लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म

सूची ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म

ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म (Great Manson Farm) वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर की उत्तरी सीमा पर स्थित संपत्ति है। यह बकहेल्ट क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह मॅन्सन लेन के पड़ोस में पड़ती है तथा डिक्सटन और ऑसबास्टन निर्वाचन विभाग के अंदर। उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के दौरान क्लार्क (Clarke), गुड (Goode), क्लार्क (Clark), डॅम्पियर (Dampier), और मॉर्गन (Morgan) परिवारों के सदस्य ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म में रहते थे, उस समय फ़ार्म का प्रतिवेदित आकार 170 से 200 एकड़ के बीच था। संपत्ति तीन ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारतों की उपस्थिति के लिए उल्लेखनीय है, जिनमें मध्ययुगीन मूल का एक खलिहान (बार्न) भी है। .

6 संबंधों: डिक्सटन, बखारी, मध्ययुग, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स

डिक्सटन

डिक्सटन (Llandydiwg, डिक्सटन) एक छोटा गाँव है जो मॉनमाउथ, वेल्स, से एक मील (1.6 किमी) दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह वेई नदी के तट पर मॉनमाउथशायर में वेल्स के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पॅरिश में पहले मूल रूप से दो मैनर डिक्सटन न्यूटन और डिक्सटन हेडनोक शामिल थे, जो नदी के दोनों ओर स्थित थे। .

नई!!: ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म और डिक्सटन · और देखें »

बखारी

संग्रहालय में रखी पुरानी बखार एक साधारण बखार बखारी या अन्नागार (grainary) में अन्न को भंडारित किया जाता है। प्राचीनकाल में मिट्टी के बर्तनों में अन्न भंडारित किया जाता था। कुछ किसान कच्ची मिट्टी को भूसे से प्रबलित (री-इनफोर्स) करके अन्नागार बनाते थे जिसको 'डेहरी' कहा जाता था। आजकल धातु (जैसे गैल्वनाइज्ड आइरन) की डेहरी मिलने लगी है। इसे 'अन्न की कोठी' भी कहते हैं। बखारियों को प्रायः धरातल से कुछ उपर बनाया जाता है ताकि चूहों एवं नमी से अनाज को बचाया जा सके। श्रेणी:अन्न भंडारण श्रेणी:अन्नागार.

नई!!: ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म और बखारी · और देखें »

मध्ययुग

रोमन साम्राज्य के पतन के उपरांत, पाश्चात्य सभ्यता एक हजार वर्षों के लिये उस युग में प्रविष्ट हुई, जो साधारणतया मध्ययुग (मिडिल एजेज) के नाम से विख्यात है। ऐतिहासिक रीति से यह कहना कठिन है कि किस किस काल अथवा घटना से इस युग का प्रारंभ और अंत होता है। मोटे तौर से मध्ययुग का काल पश्चिमी यूरोप में पाँचवीं शताब्दी के प्रारंभ से पंद्रहवीं तक कहा जा सकता है। तथाकथित मध्ययुग में एकरूपता नहीं है और इसका विभाजन दो निश्चित एवं पृथक् युगों में किया जा सकता है। 11वीं शताब्दी के पहले का युग सतत संघर्षों, अनुशासनहीनता, तथा निरक्षरता के कारण 'अंधयुग' कहलाया, यद्यपि इसमें भी यूरोप को रूपांतरित करने के कदम उठाए गए। इस युग का प्रारंभ रोमन साम्राज्य के पश्यिमी यूरोप के प्रदेशों में, बर्बर गोथ फ्रैंक्स वैंडल तथा वरगंडियन के द्वारा स्थापित जर्मन साम्राज्य से होता है। यहाँ तक कि शक्तिशाली शार्लमेन (742-814) भी थोड़े ही समय के लिये व्यवस्था ला सका। शार्लमेन के प्रपौलों की कलह तथा उत्तरी स्लाव और सूरासेन के आक्रमणों से पश्चिमी यूरोप एक बार फिर उसी अराजकता को पहुँचा जो सातवीं और आठवीं शताब्दी में थी। अतएव सातवीं और आठवीं शताब्दी का ईसाई संसार, प्रथम शताब्दी के लगभग के ग्रीक रोम जगत् की अपेक्षा सभ्यता एवं संस्कृति की निम्न श्रेणी पर था। गृहनिर्माण विद्या के अतिरिक्त, शिक्षा, विज्ञान तथा कला किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं हुई थी। फिर भी अंधयुग उतना अंध नहीं था, जितना बताया जाता है। ईसाई भिक्षु एवं पादरियों ने ज्ञानदीप को प्रज्वलित रखा। 11वीं शताब्दी के अंत से 15वीं शताब्दी तक के उत्तर मध्य युग में मानव प्रत्येक दिशा में उन्नतिशील रहा। राष्ट्रीय एकता की भावना इंग्लैंड में 11वीं शताब्दी में, तथा फ्रांस में 12वीं शताब्दी में आई। शार्लमैन के उत्तराधिकारियों की शिथिलता तथा ईसाई चर्च के अभ्युदय ने, पोप को ईसाई समाज का एकमात्र अधिष्टाता बनने का अवसर दिया। अतएव, पोप तथा रोमन सम्राट् की प्रतिस्पर्धा, पावन धर्मयुद्ध, विद्या का नियंत्रण तथा रोमन केथोलिक धर्म के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप इत्यादि में इस प्रतिद्वंद्विता का आभास मिलता है। 13वीं शताब्दी के अंत तक राष्ट्रीय राज्य इतने शक्तिशाली हो गए थे कि चर्च की शक्ति का ह्रास निश्चित प्रतीत होने लगा। नवीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक, पश्चिमी यूरोप का भौतिक, राजनीतिक तथा सामाजिक आधार सामंतवाद था, जिसके उदय का कारण राजा की शक्तियों का क्षीण होना था। समाज का यह संगठन भूमिव्यवस्था के माध्यम से पैदा हुआ। भूमिपति सामंत को अपने राज्य के अंतर्गत सारी जनता का प्रत्यक्ष स्वामित्व प्राप्त था। मध्ययुग नागरिक जीवन के विकास के लिये उल्लेखनीय है। अधिकांश मध्ययुगीन नगर सामंतों की गढ़ियों, मठों तथा वाणिज्य केंद्रों के आस पास विकसित हुए। 12वीं तथा 13वीं शताब्दी में यूरोप में व्यापार की उन्नति हुई। इटली के नगर विशेषतया वेनिस तथा जेनोआ पूर्वी व्यापार के केंद्र बने। इनके द्वारा यूरोप में रूई, रेशम, बहुमूल्य रत्न, स्वर्ण तथा मसाले मँगाए जाते थे। पुरोहित तथा सामंत वर्ग के समानांतर ही व्यापारिक वर्ग का ख्याति प्राप्त करना मध्ययुग की विशेषताओं में है। इन्हीं में से आधुनिक मध्यवर्ग प्रस्फुटित हुआ। मध्ययुग की कला तथा बौद्धिक जीवन अपनी विशेष सफलताओं के लिये प्रसिद्ध है। मध्ययुग में लैटिन अंतरराष्ट्रीय भाषा थी, किंतु 11वीं शताब्दी के उपरांत वर्नाक्यूलर भाषाओं के उदय ने इस प्राचीन भाषा की प्राथमिकता को समाप्त कर दिया। विद्या पर से पादरियों का स्वामित्व भी शीघ्रता से समाप्त होने लगा। 12वीं और 13वीं शताब्दी से विश्वविद्यालयों का उदय हुआ। अरस्तू की रचनाओं के साथ साथ, कानून, दर्शन, तथा धर्मशास्त्रों का अध्ययन सर्वप्रिय होने लगा। किंतु वैज्ञानिक साहित्य का सर्वथा अभाव था। भवन-निर्माण-कला की प्रधानता थी, जैसा वैभवशाली चर्च, गिरजाघरों तथा नगर भवनों से स्पष्ट है। भवननिर्माण की रोमन पद्धति के स्थान पर गोथिक पद्धति विकसित हुई। आधुनिक युग की अधिकांश विशेषताएँ उत्तर मध्ययुग के प्रवाहों की प्रगाढ़ता है। .

नई!!: ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म और मध्ययुग · और देखें »

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

नई!!: ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म और मॉनमाउथ · और देखें »

मॉनमाउथशायर

मॉनमाउथशायर (Monmouthshire, Sir Fynwy) वेल्स के दक्षिण पूर्व में स्तिथ एक काउंटी है। इसका नाम एतिकासिक मॉनमाउथशायर (ऐतिहासिक) से लिया गया है जिसका ६०% पूर्वी भाग इसके अधीन है। इसका सबसे बड़ा शहर एबर्गावेनी है। मॉनमाउथशायर में कई किले भी है। .

नई!!: ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म और मॉनमाउथशायर · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: ग्रेट मॅन्सन फ़ार्म और वेल्स · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ग्रेट मॅन्सन फार्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »