लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुण्टर ग्रास

सूची गुण्टर ग्रास

गुण्टर ग्रास 1999 में नोबेल पुरस्कार साहित्य विजेता नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक गुण्टर ग्रास का 13 अप्रैल 2015 को 87 वर्ष की उम्र में देहान्त हो गया। ‘द टिन ड्रम’ नामक मशहूर उपन्यास के लेखक ग्रास के प्रकाशक ने मीडिया को बताया कि लुइबेक शहर के एक क्लिनिक में गुण्टर ग्रास ने अन्तिम साँसें लीं। गुण्टर ग्रास ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की नाज़ीवादी सेना में काम किया था। लेकिन उनका कहना था कि उन्होंने दमन और हत्याओं में सेना का हाथ नहीं बँटाया था। उनका महत्वपूर्ण उपन्यास, द टिन ड्रम, 1959 में प्रकाशित हुआ था। बाद में इस किताब पर बनी फ़िल्म को ऑस्कर और कान में पाल्म डि ओर पुरस्कार मिले। बाद में वह 1990 में जर्मनी के एकीकरण के बहुत बड़े आलोचक रहे और कहते रहे कि यह बहुत जल्दबाज़ी में किया गया था। श्रेणी:1927 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१५ में निधन श्रेणी:जर्मन साहित्यकार श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार.

1 संबंध: नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। अल्फ्रेड नोबेल .

नई!!: गुण्टर ग्रास और नोबेल पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गुंटर ग्रास

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »