लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुजरात साइंस सिटी

सूची गुजरात साइंस सिटी

गुजरात साइंस सिटी गुजरात सरकार का उपक्रम है। यह अहमदाबाद के हेबतपुर इलाके में स्थित है। 107 एकड़ में फैली इस विज्ञान नगरीमें आई.मेक्स थिएटर, विज्ञान संग्रहालय, शोध संस्थान एवं एशिया का सबसे बड़ा म्युज़िकल फव्वारा भी है। श्रेणी:अहमदाबाद.

3 संबंधों: एशिया, एकड़, अहमदाबाद

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: गुजरात साइंस सिटी और एशिया · और देखें »

एकड़

एकड क्षेत्र मापन की एक ईकाई है। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय एकड़ का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है। एक अंतर्राष्ट्रीय एकड़ ४०४६.८५६४२२ वर्ग मीटर के बराबर होता है। एक एकड़ में ४,८४० वर्ग यार्ड या ४३,५६० वर्ग फुट होते हैं; जो ​कि ४४,००० वर्ग फुट से १ प्र​तिशत कम के रूप में आसानी से याद रखा जा सकता है। लेकिन यार्ड और फुट कि वैकल्पिक परिभाषओं के कारण एकड़ के माप में भी थोडा़ बदलाव आता है। भारत में एकड़ के मापन कि विभिन्न परिभाषाएं उपयोग में लाई जाती हैं, इसलिये भारत में एकड़ की परिभाषा के लिये राज्य स्तर पर उपयोग में लाई जाने वाली परिभाषा देखें। .

नई!!: गुजरात साइंस सिटी और एकड़ · और देखें »

अहमदाबाद

अहमदाबाद (અમદાવાદ अमदावाद) गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। १९७० में गांधीनगर में राजधानी स्थानांतरित होने से पहले अहमदाबाद ही गुजरात की राजधानी हुआ करता था। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। इस शहार की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी। शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पड़ा था। .

नई!!: गुजरात साइंस सिटी और अहमदाबाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गुजरात साइंस सीटी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »