लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुजरात के राज्यपालों की सूची

सूची गुजरात के राज्यपालों की सूची

गुजरात के राज्यपाल उत्तर-पुर्व भारत के गुजरात राज्य के सरकार के संवैधानिक प्रमुख हैं। राज्यपाल को पांच साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है, और राष्ट्रपति के इच्छा के अनुसार कार्यालय का कार्यकाल होता है। भारत के संविधान के मुताबिक, गुजरात के राज्यपाल राज्य के न्यायपालिक है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी प्राधिकारी गुजरात के मुख्यमंत्री है। भारत का संविधान राज्यपाल को अपने स्वयं के विवेक पर कार्य करने का अधिकार देता है; जैसे कि मंत्रालय को युक्त करने या खारिज करने की क्षमता, राष्ट्रपति के शासन की सिफारिश करना, या राष्ट्रपति की सहमति के लिए कोई विधेयक आरक्षित करना। .

19 संबंधों: एस सी जमीर, नरेश चन्द्रा, नवल किशोर शर्मा, पी एन भगवती, बलराम जाखड़, ब्रज कुमार नेहरू, भारत का संविधान, भारत के राष्ट्रपति, मार्गरेट अल्वा, राष्ट्रपति शासन, शारदा मुखर्जी, सुन्दर सिंह भण्डारी, गुजरात, गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची, ओम प्रकाश कोहली, कमला बेनीवाल, कैलाशपति मिश्र, के॰ जी॰ बालकृष्णन, अंशुमान सिंह

एस सी जमीर

एस सी जमीर (जन्म: 17 अक्टूबर 1931) एक भारतीय राजनेता हैं, जो उड़ीसा के वर्तमान राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे नागालैंड के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के राज्यपाल रह चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संलग्न हैं।, PTI (द हिन्दू), 19 जुलाई 2008.

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और एस सी जमीर · और देखें »

नरेश चन्द्रा

नरेश चन्द्रा (जन्म 1934) पूर्व भारतीय सिविल सेवक हैं जो केबिनेट सचिव (1990–92) और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत (1996–2001) रह चुके हैं। उन्हें २००७ में भारत के द्वितीय सर्वोच्य नागरीक सम्मान पद्म विभूषण से नव़ाज़ा गया। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और नरेश चन्द्रा · और देखें »

नवल किशोर शर्मा

नवल किशोर शर्मा गुजरात के पुर्वतन राज्यपाल। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और नवल किशोर शर्मा · और देखें »

पी एन भगवती

पी एन भगवती भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे हैं। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और पी एन भगवती · और देखें »

बलराम जाखड़

डॉ॰ बलराम जाखड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वो भारत के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहने के अलावा मध्यप्रदेश प्रांत के राज्यपाल रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब में 23 अगस्त 1923 को फिरोजपुर जिले के पंचकोसी गाँव में हुआ। उन्होंने राजस्थान के ज़िले सीकर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिनित्व किया और सन् 1980 से 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ का ०३/०२/२०१६ को ९३ वर्ष की आयु में देहान्त हो गया। ये लंबे समय से ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से जूझ रहे थे। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और बलराम जाखड़ · और देखें »

ब्रज कुमार नेहरू

ब्रज कुमार नेहरू, आयसीएस (4 सितम्बर 1909 – 31 अक्टूबर 2001) एक भारतीय राजनयिक और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत (1961-1968) थे। वो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और ब्रज कुमार नेहरू · और देखें »

भारत का संविधान

भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और भारत का संविधान · और देखें »

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। सिद्धांततः राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है। पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। - Fadoo Post - 14 july 2017 वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और भारत के राष्ट्रपति · और देखें »

मार्गरेट अल्वा

मार्गरेट अल्वा (जन्मः 14 अप्रैल 1942), भारत के राजस्थान राज्य की राज्यपाल रही हैं। उन्होंने 6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखण्ड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक वरिष्ठ सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की आम सचिव हैं। वे मर्सी रवि अवॉर्ड से सम्मानित हैं। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और मार्गरेट अल्वा · और देखें »

राष्ट्रपति शासन

राष्ट्रपति शासन (या केन्द्रीय शासन) भारत में शासन के संदर्भ में उस समय प्रयोग किया जाने वाला एक पारिभाषिक शब्द है, जब किसी राज्य सरकार को भंग या निलंबित कर दिया जाता है और राज्य प्रत्यक्ष संघीय शासन के अधीन आ जाता है। भारत के संविधान का अनुच्छेद-356, केंद्र की संघीय सरकार को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता या संविधान के स्पष्ट उल्लंघन की दशा में उस राज्य सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का अधिकार देता है। राष्ट्रपति शासन उस स्थिति में भी लागू होता है, जब राज्य विधानसभा में किसी भी दल या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं हो। सत्तारूढ़ पार्टी या केंद्रीय (संघीय) सरकार की सलाह पर, राज्यपाल अपने विवेक पर सदन को भंग कर सकते हैं, यदि सदन में किसी पार्टी या गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत ना हो। राज्यपाल सदन को छह महीने की अवधि के लिए ‘निलंबित अवस्था' में रख सकते हैं। छह महीने के बाद, यदि फिर कोई स्पष्ट बहुमत प्राप्त ना हो तो उस दशा में पुन: चुनाव आयोजित किये जाते हैं। इसे राष्ट्रपति शासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि, इसके द्वारा राज्य का नियंत्रण बजाय एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के, सीधे भारत के राष्ट्रपति के अधीन आ जाता है, लेकिन प्रशासनिक दृष्टि से राज्य के राज्यपाल को केंद्रीय सरकार द्वारा कार्यकारी अधिकार प्रदान किये जाते हैं। प्रशासन में मदद करने के लिए राज्यपाल आम तौर पर सलाहकारों की नियुक्ति करता है, जो आम तौर पर सेवानिवृत्त सिविल सेवक होते हैं। आमतौर पर इस स्थिति में राज्य में केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियों का अनुसरण होता है। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और राष्ट्रपति शासन · और देखें »

शारदा मुखर्जी

शारदा मुखर्जी (जन्म 24 फ़रवरी 1919)) आंध्र प्रदेश और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी हैं। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और शारदा मुखर्जी · और देखें »

सुन्दर सिंह भण्डारी

सुन्दर सिंह भण्डारी (12 अप्रैल 1921 – 22 जून 2005) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता थे और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और सुन्दर सिंह भण्डारी · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और गुजरात · और देखें »

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की क्रमवार सूची ** resumed office श्रेणी:गुजरात की राजनीति श्रेणी:गुजरात श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूचियाँ.

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

ओम प्रकाश कोहली

ओम प्रकाश कोहली भारतीय लोकतंत्र की उपरी प्रतिनिधि सभा राज्यसभा के पूर्व सदस्य तथा गुजरात के राज्यपाल हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राजनीतिज्ञ हैं। वे 1994 से 2000 तक राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है और दिल्ली के हंसराज कॉलेज तथा देशबंधु कॉलेज में व्याख्याता के पद पर 37 साल से अधिक वर्षों तक सेवा की हैं। वर्ष 1999-2000 के दौरान उन्हें भाजपा की दिल्ली यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे आपातकाल के दौरान मीसा के तहत गिरफ्तार भी हुये थे। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातकोत्तर कोहली शिक्षाविद और राजनेता होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं। उन्होने 'राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर', 'शिक्षा नीति' और 'भक्तिकाल के संतो की सामाजिक चेतना' आदि पुस्तकें लिखी है। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और ओम प्रकाश कोहली · और देखें »

कमला बेनीवाल

कमला बेनीवाल (जन्‍म: 12 जनवरी 1927) मिज़ोरम की वर्तमान राज्‍यपाल हैं। ये त्रिपुरा और गुजरात की पूर्व राज्‍यपाल रह चुकी हैं और भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की सबसे वरिष्‍ठ राजनेता हैं। ये लंबे समय तक राजस्‍थान कांग्रेस राज्‍य सरकार में कई महत्‍वपूर्ण मंत्री पद संभाल चुकी हैं। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और कमला बेनीवाल · और देखें »

कैलाशपति मिश्र

कैलाशपति मिश्र (5 अक्टूबर 1923 – 3 नवम्बर 2012) भारत के एक राजनेता थे। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। वे गुजरात के भूतपूर्व राज्यपाल थे तथा कुछ समय के लिए राजस्थान के भी राज्यपाल रहे। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और कैलाशपति मिश्र · और देखें »

के॰ जी॰ बालकृष्णन

कोनकुप्पकतिल गोपिनाथन बालकृष्णन (കൊനകുപ്പക്കാട്ടില്‍ ഗോപിനാഥന്‍ ബാലകൃഷ്ണന്‍) (जन्म: 12 मई 1945) जिन्हें के.जी.बालकृष्णन के नाम से ज्यादा जाना जाता है, भारत के 37 वें मुख्य न्यायाधीश थे। ये पहले मलयाली मुख्य न्यायाधीश बने थे। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और के॰ जी॰ बालकृष्णन · और देखें »

अंशुमान सिंह

अंशुमान सिँह राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पूर्व न्यायमूर्ति हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में 28 साल तक अधिवक्ता रहे। वर्ष 1984 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश बन गए। इसके पश्चात राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश बनाये गए। 1987 में सेवानिवृत्त होने के बाद गुजरात व राजस्थान का राज्यपाल रहे। .

नई!!: गुजरात के राज्यपालों की सूची और अंशुमान सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गुजरात के राज्यपाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »