लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गूगल ट्राँसलिट्रेशन

सूची गूगल ट्राँसलिट्रेशन

गूगल ट्राँसलिट्रेशन (पूर्व में गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन) हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं हेतु गूगल की एक टाइपिंग सेवा है। यह टूल सबसे पहले गूगल की ब्लॉगिंग सेवा में लगाया गया था। बाद में यह एक अलग के रूप में अस्तित्व में आया। बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे जीमेल तथा ऑर्कुट में भी समाहित कर दिया गया। दिसम्बर २००९ में गूगल ने इस टूल का ऑफलाइन संस्करण गूगल आइऍमई जारी किया। गूगल का यह टूल शब्दकोश आधारित है। यह प्रचलित हिन्दी टाइपिंग औजारों (जो कि एक निश्चित स्कीम के अन्तर्गत लिप्यंतरण करके टाइप करते हैं) के विपरीत एक अन्तर्निमित शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करके टाइप करता है। इस कारण से प्रयोक्ता को लिप्यन्तरण स्कीम को याद नहीं रखना पड़ता। इस कारण से यह पहली बार एवं शुरुआती हिन्दी टाइप करने वालों (जो कि रोमनागरी के अभ्यस्त होते हैं) के लिये काफी सुविधाजनक रहता है। इस टूल का नाम जरा भ्रामक है। इण्डिक लिप्यन्तरण की बजाये इसका नाम इण्डिक टाइपिंग टूल जैसा कुछ होना चाहिये था। विभिन्न भारतीय लिपियों के मध्य लिप्यन्तरण के लिये गूगल लिपि परिवर्तक नामक औजार अलग से था। .

9 संबंधों: रोमनागरी, हिन्दी, जीमेल, गूगल, गूगल लिपि परिवर्तक, गूगल आइऍमई, ऑर्कुट, इनपुट विधि, क्विलपैड

रोमनागरी

रोमनागरी रोमन तथा देवनागरी का मिश्रित शब्द (en: Portmanteau; उच्चारण: पोर्टमेंटॉ) है। यह शब्द हिन्दी चिट्ठाकारों (ब्लॉगर्स) द्वारा प्रतिपादित किया गया था। यह चिट्ठाजगत में एक प्रचलित अपशब्द (स्लैंग) है। रोमनागरी का आशय है हिन्दी को रोमन लिपि में लिखना। उदाहरण के लिये: mera desh bharat hai.

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और रोमनागरी · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और हिन्दी · और देखें »

जीमेल

जी-मेल एक नि:शुल्क पी ओ पी 3 (POP3) और आई ऍम ए पी (IMAP) वेबमेल (webmail) सेवा गूगल के द्वारा उपलब्ध कराई गई हैयूनाइटेड किंगडम और जर्मनी में इसे आधिकारिक तौर पर गूगल मेल कहा जाता है जीमेल के बीटा रिलीज़ (beta release) को 1 अप्रैल 2004 में केवल आमंत्रण द्वारा शुरू किया और 7 फ़रवरी 2007 से आम जनता के लिए उपलब्ध हो गया, यद्यपि करोंडों उपयोगकर्ताओं ने कई महीनों के लिए, स्थिर रिलीज का लाभ ले लिया है। 1 GB (GB) प्रति उपयोगकर्ता के प्रारंभिक भंडारण क्षमता की पेशकश के साथ जीमेल ने उस समय एक महत्वपूर्ण वृद्धि की जो उसके प्रतियोगियों के 2 से 4MB के मुफ्त वेबमेल भंडारण से बहुत ज्यादा थी आजकल यह सेवा 7250 एमबी (MB) से अधिक मुफ्त भंडारण प्रदान करता है और 10 जीबी से 400 जीबी के अतिरिक्त भंडारण $ 20 से $ 500 (US) प्रति वर्ष के लिए उपलब्ध है।, 6 अक्टूबर 2008 को पुनः प्राप्त जीमेल में खोज (search) उन्मुख अंतराफलक और इंटरनेट फोरम (Internet forum) के समान एक "वार्तालाप दृश्य" है। सॉफ्टवेयर से जुड़े लोग जीमेल को एजेक्स प्रोग्रामिंग (Ajax programming) तकनीक के कारण जानते हैं जीमेल गूगल जी एफ ई (Google GFE)/1.3 सर्वर पर चलता है जिसमें लिनक्स है .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और जीमेल · और देखें »

गूगल

यह लेख गूगल नामक संस्था के संबंद्ध में है। सर्च इंजन के लिए, गूगल सर्च देखें। अन्य के लिए, देखें। गूगल एक अमेरीकी बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक कम्पनी है, जिसने इंटरनेट सर्च, क्लाउड कम्प्यूटिंग और विज्ञापन तंत्र में पूँजी लगायी है। यह इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएँ और उत्पाद बनाता तथा विकसित करता है और यह मुनाफा मुख्यतया अपने विज्ञापन कार्यक्रम ऐडवर्ड्स (AdWords) से कमाती है। यह कम्पनी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी॰एच॰डी॰ के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित की गयी थी। इन्हें प्रायः "गूगल गाइस" के नाम से सम्बोधित किया जाता है। सितम्बर 4, 1998 को इसे एक निजि-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया। इसका पहला सार्वजनिक कार्य/सेवा 19 अगस्त 2004 को प्रारम्भ हुआ। इसी दिन लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्ख्मिड्ट ने गूगल में अगले बीस वर्षों (2024) तक एक साथ कार्य करने की रजामंदी की। कम्पनी का शुरूआत से ही "विश्व में ज्ञान को व्यवस्थित तथा सर्वत्र उपलब्ध और लाभप्रद करना" कथित मिशन रहा है। कम्पनी का गैर-कार्यालयीन नारा, जोकि गूगल इन्जीनियर पौल बुखीट ने निकाला था— "डोन्ट बी इवल (बुरा न बनें)"। सन् 2006 से कम्पनी का मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। गूगल विश्वभर में फैले अपने डाटा-केन्द्रों से दस लाख से ज़्यादा सर्वर चलाता है और दस अरब से ज़्यादा खोज-अनुरोध तथा चौबीस उपभोक्ता-सम्बन्धी जानकारी (डाटा) संसाधित करता है। गूगल की सन्युक्ति के पश्चात् इसका विकास काफ़ी तेज़ी से हुआ है, जिसके कारण कम्पनी की मूलभूत सेवा वेब-सर्च-इंजन के अलावा, गूगल ने कई नये उत्पादों का उत्पादन, अधिग्रहण और भागीदारी की है। कम्पनी ऑनलाइन उत्पादक सौफ़्ट्वेयर, जैसे कि जीमेल ईमेल सेवा और सामाजिक नेटवर्क साधन, ऑर्कुट और हाल ही का, गूगल बज़ प्रदान करती है। गूगल डेस्कटॉप कम्प्युटर के उत्पादक सोफ़्ट्वेयर का भी उत्पादन करती है, जैसे— वेब ब्राउज़र गूगल क्रोम, फोटो व्यवस्थापन और सम्पादन सोफ़्ट्वेयर पिकासा और शीघ्र संदेशन ऍप्लिकेशन गूगल टॉक। विशेषतः गूगल, नेक्सस वन तथा मोटोरोला ऍन्ड्रोइड जैसे फोनों में डाले जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम ऍन्ड्रोइड, साथ-ही-साथ गूगल क्रोम ओएस, जो फिलहाल भारी विकास के अन्तर्गत है, पर सीआर-48 के मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध है, के विकास में अग्रणी है। एलेक्सा google.com को इंटरनेट की सबसे ज़्यादा दर्शित वेबसाइट बताती है। इसके अलावा गूगल की अन्य वेबसाइटें (google.co.in, google.co.uk, आदि) शीर्ष की सौ वेबासाइटों में आती हैं। यही स्थिती गूगल की साइट यूट्यूब और ब्लॉगर की है। ब्रैंडज़ी के अनुसार गूगल विश्व का सबसे ताकतवर (नामी) ब्राण्ड है। बाज़ार में गूगल की सेवाओं का प्रमुख होने के कारण, गूगल की आलोचना कई समस्याओं, जिनमें व्यक्तिगतता, कॉपीराइट और सेंसरशिप शामिल हैं, से हुई है। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और गूगल · और देखें »

गूगल लिपि परिवर्तक

गूगल लिपि परिवर्तक (गूगल स्क्रिप्ट कन्वर्टर) हिन्दी, रोमनागरी एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं के मध्य लिपि परिवर्तन हेतु एक ऑनलाइन मशीनी लिप्यन्तरण औजार था। इस औजार की शुद्धता इस प्रकार के अन्य औजारों की बजाये बेहतर पाई गई थी। इसका आरम्भ नवम्बर २००९ में हुआ था। जुलाई २०११ में यह सेवा बन्द हो गयी क्योंकि गूगल ने गूगल लैब्स तथा उससे सम्बद्ध सभी परियोजनायें बन्द कर दी। यह औजार टैक्स्ट के लिप्यन्तरण के अतिरिक्त वेबपन्नों का भी एक लिपि से दूसरी लिपि में लिप्यन्तरण भी कर सकता था। लिप्यन्तरण रियल टाइम में होता था तथा लिप्यन्तरित पेज ब्राउजर में तुरन्त देखा जा सकता था। इस औजार की शुद्धता इस प्रकार की अन्य कई सेवाओं से बेहतर थी। डिक्शनरी आधारित होने के कारण यह सेवा रोमनागरी टैक्स्ट को यूनिकोड हिन्दी में बदलने के लिये भी अत्यन्त उपयोगी थी। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और गूगल लिपि परिवर्तक · और देखें »

गूगल आइऍमई

गूगल आइऍमई गूगल द्वारा विकसित टाइपिंग औजार (इनपुट मैथड ऍडीटर) है जो कम्प्यूटर पर विश्व की विभिन्न भाषाओं में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके द्वारा देवनागरी, बंगाली, चीनी, पंजाबी, रूसी, गुजराती, जापानी, तमिल, तेलुगु आदि २२ लिपियों में लिखने की सुविधा है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विंडोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। पहले गूगल की यह सेवा गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण के नाम से ऑनलाइन सम्पादित्र के रूप में थी, बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुये इसे ऑफलाइन प्रयोग के लिये दिसम्बर २००९ में गूगल आइऍमई के नाम से जारी किया गया। यह औजार शब्दकोश आधारित लिप्यन्तरण पर आधारित है। अर्थात आप जो रोमन में टाइप करते हैं यह उसे अपने शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करता है तथा मिलते-जुलते शब्दों का सुझाव देता है। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और गूगल आइऍमई · और देखें »

ऑर्कुट

ऑर्कुट इन्टरनेट पर एक प्रसिद्ध सामाजिक तंत्र-व्यवस्था समूह (सामाजिक नेटवर्क) था जो कि गूगल समूह द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसका नाम गूगल समूह के एक कर्मचारी ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन के नाम पर पड़ा। इसकी सेवा में कहा गया था कि यह उपयोगकर्ता को नए दोस्त बनाने और वर्तमान संबंधों को बनाए रखने में मदद करने के लिए अन्वेषित किया गया है। पहले इसमें खाता खोलने के लिए किसी पूर्व सदस्य के निमंत्रण की आवश्यकता होती थी पर अक्टूबर २००६ के बाद से बिना निमंत्रण के खाता खोलने की सुविधा दे दी गई। ऑर्कुट का प्रयोग सबसे ज्यादा ब्राजील में होता था जिसके बाद भारत दूसरे स्थान पर था। ऑर्कुट 30 सितंबर, 2014 से बंद कर दिया गया। ऑर्कुट के सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता ब्राजील (५१.१८%), संयुक्त राज्य अमेरिका (१७.४१%) और भारत (१७.४१%) में हैं। सबसे ज्यादा उपयोग करने वाले १८-२५ वर्ष के लोग हैं। अगस्त २००७ में गूगल ने यह निर्णय लिया कि कैलिफोर्निया स्थित होस्टेड ऑर्कुट का प्रबंधन करेगा और संचालन पूरी तरह से अब गूगल ब्राजील के द्वारा किया जाएगा। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और ऑर्कुट · और देखें »

इनपुट विधि

इनपुट विधि को इनपुट मेथड या इनपुट मेथड ऍडीटर (आइऍमई) भी कहा जाता है। कम्प्यूटर एवं अन्य डिजिटल युक्तियों के सन्दर्भ में इनपुट विधि या निवेश विधि वह प्रोग्राम है जो प्रचालन तंत्र का एक भाग होता है तथा उन वर्णों एवं संकेतों को भी लिखने में मदद करता है जो कम्प्यूटर के कुंजीपटल पर उपलब्ध नहीं होतीं। उदाहरण के लिये हिन्दी या चीनी भाषा में कम्प्यूटर पर कुछ लिखने में यह सहायक होता है। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और इनपुट विधि · और देखें »

क्विलपैड

क्विलपैड हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं को टाइप करने हेतु एक ऑनलाइन टाइपिंग औजार है। यह पहला शब्दकोश आधारित ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण विधि वाला कृत्रिम बुद्धिमता युक्त औजार था, बाद में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के भी इसी प्रकार के औजार आये। क्विलपैड का मोबाइल फोन के लिये भी संस्करण के नाम से जारी हुआ है जिससे कि मोबाइल के आम कीपैड का प्रयोग करके ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण के जरिये हिन्दी टाइप की जा सकती है। .

नई!!: गूगल ट्राँसलिट्रेशन और क्विलपैड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण, गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन, गूगल इंडिक लिप्यंतरण

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »