें भरीं। यहाँ सेवायें देने के बाद उन्होंने दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि हासिल की। आर्मस्ट्रांग को मुख्यतः अपोलो अभियान के खगोलयात्री के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे जेमिनी अभियान के दौरान भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके थे। अपोलो ११, वह अभियान था जिसमें जुलाई १९६९ में पहली बार चंद्रमा पर मानव सहित कोई यान उतरा और आर्मस्ट्रांग इसके कमांडर थे। उनके अलावा इसमें बज़ एल्ड्रिन, जो चाँद पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति बने, और माइकल कॉलिंस जो चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाते मुख्य यान में ही बैठे रहे, शामिल थे। अपने साथियों के साथ, इस उपलब्धि के लिये आर्मस्ट्रांग को राष्ट्रपति निक्सन के हाथों प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने उन्हें १९७८ में कॉंग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर प्रदान किया और आर्मस्ट्रांग और उनके साथियों को वर्ष २००९ में कॉंग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया। आर्मस्ट्रांग की मृत्यु, सिनसिनाती, ओहायो, में २५ अगस्त २०१२ को ८२ वर्ष की उम्र में बाईपास सर्जरी के पश्चात् हुई। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और नील आर्मस्ट्रांग · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और भारत · और देखें »

माधवन

अंगूठाकार माधवन हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और माधवन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: चंदा मामा दूर के और संयुक्त राज्य · और देखें »

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चड़ गया। सुशांत की आने वाली फिल्म 'चंदा मामा दूर के' है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और सुशांत सिंह राजपूत · और देखें »

स्वदेश (2004 फ़िल्म)

स्वदेश 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और स्वदेश (2004 फ़िल्म) · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और हिन्दी · और देखें »

हॉलीवुड

हॉलीवुड में एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध चिह्न हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और हॉलीवुड · और देखें »

इंटरस्टेलर

इंटरस्टेलर (अंग्रेज़ी;Interstellar) वर्ष 2014 की एपिक विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसकी सहलेखन, सह-निर्माण, और निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन ने किया है। फ़िल्म में मैथ्यू मैक'काॅन्फ, एना हैथवे, जेसिका चेस्टेन, बिल एर्विन, एलेन बर्सटिन तथा माइकल केन ने मुख्य अदायगी की है। फ़िल्म की कहानी अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल एक वर्महाॅल के जरीए सभी मानवों के नए घर की खोज हेतु यात्रा पर रवाना होते हैं। क्रिस्टोफर एवं जोनाथन नोलन ने साथ मिलकर पटकथा पर कार्य किया है, जोकि मूल रूप से जोनाथन को यह विचार 2007 में आया था। नोलान ने यह फ़िल्म आपनी पत्नी एमा थाॅमस के साथ आपनी प्रोड्कशन कंपनी सिनकाॅपी और लिण्डा ओब्स के लिण्डा ओब्स प्रोड्कशन साथ संयुक्त रूप से निर्माण किया है। कैलटेक के भौतिक सिद्धांत किप थाॅर्न, से प्रेरित होकर जिनपर यह फ़िल्म बनी है, वे इसके एक्जेक्युटिव निर्माता और इसके वैज्ञानिक सलाहकार की भी भूमिका में हैं। इसके बाद, उन्होंने इस पर किताब भी लिख भी डाली थी, द साइंस ऑफ इंटेरस्टेलर । फ़िल्म के प्रमुख निर्माण में पारामाउंट पिकचर्स वाॅर्नर ब्राॅस, एवं लिजेण्ड्री पिकचर्स जैसे सह-निर्माता भी जुड़े हैं। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और इंटरस्टेलर · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन या केन्द्र (संक्षेप में आईएसएस, अंग्रेज़ी: International Space Station इंटर्नॅशनल् स्पेस् स्टेशन्, ISS) बाहरी अन्तरिक्ष में अनुसंधान सुविधा या शोध स्थल है जिसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया है। इस परियोजना का आरंभ १९९८ में हुआ था और यह २०११ तक बन कर तैयार होगा। वर्तमान समय तक आईएसएस अब तक बनाया गया सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह होगा। आईएसएस कार्यक्रम विश्व की कई स्पेस एजेंसियों का संयुक्त उपक्रम है। इसे बनाने में संयुक्त राज्य की नासा के साथ रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी (आरकेए), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए), कनाडा की कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) और यूरोपीय देशों की संयुक्त यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ईएसए) काम कर रही हैं। इनके अतिरिक्त ब्राजीलियन स्पेस एजेंसी (एईबी) भी कुछ अनुबंधों के साथ नासा के साथ कार्यरत है। इसी तरह इटालियन स्पेस एजेंसी (एएसआई) भी कुछ अलग अनुबंधों के साथ कार्यरत है। पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होने के बाद आईएसएस को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। यह पृथ्वी से करीब ३५० किलोमीटर ऊपर औसतन २७,७२४ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से परिक्रमा करेगा और प्रतिदिन १५.७ चक्कर पूरे करेगा। पिछले आईएसएस में, जिसे नवंबर २००० में कक्षा में स्थापित किया गया था, के बाद से उसमें लगातार मानवीय उपस्थिति बनी हुई है। वर्तमान समय में इसमें तीन व्यक्तियों का स्थान है। भविष्य में इसमें छह व्यक्तियों के रहने लायक जगह बनेगी। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थित एक वेधशाला के तौर पर कार्य करता है। अन्य अंतरिक्ष यानों के मुकाबले इसके कई फायदे हैं जिसमें इसमें रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स को अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहकर काम करने का मौका मिलता है। चित्र:ISS after STS-116 in December 2006.jpg|अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन खींचने अन्तरिक्ष यान डिस्कवरी से, 19 दिसम्बर, 2006 पर File:ISS_on_20_August_2001.jpg|२००१ में आई। एस.एस File:MLM_-_ISS_module.jpg|बहु-उद्देशीय मॉड्यूल File:Good Morning From the International Space Station.jpg|अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से अमरीका पर चन्द्रोदय का दृश्य। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन · और देखें »

अलाबामा

अलाबामा (Alabama) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह टेनेसी द्वारा उत्तर, फ्लोरिडा द्वरा पुर्व, दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी और जॉर्जिया और पश्चिम में मिसिसिपी से सीमा रखता है। अलबामा कि कुल भूमि क्षेत्र में 30वे स्थान पर आति है और उसके अंतर्देशीय जलमार्ग आकार में दूसरे स्थान पर आते हैं। राज्य की आबादी 2016 में लगभग 49 लाख अनुमानित की गई थी जिससे उसका आबादी में अमेरिका में 24 वां स्थान है। अमेरिकी नागरिक युद्ध से द्वितीय विश्व युद्ध तक, अलबामा ने कई दक्षिणी राज्यों की तरह आर्थिक कठिनाई का सामना किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अलबामा राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और भारी उत्पादन, खनिज निष्कर्षण में विविध हितों के लिए कृषि से बदलाव किया। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के रूप में और एकाधिक सैन्य प्रतिष्ठानों के विस्तार, मुख्य रूप से अमेरिकी सेना और अमेरिकी वायुसेना के से यह प्रसिद्ध हुआ। राज्य ने एयरोस्पेस, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में निवेश किया है और बैंकिंग और विभिन्न ऑटोमोबाइल विनिर्माण, खनिज निष्कर्षण, इस्पात उत्पादन और निर्माण सहित भारी उद्योगों का यहाँ कार्य होता है। अलबामा अनाधिकारिक येल्लो हम्मर राज्य है, जो की राज्य पक्षी का नाम भी है। अलबामा "देग़चा के हार्ट' के रूप में भी जाना जाता है। राज्य वृक्ष बड़ी पट्टी पाइन है और राज्य फूल कमीलया है। अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी है और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम है। कुल भूमि क्षेत्र से सबसे बड़ा शहर हुन्त्विल्ली है। सबसे पुराना शहर मोबाइल है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और अलाबामा · और देखें »

अंतरिक्ष

किसी ब्रह्माण्डीय पिण्ड, जैसे पृथ्वी, से दूर जो शून्य (void) होता है उसे अंतरिक्ष (Outer space) कहते हैं। यह पूर्णतः शून्य (empty) तो नहीं होता किन्तु अत्यधिक निर्वात वाला क्षेत्र होता है जिसमें कणों का घनत्व अति अल्प होता है। इसमें हाइड्रोजन एवं हिलियम का प्लाज्मा, विद्युतचुम्बकीय विकिरण, चुम्बकीय क्षेत्र तथा न्युट्रिनो होते हैं। सैद्धान्तिक रूप से इसमें 'डार्क मैटर' dark matter) और 'डार्क ऊर्जा' (dark energy) भी होती है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और अंतरिक्ष · और देखें »

2.0 (फ़िल्म)

2.0 भारतीय काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है, जिसका निर्देशन शंकर ने किया है। इसके लेखक शंकर और जयमोहन है। यह 2010 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म रोबोट का दूसरा भाग है, इसमें रजनीकान्त और अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। ए॰ आर॰ रहमान ने फ़िल्म में संगीत दिया है। .

नई!!: चंदा मामा दूर के और 2.0 (फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »