लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्वेर्नसे

सूची ग्वेर्नसे

बैलिविक ग्वेर्नसे इंग्लिश चैनल पर नारमेंडी के तट पर स्थित एक ब्रिटिश किरीटाधीन क्षेत्र (क्राउन डिपेंडेंसी) है। ग्वेर्नसे के द्वीप के अतिरिक्त अल्देर्नी, सरक, हेर्म, जेथोऊ, ब्रेचक्यूऊ, बुर्होऊ, लिहोऊ और अन्य द्वीप शामिल हैं। हालाँकि इन सभी द्वीपों की रक्षा संयुक्त राजशाही (यू॰के॰) की जिम्मेदारी है, लेकिन ग्वेर्नसे उसका हिस्सा नहीं है, बल्कि आइल ऑफ मान की तरह अलग किरीटाधीन है। ग्वेर्नसे यूरोपीय संघ का भी हिस्सा नहीं है। ग्वेर्नसे द्वीप 10 पारिशों में विभाजित है। बैलिविक ऑफ जर्सी के साथ मिलकर यह सामूहिक तौर पर चैनल द्वीप समूह के रूप में जाना जाता है। ग्वेर्नसे साझा यात्रा क्षेत्र में आता है। श्रेणी:देश.

7 संबंधों: पाउण्ड स्टर्लिंग, फ़्रान्सीसी भाषा, यूनाइटेड किंगडम, ग्रीनविच मीन टाइम, आइल ऑफ़ मैन, किरीटाधीन क्षेत्र, अंग्रेज़ी भाषा

पाउण्ड स्टर्लिंग

पाउंड स्टर्लिंग (प्रतीक: £, आईएसओ कोड: GBP), सामान्य तौर पर पाउंड, संयुक्त राजशाही (यूनाइटेड किंगडम), उस पर निर्भर किरीटाधीन क्षेत्र (आइल ऑफ मान और चैनल द्वीप समूह) और ब्रिटेन प्रवासी क्षेत्र दक्षिण जॉर्जिया, दक्षिण सैंडविच द्वीप और ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र की मुद्रा है। यह 100 पेंस (एकवचनःपेनी) में समविभाजित की जाती है। जिब्राल्टर पाउंड, फ़ॉकलैंड द्वीप पाउंड और सेंट हेलेना पाउंड अलग मुद्राएं हैं, जो पाउंड स्टर्लिंग से बराबर हैं। अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद स्टर्लिंग दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आरक्षित मुद्रा है। पाउंड स्टर्लिंग विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर, यूरो और जापानी येन के बाद चौथी सबसे ज्यादा प्रचलित मुद्रा है। .

नई!!: ग्वेर्नसे और पाउण्ड स्टर्लिंग · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: ग्वेर्नसे और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: ग्वेर्नसे और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

ग्रीनविच मीन टाइम

अमास को अंतर्रराष्ट्रीय मानक समय (ग्रीनविच मीन टाईम) के नाम से जाना जाता है। इस समय का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित वेधशाला से होता है। इसी समय को मानक मानकर संसार के विभिन्न देशों में समय क्षेत्र के अनुसार समय का निर्धारण होता है। .

नई!!: ग्वेर्नसे और ग्रीनविच मीन टाइम · और देखें »

आइल ऑफ़ मैन

मनुष्य का टापू एक स्वशासित किरीटाधीन क्षेत्र है, जो आयरिश सागर में ब्रिटिश आइल्स में स्थित है। इसकी राजाध्यक्ष साम्राज्ञी महारानी एलीजाबेथ द्वितीय हैं। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। इसकी राजधानी डगलस है। .

नई!!: ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन · और देखें »

किरीटाधीन क्षेत्र

ब्रिटिश किरीटाधीन क्षेत्र विशेष प्रकार के क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों का राष्ट्राध्यक्ष ब्रिटेन का सम्राट या साम्राज्ञी होता/होती है जिसका प्रतिनिधित्व एक उपराज्यपाल द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अधीन क्षेत्र की एक संसद, सरकार और प्रधानमंत्री होता है जो रक्षा और विदेशी मामलों को छोड़ कर अन्य विषयों से संबंधित कानून बनाने के लिए स्वतंत्र होता है। रक्षा और विदेशी मामलों को ब्रिटिश सरकार द्वारा देखा जाता है। लंदन की ब्रिटिश सरकार को अधीन क्षेत्र की सहमति के बिना कुछ भी करने की स्वतंत्रता नहीं होती है। कुछ उपनिवेशों में सरकारें भी है, लेकिन वह ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाये गयी थी और ब्रिटिश सरकार द्वारा इन्हे कभी भी समाप्त किया जा सकता है। किरीटाधीन क्षेत्र हैं.

नई!!: ग्वेर्नसे और किरीटाधीन क्षेत्र · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ग्वेर्नसे और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गेर्नसी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »