लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

घायल (फ़िल्म)

सूची घायल (फ़िल्म)

घायल वर्ष 1990 की निर्देशक राजकुमार संतोषी एवं निर्माता धर्मेन्द्र की एक्शन-ड्रामा आधारित फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी तथा राज बब्बर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म घायल को सात फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया जिनमें यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म से विजयी रही। फिल्म घायल के समकक्ष में आमिर खान की फिल्म दिल भी प्रतिस्पर्धा में रही, लेकिन बाॅक्स-ऑफिस में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से 'सुपरहिट' दर्ज साबित हुई तथा वर्ष 1990 के बाॅलिवुड सिनेमा की सबसे ज्यादा वित्तीय लाभ देने में द्वितीय स्थान पर रही। फिल्म घायल को दक्षिण-भारतीय भाषा में भी पुनर्निर्माण किया गया जिनमें क्रमशः 1992 को भानुप्रिया के साथ भरथन नाम से तमिल संस्करण, फिर 1998 में श्रीकांथ अभिनीत 'गमयम' नाम से तेलुगु संस्करण और शिवराजकुमार एवं सुचित्रा कृष्णमूर्ति अभिनीत 'विश्वा' नाम से कन्नड़ संस्करण सम्मिलित रही। अभिनेता सनी देओल को विशेष ज्युरी अवार्ड के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

39 संबंधों: एस जानकी, तमिल, तेलुगू भाषा, दिल (फ़िल्म), धर्मेन्द्र, पंकज उधास, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, बप्पी लाहिड़ी, भानुप्रिया, भारत, मौसमी चटर्जी, मीनाक्षी शेषाद्रि, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, राज बब्बर, राजकुमार सन्तोषी, लता मंगेशकर, शफ़ी ईनामदार, शरत सक्सेना, सनी देओल, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सुदेश बेरी, हिन्दी, जैक गॉड, घायल वन्स अगैन, विजू खोटे, ओम पुरी, आमिर ख़ान, आशा भोंसले, इन्दीवर, कन्नड़, कुमार सानु, कुलभूषण खरबंदा, अन्नू कपूर, अमरीश पुरी, अमित कुमार

एस जानकी

प्रसिद्ध पार्श्वगायिका एस जानकी एस जानकी (जन्म 23 अप्रैल 1938) भारत की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। जानकी ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी भाषाओं में 20 हजार से अधिक गीत गाए हैं। उन्होंने पिछले 55 सालों कई भाषाओं में कई प्रकार के गीत गाए हैं। उन्हें दक्षिण भारत की 'सुर कोकिला' कहा जाता है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और एस जानकी · और देखें »

तमिल

एक तमिल परिवार श्रीलंका में तमिल बच्चे भरतनाट्यम तमिल एक मानमूल है, जिनका मुख्य निवास भारत के तमिलनाडु तथा उत्तरी श्री लंका में है। तमिल समुदाय से जुड़ी चीजों को भी तमिल कहते हैं जैसे, तमिल तथा तमिलनाडु के वासियों को भी तमिल कहा जाता है। तामिल, द्रविड़ जाति की ही एक शाखा है। बहुत से विद्वानों की राय है कि 'तामिल' शब्द संस्कृत 'द्राविड' से निकला है। मनुसंहिता, महाभारत आदि प्राचीन ग्रंथों में द्रविड देश और द्रविड जाति का उल्लेख है। मागधी प्राकृत या पाली में इसी 'द्राविड' शब्द का रूप 'दामिलो' हो गया। तामिल वर्णमाला में त, ष, द आदि के एक ही उच्चारण के कारण 'दामिलो' का 'तामिलो' या 'तामिल' हो गया। शंकराचार्य के शारीरक भाष्य में 'द्रमिल' शब्द आया है। हुएनसांग नामक चीनी यात्री ने भी द्रविड देश को 'चि—मो—लो' करके लिखा है। तमिल व्याकरण के अनुसार द्रमिल शब्द का रूप 'तिरमिड़' होता है। आजकल कुछ विद्वानों की राय हो रही है कि यह 'तिरमिड़' शब्द ही प्राचीन है जिससे संस्कृतवालों ने 'द्रविड' शब्द बना लिया। जैनों के 'शत्रुंजय माहात्म्य' नामक एक ग्रंथ में 'द्रविड' शब्द पर एक विलक्षण कल्पना की गई है। उक्त पुस्तक के मत से आदि तीर्थकर ऋषभदेव को 'द्रविड' नामक एक पुत्र जिस भूभाग में हुआ, उसका नाम 'द्रविड' पड़ गया। पर भारत, मनुसंहिता आदि प्राचीन ग्रंथों से विदित होता है कि द्रविड जाति के निवास के ही कारण देश का नाम द्रविड पड़ा। तामिल जाति अत्यंत प्राचीन हे। पुरातत्वविदों का मत है कि यह जाति अनार्य है और आर्यों के आगमन से पूर्व ही भारत के अनेक भागों में निवास करती थी। रामचंद्र ने दक्षिण में जाकर जिन लोगों की सहायता से लंका पर चढ़ाई की थी और जिन्हें वाल्मीकि ने बंदर लिखा है, वे इसी जाति के थे। उनके काले वर्ण, भिन्न आकृति तथा विकट भाषा आदि के कारण ही आर्यों ने उन्हें बंदर कहा होगा। पुरातत्ववेत्ताओं का अनुमान है कि तामिल जाति आर्यों के संसर्ग के पूर्व ही बहुत कुछ सभ्यता प्राप्त कर चुकी थी। तामिल लोगों के राजा होते थे जो किले बनाकर रहते थे। वे हजार तक गिन लेते थे। वे नाव, छोटे मोटे जहाज, धनुष, बाण, तलवार इत्यादि बना लेते थे और एक प्रकार का कपड़ा बुनना भी जानते थे। राँगे, सीसे और जस्ते को छोड़ और सब धातुओं का ज्ञान भी उन्हें था। आर्यों के संसर्ग के उपरांत उन्होंने आर्यों की सभ्यता पूर्ण रूप से ग्रहण की। दक्षिण देश में ऐसी जनश्रुति है कि अगस्त्य ऋषि ने दक्षिण में जाकर वहाँ के निवासियों को बहुत सी विद्याएँ सिखाई। बारह-तेरह सौ वर्ष पहले दक्षिण में जैन धर्म का बड़ा प्रचार था। चीनी यात्री हुएनसांग जिस समय दक्षिण में गया था, उसने वहाँ दिगंबर जैनों की प्रधानता देखी थी। तमिल भाषा का साहित्य भी अत्यंत प्राचीन है। दो हजार वर्ष पूर्व तक के काव्य तामिल भाषा में विद्यमान हैं। पर वर्णमाला नागरी लिपि की तुलना में अपूर्ण है। अनुनासिक पंचम वर्ण को छोड़ व्यंजन के एक एक वर्ग का उच्चारण एक ही सा है। क, ख, ग, घ, चारों का उच्चारण एक ही है। व्यंजनों के इस अभाव के कारण जो संस्कृत शब्द प्रयुक्त होते हैं, वे विकृत्त हो जाते हैं; जैसे, 'कृष्ण' शब्द तामिल में 'किट्टिनन' हो जाता है। तामिल भाषा का प्रधान ग्रंथ कवि तिरुवल्लुवर रचित कुराल काव्य है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और तमिल · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और तेलुगू भाषा · और देखें »

दिल (फ़िल्म)

दिल बॉलीवुड की एक फ़िल्म है जो 1990 में प्रदर्शित हुई थी। आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफ़री प्रमुख कलाकार हैं। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में संगीत दिया है आनंद-मिलिंद ने। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और दिल (फ़िल्म) · और देखें »

धर्मेन्द्र

धर्मेन्द्र (पंजाबी: ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਉਲ जन्म: ८ दिसंबर, १९३५) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इनकी पत्नी हेमा मालिनी, पुत्र बॉबी द्योल और सनी द्योल भी फ़िल्मों में काम करते हैं। धर्मेन्द्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और धर्मेन्द्र · और देखें »

पंकज उधास

पंकज उधास (जन्म 17 मई 1951) भारत के एक गज़ल गायक हैं। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये हैं और एक कुशल गज़ल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और पंकज उधास · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार हर वर्ष फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा ऐसे लेखक को दिया जाता है जिसकी कहानी उस वर्ष की कोई भी फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ रही हो। श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार विजेता.

नई!!: घायल (फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ कथा पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। यह हिन्दी फ़िल्म में सबसे बेहतर अभिनय के लिये फ़िल्म के अभिनेता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार · और देखें »

बप्पी लाहिड़ी

बप्पी लाहिड़ी बप्पी लाहिड़ी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिरी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती है तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होँने तबला बजाना शुरू कर दिया था व जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और बप्पी लाहिड़ी · और देखें »

भानुप्रिया

भानुप्रिया (जन्म: 15 जनवरी 1966 हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और भानुप्रिया · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और भारत · और देखें »

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी एक हिन्दी फिल्म अभिनेत्री हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और मौसमी चटर्जी · और देखें »

मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि एक भारतीय अभिनेत्री हैं। श्रीमती शेषाद्री का जन्म वर्तमान झारखंड प्रांत के सिंदरी नामक शहर में १३ नवंबर १९६३ को हुआ था। वैसे मीनाक्षी जी मूलतः तमिलनाडु से हैं परंतु उनके पिता सिंदरी के उर्वरक कारखाने में कार्यरत होने के बाद उनका परिवार इसी शहर में बस गया था।इनके पति का नाम मेसोर है .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और मीनाक्षी शेषाद्रि · और देखें »

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन १९५४ से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है; फीचर फिल्म,गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन| .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

राज बब्बर

राज बब्बर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और राज बब्बर · और देखें »

राजकुमार सन्तोषी

राजकुमार सन्तोषी फ़िल्मफेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय फ़िल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वो निर्माता-निर्देशक पी॰ एल॰ सन्तोषी के पुत्र हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और राजकुमार सन्तोषी · और देखें »

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। टाईम पत्रिका ने उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और लता मंगेशकर · और देखें »

शफ़ी ईनामदार

शफ़ी ईनामदार (निधन: 13 मार्च, 1996) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और शफ़ी ईनामदार · और देखें »

शरत सक्सेना

शरत सक्सेना एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और शरत सक्सेना · और देखें »

सनी देओल

अजय सिंह देओल (जन्म: 19 अक्टूबर, 1956) हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बीते जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र है। तथा इनकी माता का नाम प्रकाश कौर तथा हेमा मालिनी इनकी सौतेली मां है। सनी देओल के भाई का नाम बॉबी देओल है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और सनी देओल · और देखें »

सुचित्रा कृष्णमूर्ति

सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, चित्रकार और गायक हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और सुचित्रा कृष्णमूर्ति · और देखें »

सुदेश बेरी

सुदेश बेरी (जन्म 2 नवम्बर 1960) भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेता हैं। सुदेश ने अपना करियर 1988 में फ़िल्म खतरों के खिलाड़ी से आरम्भ किया। उन्होंने वंश (1992) और युधपथ (1992) में मुख्य किरदार का अभिनय किया लेकिन दोनों ही फ़िल्में टिकट खिड़की पर पिट गयी। उन्होंने विभिन्न बहु-सितार फ़िल्मों में सहायक अभिनेता का अभिनय भी किया जैसे घायल (1990), बोर्डर (1997), रिफ्युजी (2000), एलओसी कारगील (2003), तंगो चार्ली (2005) आदि। उन्होंने शंकर मॉण्डल द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना की फ़िल्मों वफ़ा (2008) और शाबाश! यू कैन डू इट (2009) में भी अभिनय किया। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और सुदेश बेरी · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

जैक गॉड

जैक गॉड एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे जिनका दिल का दौरा पड़ने से 2000 में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। ये एक अभिनेता बनने से पूर्व एक भारतीय नौसेना में ऑफिसर थे। इन्होंने लगभग 70 या 80 फ़िल्मों में सहायक भूमिका निभाते हुए कार्य किया है। जैक गॉड ने फ़िल्मों में अधिकतर नकारात्मक भूमिका ही निभाई है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और जैक गॉड · और देखें »

घायल वन्स अगैन

घायल वन्स अगैन (अंग्रेजी: Ghayal Once Again) पहले घायल रिटर्न्स नाम रखा गया था जो बाद में घायल वन्स अगैन नाम में बदल दिया गया। यह एक भारतीय हिंदी एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्देशन राहुल रवैल है तथा निर्माता धर्मेन्द्र है। इनसे पहले १९९० में घायल बनी थी जो कि काफी सुपर हिट हुई थी अर्थात सिनेमाघरों में बहुत चली थी। यह फ़िल्म ५ फ़रवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और घायल वन्स अगैन · और देखें »

विजू खोटे

विजू खोटे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और विजू खोटे · और देखें »

ओम पुरी

ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में अम्बाला, पंजाब (अब हरियाणा) में हुआ। इन्होने ब्रिटिश तथा अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान किया है। ये पद्मश्री पुरस्कार विजेता भी हैं, जोकि भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में चौथा पुरस्कार है। दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को 66 साल की उम्र में इनका निधन हो गया। - नवभारत टाइम्स - 6 जनवरी 2016 .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और ओम पुरी · और देखें »

आमिर ख़ान

आमिर खान (नस्तालीक़: عامر خان) (जन्म आमिर हुसैन खान; मार्च 14, 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखनेवाले, कभी कभी गायक और आमिर खान प्रोडक्सनस के संस्थापक-मालिक है। अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर खान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद खान का करियर फ़िल्म होली (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरूष कलाकार के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार) जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, खान को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी। उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से खान ने वापसी की। २००७ में, वे निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और आमिर ख़ान · और देखें »

आशा भोंसले

आशा भोंसले (जन्म: 8 सितम्बर 1933) हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आर॰ डी॰ बर्मन से शादी की थी। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और आशा भोंसले · और देखें »

इन्दीवर

इन्दीवर (१९२४-१९९७) हिन्दी के एक प्रमुख गीतकार थे। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और इन्दीवर · और देखें »

कन्नड़

कोई विवरण नहीं।

नई!!: घायल (फ़िल्म) और कन्नड़ · और देखें »

कुमार सानु

कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने अपने गाने की शुरुआत वर्ष 1989 में शुरू की। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और कुमार सानु · और देखें »

कुलभूषण खरबंदा

कुलभूषण खरबंदा हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और कुलभूषण खरबंदा · और देखें »

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर (उर्दु: ان کپُور) जन्म: २० फरवरी १९५६ भारतीय अभिनेता व टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और अन्नू कपूर · और देखें »

अमरीश पुरी

अमरीश पुरी (जन्म:२२ जून १९३२ -मृत्यु:१२ जनवरी २००५) चरित्र अभिनेता मदन पुरी के छोटे भाई अमरीश पुरी हिन्दी फिल्मों की दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अभिनेता के रूप निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले श्री पुरी ने बाद में खलनायक के रूप में काफी प्रसिद्धी पायी। उन्होंने १९८४ मे बनी स्टीवेन स्पीलबर्ग की फ़िल्म "इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ़ डूम" (अंग्रेज़ी- Indiana Jones and the Temple of Doom) में मोलाराम की भूमिका निभाई जो काफ़ी चर्चित रही। इस भूमिका का ऐसा असर हुआ कि उन्होंने हमेशा अपना सिर मुँडा कर रहने का फ़ैसला किया। इस कारण खलनायक की भूमिका भी उन्हें काफ़ी मिली। व्यवसायिक फिल्मों में प्रमुखता से काम करने के बावज़ूद समांतर या अलग हट कर बनने वाली फ़िल्मों के प्रति उनका प्रेम बना रहा और वे इस तरह की फ़िल्मों से भी जुड़े रहे। फिर आया खलनायक की भूमिकाओं से हटकर चरित्र अभिनेता की भूमिकाओं वाले अमरीश पुरी का दौर। और इस दौर में भी उन्होंने अपनी अभिनय कला का जादू कम नहीं होने दिया .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और अमरीश पुरी · और देखें »

अमित कुमार

अमित कुमार एक भारतीय फिल्म पार्श्व गायक, अभिनेता, निर्देशक और संगीत निर्देशक हैं। वह भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार और बंगाली गायक और अभिनेत्री रुमा गुहा ठाकुर के पुत्र हैं। अपने पिता की तरह, अमित कलकत्ता में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान गाने के लिए गायन और बचपन से गाया करते थे। एक बार जब वह बंगाली अभिनेता उत्तम कुमार द्वारा आयोजित एक दुर्गा पूजा समारोह में मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे, लोग ज्यादा गाने की मांग कर रहे थे और यह जानकारी उसकी मां तक ​​पहुंच गई। उसने किशोर कुमार से शिकायत की कि उनका बेटा "फिल्मी" गाने गा रहा था। सुनकर, किशोर कुमार ने उसे बंबई में लाने का फैसला किया। .

नई!!: घायल (फ़िल्म) और अमित कुमार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

घायल (1990 फ़िल्म), घायल (१९९० फ़िल्म), घायल, १९९० फ़िल्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »