लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोलेस्तान

सूची गोलेस्तान

गोलेस्तान ईरान के ३१ प्रान्तों में से एक है। यह देश के उत्तर पूर्व में तथा कैस्पियन सागर के दक्षिण में स्थित है। इसकी राजधानी गोरगान है। गोलेस्तान १९९७ में मज़न्दरान प्रान्त से निकालकर बनाया गया था। इसकी जनसंख्या 16 लाख (2006) तथा क्षेत्रफल 20,380 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रान्त की बड़ी बस्तियाँ इस प्रकार हैं: गोरगान, गोनबाद कावूस, बन्दर तोर्कमान, बन्दर गज़, अलियाबाद-ए कतुल, कोर्द कूय, फ़ेन्देरेस्क तथा मिनू दश्त। आज का गोरगान 1937 तक एस्तेरबा या अस्तराबाद कहा जाता था। .

4 संबंधों: सम्प्रभु राज्य, ईरान, ईरान के प्रान्त, कैस्पियन सागर

सम्प्रभु राज्य

राष्ट्र कहते हैं, एक जन समूह को, जिनकी एक पहचान होती है, जो कि उन्हें उस राष्ट्र से जोङती है। इस परिभाषा से तात्पर्य है कि वह जन समूह साधारणतः समान भाषा, धर्म, इतिहास, नैतिक आचार, या मूल उद्गम से होता है। ‘राजृ-दीप्तो’ अर्थात ‘राजृ’ धातु से कर्म में ‘ष्ट्रन्’ प्रत्यय करने से संस्कृत में राष्ट्र शब्द बनता है अर्थात विविध संसाधनों से समृद्ध सांस्कृतिक पहचान वाला देश ही एक राष्ट्र होता है | देश शब्द की उत्पत्ति "दिश" यानि दिशा या देशांतर से हुआ जिसका अर्थ भूगोल और सीमाओं से है | देश विभाजनकारी अभिव्यक्ति है जबकि राष्ट्र, जीवंत, सार्वभौमिक, युगांतकारी और हर विविधताओं को समाहित करने की क्षमता रखने वाला एक दर्शन है | सामान्य अर्थों में राष्ट्र शब्द देश का पर्यायवाची बन जाता है, जहाँ कुछ असार्वभौमिक राष्ट्र, जिन्होंने अपनी पहचान जुङने के बाद, पृथक सार्वभौमिकिता बनाए रखी है। एक राष्ट्र कई राज्यों में बँटा हो सकता है तथा वे एक निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र में रहते हैं, जिसे राष्ट्र कहा जाता है। देश को अपने रहेने वालों का रक्षा करना है। .

नई!!: गोलेस्तान और सम्प्रभु राज्य · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: गोलेस्तान और ईरान · और देखें »

ईरान के प्रान्त

ईरान इकत्तीस प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें फ़ारसी में 'ओस्तान' (बहुवचन: ओस्तानहा) कहा जाता है। आम तौर पर हर प्रान्त का प्रशासन उसके सबसे बड़े शहर से किया जाता है जो उसकी राजधानी (मरकज़) कहलाता है। हर प्रान्त का मुख्य अध्यक्ष 'ओस्तानदार' कहलाता है जो ईरान के केन्द्रीय सरकार के गृह मंत्री द्वारा चुना जाता है और जिसे केन्द्रीय सरकार की काबीना की मंज़ूरी ज़रूरी होती है।, Mohammad Jalal Abbasi-Shavazi, Peter McDonald, Meimanat Hosseini-Chavoshi, Springer, 2009, ISBN 978-90-481-3197-6,...

नई!!: गोलेस्तान और ईरान के प्रान्त · और देखें »

कैस्पियन सागर

कैस्पियन सागर (फ़ारसी:, दरया-ए-माज़ंदरान), एशिया की एक झील है जिसे अपने वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है। मध्य एशिया में स्थित यह झील क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल ४,३०,००० वर्ग किलोमीटर तथा आयतन ७८,२०० घन किलोमीटर है। इसका कोई बाह्यगमन नहीं है और पानी सिर्फ़ वाष्पीकरण के द्वारा बाहर जाता है। ऐतिहासिक रूप से यह काला सागर के द्वारा बोस्फ़ोरस, ईजियन सागर और इस तरह भूमध्य सागर से जुड़ा हुआ माना जाता है जिसके कारण इसे ज्यरचना के आधार पर इसे झील कहना उचित नहीं है। इसका खारापन १.२ प्रतिशत है जो विश्व के सभी समुद्रों के कुल खारेपन का एक-तिहाई है। .

नई!!: गोलेस्तान और कैस्पियन सागर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गोलिस्तान प्रांत, गोलेस्तान प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »