लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोलकीपर

सूची गोलकीपर

विभिन्न खेलों में लक्ष्य को गोल के रूप में शामिल होता है, जो खिलाड़ी सामने वाली टीम को गोल करने से रोकने के लिए विशेष रूप से नियुक्त होता है उसे गोलकीपर (कुछ खेलों में गोलटेंडर, नेटमाइंडर, गोलची, गोली अथवा कीपर भी) कहा जाता है। यह स्थिति हर्लिंग, फुटबॉल, गेलिक, अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल, हैंडबॉल, मैदानी हॉकी, आइस हॉकी, जल पोलो, बैंडी, रिंक बैंडी, लाक्रोस, फ्लोरबॉल सहित विभिन्न खेलों में होती है। सामान्यतः गोलकीपर के लिए विशेष नियम होते हैं जो अन्य खिलाड़ियों पर लागू नहीं होते। ये नियम अक्सर गोलकीपर के खतरों के रूप में सीधा लक्ष्य होने अथवा हिंसक स्थिति से रक्षा करने के लिए स्थापित किये गये। आइस हॉकी और लाक्रोस जैसे कुछ खेलों में गोलकीपर को विशेष उपस्कार जैसे भारी पैड और शरीर पर मास्क पहनना आवश्यक होता है जिससे खेली जा रही वस्तु से उन्हें बचाया जा सके। कुछ खेलों में गोलकीपर के लिए सामान्य खिलाड़ियों की तरह नियम भी हो सकते हैं जैसे एसोशियेसन फुटबॉल में गोलकीपर पूरे मैदान में अन्य खिलाड़ियों की तरह गेंद को पदाघात से मार सकता है और प्रतिबंधित क्षेत्र में हाथ से भी रोक सकता है। .

4 संबंधों: फुटबॉल, मैदानी हॉकी, हैंडबॉल, आइस हॉकी

फुटबॉल

एसोसिएशन फुटबॉल जिसे आमतौर पर सिर्फ फुटबॉल (अंग्रेजी: फुट: पाद या पग, बॉल: गेंद) या सॉकर कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। फुटबॉल को सामान्यत: एक आयताकार घास या कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है जिसके दोनों छोरों पर एक एक गोल होता है। खिलाड़ियों द्वारा विरोधी दल के गोल में चालाकी से गेंद को डालना ही इस खेल का उद्देश्य है। खेल में गोलरक्षक ही एक मात्र ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। दल के बाकी खिलाड़ी आमतौर पर गेंद को मारने (किक या पदाघात) के लिये अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं तथा कभी कभी हवा में गेंद को रोकने के लिए वे अपने धड़ या फिर सिर का इस्तेमाल करते हैं। जो दल खेल के अंत या समय समाप्ति तक ज्यादा गोल करता है, विजयी रहता है। खेल के अंत यानि समय समाप्ति तक यदि स्कोर बराबर रहे तो उस मुकाबले को बराबर या ड्रा घोषित करना, या खेल को अतिरिक्त समय में ले जाना और/या पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा हार जीत का फैसला करना सब प्रतियोगिता के स्वरुप पर निर्भर करता है। आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération Internationale de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है और इसके दर्शक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को मिले दर्शकों से लगभग दुगने होते हैं। .

नई!!: गोलकीपर और फुटबॉल · और देखें »

मैदानी हॉकी

मैदानी हॉकी अथवा फ़ील्ड हॉकी (Field hockey) अथावा सामान्यतः हॉकी, हॉकी परिवार का टीम का खेल है। खेल का उद्भव मध्यकाल में स्कॉटलैण्ड, नीदरलैण्ड और इंग्लैण्ड में माना जाता है। यह खेल घास के मैदान अथवा कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जा सकता है। प्रत्येक टीम में गोलकीपर सहित ग्याहरह खिलाड़ी होते हैं। खिलाड़ी गोल और दृढ़ जैसी रबर की गेंद पर प्रहार करने के लिए लकड़ी अथवा फायबर काँच की बनी यष्टिक (स्टिक) का प्रयोग करते हैं। यष्टिक की लम्बाई खिलाड़ी की व्यक्तिगत लम्बाई पर निर्भर करती है। मैदानी हॉकी में बायें हाथ की कोई यष्टिक नहीं होती और यष्टिक के एक ओर से ही मारा जा सकता है। इसकी पोशाक में शिन-गार्ड्स (घुटने के नीचे सामने की ओर बाँधी जाने वाली गद्दी), क्लीट, स्कर्ट या नीकर और जर्सी शामिल हैं। २१वीं सदी तक आते-आते यह वैश्विक रूप से खेला जाने लगा। इसका प्रचलन मुख्य रूप से पश्चिमी यूरोप, भारतीय उपमहाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया में हुआ। हॉकी पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है और सामान्यतः भारत के भी राष्ट्रीय खेल के रूप में गिना जाता है यद्यपि आधिकारिक रूप से भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है। शब्द "फील्ड हॉकी" प्राथमिक रूप से कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्वी यूरोप और विश्व के अन्य हिस्सो में लोकप्रिय हुआ जहाँ आइस हॉकी खेला जाता है। .

नई!!: गोलकीपर और मैदानी हॉकी · और देखें »

हैंडबॉल

हैंडबॉल एक टीम खेल है जिसमें सात खिलाड़ियों की दो टीमें आपस में खेलती हैं। खिलाड़ियों का उद्देश्य विरोधी टीम के गोल में बॉल फ़ेकना होता है। सात खिलाड़ियों में से छह आपस में बॉल करते हुए विरोधी टीम के गोल की तरफ़ बढ़ते हैं जबकि बचा हुआ खिलाड़ी गोलकीपर या गोलरक्षक की भूमिका अदा करता है। एक मानक मैच 30 मिनट की दो अवधियों में बटा होता है। आधुनिक हैंडबॉल आमतौर पर इंडोर स्टेडियम में खेली जाती है, परन्तु बाह्य प्रकार भी उपलब्ध हैं जैसे फ़ील्ड हैंडबॉल, चेक हैंडबॉल (जो भूतकाल में अधिक प्रसिद्ध थी) और बीच हैंडबॉल (जिसे सैंडबॉल भी कहा जाता है)। यह खेल काफ़ी तेजी से खेला जाता है जिसमें शरीर संपर्क भी शामिल है क्योंकि रक्षक खिलाड़ी हमला करने वाले खिलाड़ीयों को अपने गोल की तरफ़ जाने से रोकते हैं। इस प्रकार के संपर्क की केवल उसी स्थिति में अनुमति दी जाती है जब रक्षक खिलाड़ी आक्रामक खिलाड़ी के सामने पूरी तरह से आ जाए, मतलब गोल और आक्रामक खिलाड़ी के बीच में। इसे खिलाड़ी सैंडविच कहा जाता है। सामने के आलावा किसी और दिशा से किया गया सम्पर्क (विशेष रूप से पीछे से) खतरनाक माना जाता है और इसके लिए आमतौर पर दंड मिलता है। .

नई!!: गोलकीपर और हैंडबॉल · और देखें »

आइस हॉकी

आइस हॉकी मेच आइस हॉकी या बर्फ हॉकी बर्फ पर खेला जाने वाला खेल है जो हॉकी खेल का एक स्वरुप है। इसमें प्रतिद्वंदी स्केटरों के की मदद से छड़ी द्वारा गोल करने की कोशिश करते हैं, मुख्यतः ये खेल कनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला जाता है। अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ बर्फ हॉकी से सम्बंधित कार्यक्रमों की देखरेख एवं आयोजन करता है। .

नई!!: गोलकीपर और आइस हॉकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »