लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गौमी सलाम

सूची गौमी सलाम

गौमी सलाम (दिवेही: ޤައުމީ ސަލާމް, Gaumii salaam) मालदीव का राष्ट्रगान है। इसे क़ौमी सलाम भी कहा जाता है - दिवेही भाषा में बिन्दु-युक्त 'क़' अक्षर का उच्चारण 'ग' के समान किया जाता है। इसके बोल १९४८ में मुहम्मद जमील दीदी ने लिखे थे और इसकी धुन १९७२ में श्रीलंका के प्रसिद्ध संगीतकार पंडित अमरदेव ने बनाई थी।, The Hindu, R. K. Radhakrishnan, Accessed 25 अप्रैल 2013, National Anthems, Accessed 2013-04-25 .

6 संबंधों: मह्ल भाषा, मालदीव, मालदीव का ध्वज, राष्ट्रगान, श्रीलंका, क़

मह्ल भाषा

मह्ल (މަހަލް, Mahl) या महल या दिवेही एक हिन्द-आर्य भाषा है जो भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित मालदीव द्वीपसमूह में और भारत के लक्षद्वीप संघीय-क्षेत्र के मिनिकॉय द्वीप पर बोली जाती है। मह्ल और श्रीलंका में बोली जाने वाली सिंहली भाषा एक दूसरे के काफ़ी क़रीब हैं और इन्हें हिन्द-आर्य भाषा-परिवार के अधीन कभी-कभी 'द्वीपीय हिन्द-आर्य' नामक शाखा में डाल दिया जाता है।, pp.

नई!!: गौमी सलाम और मह्ल भाषा · और देखें »

मालदीव

मालदीव या (Dhivehi: ދ ި ވ ެ ހ ި ރ ާ އ ް ޖ ެ Dhivehi Raa'je) या मालदीव द्वीप समूह, आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है, से बना है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है, श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर (435 mi) पर.

नई!!: गौमी सलाम और मालदीव · और देखें »

मालदीव का ध्वज

मालदीव का ध्वज मालदीव का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:मालदीव श्रेणी:ध्वज.

नई!!: गौमी सलाम और मालदीव का ध्वज · और देखें »

राष्ट्रगान

राष्ट्रगान देश प्रेम से परिपूर्ण एक ऐसी संगीत रचना है, जो उस देश के इतिहास, सभ्यता, संस्कृति और उसकी प्रजा के संघर्ष की व्याख्या करती है। यह संगीत रचना या तो उस देश की सरकार द्वारा स्वीकृत होती है या परंपरागत रूप से प्राप्त होती है। .

नई!!: गौमी सलाम और राष्ट्रगान · और देखें »

श्रीलंका

श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है। १९७२ तक इसका नाम सीलोन (अंग्रेजी:Ceylon) था, जिसे १९७२ में बदलकर लंका तथा १९७८ में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है। .

नई!!: गौमी सलाम और श्रीलंका · और देखें »

क़

क़ की ध्वनि सुनिए क़ देवनागरी लिपि का एक वर्ण है। हिंदी-उर्दू के कईं शब्दों में इसका प्रयोग होता है, जैसे कि क़िला, क़यामत, क़त्ल, क़ुरबानी और क़ानून। अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में इसके उच्चारण को q के चिन्ह से लिखा जाता है और उर्दू में इसे लिखा जाता है, जिस अक्षर का नाम "क़ाफ़" है। .

नई!!: गौमी सलाम और क़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मालदीव का राष्ट्रगान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »