लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुलाम मोहम्मद बलोच

सूची गुलाम मोहम्मद बलोच

गुलाम मुहम्मद बलोच (बलोची भाषा: غلام محمد بلوچ) एक बलोच राष्ट्रवादी राजनेता था। २००९ में जब उसकी हत्या हुई थी, तब वह बलोच नेशनल मूवमेन्ट का अध्यक्ष और नवगठित बलोच नेशनल फ्रॉन्ट का महासचिव था। इसके पूर्व वह बलोच छात्र संगठन का अध्यक्ष भी रह चुका था। .

8 संबंधों: तुर्बत, तुर्बत की हत्याएँ, बलूचिस्तान (पाकिस्तान), बलूचिस्तान संघर्ष, बलोच भाषा और साहित्य, बलोच राष्ट्रवाद, मन्द, राजनेता

तुर्बत

तुर्बत (बलोच: تُربت, अंग्रेज़ी: Turbat) बलोचिस्तान के दक्षिणपश्चिम में स्थित केच ज़िले में स्थित एक नगर है जो उस ज़िले का केन्द्रालय भी है। यह केच नदी के बाएँ किनारे पर मकरान पहाड़ियों से दक्षिण में बसा हुआ है। .

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और तुर्बत · और देखें »

तुर्बत की हत्याएँ

अप्रैल २००९ को तुर्बत में तीन प्रमुख बलोच राष्ट्रवादी राजनैतिक नेताओं की हत्या हुई थी जिसे तुर्बत की हत्याएँ के नाम से जाना जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि पाकिस्तान की गुप्तचर संस्थाओं ने ये हत्याएँ की थीं। जिन तीन लोगों की हत्या की गयी थी, वे ये थे-.

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और तुर्बत की हत्याएँ · और देखें »

बलूचिस्तान (पाकिस्तान)

बलूचिस्तान (उर्दू: بلوچستان) पाकिस्तान का पश्चिमी प्रांत है। बलूचिस्तान नाम का क्षेत्र बड़ा है और यह ईरान (सिस्तान व बलूचिस्तान प्रांत) तथा अफ़ग़ानिस्तान के सटे हुए क्षेत्रों में बँटा हुआ है। यहां की राजधानी क्वेटा है। यहाँ के लोगों की प्रमुख भाषा बलूच या बलूची के नाम से जानी जाती है। १९४४ में बलूचिस्तान के स्वतंत्रता का विचार जनरल मनी के विचार में आया था पर १९४७ में ब्रिटिश इशारे पर इसे पाकिस्तान में शामिल कर लिया गया। १९७० के दशक में एक बलूच राष्ट्रवाद का उदय हुआ जिसमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र करने की मांग उठी। यह प्रदेश पाकिस्तान के सबसे कम आबाद इलाकों में से एक है। .

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

बलूचिस्तान संघर्ष

पाकिस्तान के मुख्य जातीय समूह: बलूच (गुलाबी), पंजाबी (भूरा), पश्तून (हरा), सिन्धी (हरा) बलूचिस्तान संघर्ष, दक्षिण-पश्चिम एशिया के बलूचिस्तान क्षेत्र में जारी एक संघर्ष है जो बलूच राष्ट्रवादियों एवम पाकिस्तान एवं ईरान की सरकारों के बीच चल रहा है। बलूचिस्तान क्षेत्र के अन्तर्गत पाकिस्तान का 'बलूचिस्तान' नामक दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त, दक्षिणी-पूर्वी ईरान का सिस्तान-बलूचिस्तान प्रान्त, और दक्षिणी अफगानिस्तान का बलूचिस्तान क्षेत्र आते हैं। .

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और बलूचिस्तान संघर्ष · और देखें »

बलोच भाषा और साहित्य

बलोची या बलोच भाषा दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान, पूर्वी ईरान और दक्षिणी अफ़्ग़ानिस्तान में बसने वाले बलोच लोगों की भाषा है। यह ईरानी भाषा परिवार की सदस्य है और इसमें प्राचीन अवस्ताई भाषा की झलक नज़र आती है, जो स्वयं वैदिक संस्कृत के बहुत करीब मानी जाती है। उत्तरपश्चिम ईरान, पूर्वी तुर्की और उत्तर इराक़ में बोले जानी कुर्दी भाषा से भी बलोची भाषा की कुछ समानताएँ हैं। बलोची पाकिस्तान की नौ सरकारी भाषाओँ में से एक है। अनुमानतः इसे पूरे विश्व में लगभग ८० लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। पाकिस्तान में इसे अधिकतर बलोचिस्तान प्रान्त में बोला जाता है, लेकिन कुछ सिंध और पंजाब में बसे हुए बलोच लोग भी इसे उन प्रान्तों में बोलते हैं। ईरान में इसे अधिकतर सिस्तान व बलुचेस्तान प्रान्त में बोला जाता है। ओमान में बसे हुए बहुत से बलोच लोग भी इसे बोलते हैं। समय के साथ बलोची पर बहुत सी अन्य भाषाओँ का भी प्रभाव पड़ा है, जैसे की हिन्दी-उर्दू और अरबी। पाकिस्तान में बलोची की दो प्रमुख शाखाएँ हैं: मकरानी (जो बलोचिस्तान से दक्षिणी अरब सागर के तटीय इलाक़ों में बोली जाती है) और सुलेमानी (जो मध्य और उत्तरी बलोचिस्तान के सुलेमान श्रृंखला के पहाड़ी इलाक़ों में बोली जाती है)। ईरान के बलुचेस्तान व सिस्तान सूबे में भी इसकी दो उपशाखाएँ हैं: दक्षिण में बोले जानी वाली मकरानी (जो पाकिस्तान के बलोचिस्तान की मकरानी से मिलती है) और उत्तर में बोले जानी वाली रख़शानी। .

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और बलोच भाषा और साहित्य · और देखें »

बलोच राष्ट्रवाद

बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के कुछ बलूच निवासी खुद को पाक के अधीन नहीं रखना चाहते। बलोच राष्ट्रवाद उनके अलग देश बनाने की चाह का नतीज़ा है। .

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और बलोच राष्ट्रवाद · और देखें »

मन्द

मन्द (apsis) किसी बड़ी वस्तु के इर्द-गिर्द परिक्रमा करती हुई किसी अन्य वस्तु की कक्षा में कोई चरम बिन्दु होता है। जब परिक्रमा करती हुई वस्तु केन्द्रीय वस्तु से सबसे कम दूरी पर होती है तो वह स्थान उपमन्द (periapsis) और वह स्थान जहाँ परिक्रमा कर रही वस्तु केन्द्रीय वस्तु से सर्वाधिक दूरी पर हो अपमन्द (apoapsis) कहलाता है। कुछ विशेष वस्तुओं के लिये उपमन्द और अपमन्द की स्थिति को विशेष नाम दिये जाते हैं.

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और मन्द · और देखें »

राजनेता

राजनेता (अंग्रेजी: Statesman) उस व्यक्ति को कहते हैं जो मूलत: राजनीतिक दर्शन के आधार पर राजनीति के क्षेत्र में कभी भी नीतिगत सिद्धान्तों से समझौता नहीं करता। उदाहरण के लिए लाल बहादुर शास्त्री (कांग्रेस), अटल बिहारी वाजपेयी (भाजपा), राममनोहर लोहिया (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी) और वर्तमान में नरेन्द्र मोदी।.

नई!!: गुलाम मोहम्मद बलोच और राजनेता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »