लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गोमती जिला

सूची गोमती जिला

गोमती जिला त्रिपुरा राज्य का एक जिला है। यह जिला जनवरी 2012 में बनाया गया था जब त्रिपुरा में चार नए जिलों का निर्माण हुआ था, जिससे राज्य में जिलों की संख्या 4 से आठ हो गई थी। त्रिपिर का उदयपुर शहर इस ज़िले का मुख्यालय है। इस ज़िले के, अमरपुर सबडिवीजन में, तीर्थमुख नमक एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल स्थित है। .

4 संबंधों: त्रिपुरा, पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे, खुमुलुङ, उदयपुर (त्रिपुरा)

त्रिपुरा

त्रिपुरा उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित भारत का एक राज्य है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है जिसका क्षेत्रफल १०४९१ वर्ग किमी है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है जबकि पूर्व में असम और मिजोरम स्थित हैं। सन २०११ में इस राज्य की जनसंख्या लगभग ३६ लाख ७१ हजार थी। अगरतला त्रिपुरा की राजधानी है। बंगाली और त्रिपुरी भाषा (कोक बोरोक) यहाँ की मुख्य भाषायें हैं। आधुनिक त्रिपुरा क्षेत्र पर कई शताब्दियों तक त्रिपुरी राजवंश ने राज किया। त्रिपुरा की स्थापना 14वीं शताब्दी में माणिक्य नामक इंडो-मंगोलियन आदिवासी मुखिया ने की थी, जिसने हिंदू धर्म अपनाया था। 1808 में इसे ब्रिटिश साम्राज्य ने जीता, यह स्व-शासित शाही राज्य बना। 1956 में यह भारतीय गणराज्य में शामिल हुआ और 1972 में इसे राज्य का दर्जा मिला। त्रिपुरा का आधे से अधिक भाग जंगलों से घिरा है, जो प्रकृति-प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करता है, किंतु दुर्भाग्यवश यहां कई आतंकवादी संगठन पनप चुके हैं जो अलग राज्य की मांग के लिए समय-समय पर राज्य प्रशासन से लड़ते रहते हैं। हैंडलूम बुनाई यहां का मुख्य उद्योग है। .

नई!!: गोमती जिला और त्रिपुरा · और देखें »

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में एनएफआर कहा जाता है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी। इसका मुख्यालय गुवाहाटी के मालिगांव में स्थित है। .

नई!!: गोमती जिला और पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे · और देखें »

खुमुलुङ

खुमुलुङ, त्रिपुरा राज्य के पश्चिमी त्रिपुरा ज़िले का एक नगर है। यह त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वशासी जिला परिषद का मुख्यालय एवं सबसे बड़ा नगर है। यह राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग २६ किमी पश्चिम की ओर अवस्थित है। टीटीएएडीसी के मुख्यालय को यहाँ वर्ष १९९६ में स्थापित किया गया था। स्थानीय कोकबोरोक भाषा में, खुमुलुङ नाम का अर्थ होता है फूलों का बागीचा। .

नई!!: गोमती जिला और खुमुलुङ · और देखें »

उदयपुर (त्रिपुरा)

उदयपुर, भारत के त्रिपुरा राज्य का एक कस्बा और नगर परिषद है। यह नगर त्रिपुर सुन्दरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह नगर गोमती जिले का मुख्यालय भी है। यह त्रिपुरा का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। उदयपुर, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से लगभग 55 किमी दूरी पर स्थित है। यहाँ अनेकों कृत्रिम झीलें हैं, जैसे- धानीसागर, बिजय सागर, महादेव दिघी, जगन्नाथ दिघी, अमर सागर आदि। .

नई!!: गोमती जिला और उदयपुर (त्रिपुरा) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »