लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गुइयांग

सूची गुइयांग

गुइयांग शहर में एक उद्यान और शहर का नज़ारा गुइयांग (贵阳, Guiyang) दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत की राजधानी है। यह उस प्रांत के केन्द्रीय भाग में युन्नान-गुइझोऊ पठार पर वू नदी की नानमिंग उपनदी के किनारे बसा हुआ है। शहर १,१०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। सन् २०१० की जनगणना में गुइयांग की आबादी ४३,२४,५६१ थी जिनमें से २५,५२,६३५ शहरी इलाक़ों में बसे हुए थे। .

5 संबंधों: चीनी भावचित्र, बर्फ़, यांग्त्सीक्यांग, वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी), गुइझोऊ

चीनी भावचित्र

चीनी लिपि में 'आँख' के लिए भावचित्र 'आँख' के भावचित्र का हस्त-लिखित रूप शांग राजवंश काल में हड्डियों पर खरोंचे गए स्वर-अर्थ संयुक्त भावचित्र - इनसे भविष्यवानियाँ की जाती थीं सन् १४३६ में बनी चीनी भावचित्र सिखाने के लिए एक पुस्तक का पृष्ठ गाय के चित्र से कैसे उसका आधुनिक भावचित्र बदलावों के साथ उत्पन्न हुआ चीनी भावचित्रों में हर दिशा में खीची जाने वाली हर प्रकार की लकीर का एक भिन्न नाम है - हर भावचित्र में यह लकीरें अलग तरह से सम्मिलित होती हैं - यहाँ दिखाए गए भावचित्र 永 का मतलब 'हमेशा' या 'सनातन' है हानज़ी अथवा चीनी भावचित्र (अंग्रेज़ी: Chinese characters, चाइनीज़ कैरॅक्टर्ज़) चीनी भाषा और (कुछ हद तक) जापानी भाषा लिखने के लिए इस्तेमाल होने वाले भावचित्र होते हैं। इन्हें चीनी के लिए जब प्रयोग किया जाए तो यह हानज़ी(汉字/漢字, hanzi) कहलाते हैं और जब जापानी के लिए प्रयोग किया जाए तो कानजी (漢字, kanji) कहलाते हैं। पुराने ज़माने में इनका प्रयोग कोरियाई भाषा और वियतनामी भाषा के लिए भी होता था। चीनी भावचित्र दुनिया की सब से पुरानी चलती आ रही लिखने की विधि है।, Hans Jensen, Allen & Unwin, 1969,...

नई!!: गुइयांग और चीनी भावचित्र · और देखें »

बर्फ़

बर्फ़ जल की ठोस अवस्था को कहते हैं। सामन्य दाब पर ० डिग्री सेल्सियस पर जल जमने लगता है, जल की इसी जमी हुई अवस्था को बर्फ़ कहते हैं। श्रेणी:जल *.

नई!!: गुइयांग और बर्फ़ · और देखें »

यांग्त्सीक्यांग

'''यांग्त्सी नदी''' यांग्त्सीक्यांग, चीन की सबसे लम्बी नदी है, जो सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है। इसे चांग ज्यांग (Simplified Chinese 长江, Traditional Chinese 長江, Cháng Jiāng) या यांग्त्सी या यांग्ज़ी भी कहते हैं। यह विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है। प्रायः पश्चिम से पूर्व की दिशा में बहने वाली इस नदी की लम्बाई लगभग ६३०० किलोमीटर है। यह सर्वप्रथम कुछ दूर उच्च पहाड़ी क्षेत्र में बहने के पश्चात् लाल बेसिन में प्रसेश करती है, जहाँ धरातल अत्यंत कटा फटा एवं कुछ असमतल है। यहाँ मिलक्यांग, चुंगक्यांग, सुइनिंग और कयाओलिंगक्यांग सहायक नदियाँ उत्तर से आकर मिलती हैं। ये सभी नाव्य हैं तथा उपजाऊ घाटियाँ बनाती हैं। लाल बेसिन को पार कर यांग्त्सीक्यांग एक गहरी घाटी में बहती हुई समतल भूभाग में प्रवेश करती है। यहाँ कई झीलें मिलती हैं, जिनमें से तीन मिट्टी भर जाने से महत्वपूर्ण थालों का रूप ले चुकी हैं। दो थालों को तो नदी ने दो दो भागों में बाँट दिया है। तीसरा काफी नीचा है, जहाँ कभी कभी बाढ़ आ जाती है। नदी घाटी का यह भाग काफी उपजाऊ है। यहाँ उत्तर से हेन और दक्षिण से सियांग नामक सहायक नदियाँ इसमें आकर मिलती हैं, जो नाव्य हैं। बड़े समुद्री जहाज यांग्त्सीक्यांग द्वारा हैंकाऊ तथा बड़ी नावें और स्टीमर आइशांग तक आ जा सकते हैं। तत्पश्चात् यांग्त्सीक्यांग क्यांगसू प्रांत में डेल्टा बनाती है, जहाँ का भूभाग कुछ पहाडियों को छोड़कर लगभग समतल है। डेल्टा की संपूर्ण समतल भूमि बहुत उपजाऊ है। यांग्त्सी घाटी के विभिन्न भागों में धान, गेहूँ, जौ, कपास, चाय, ज्वार- बाजरा, मक्का, गन्ना, तंबबाकू, अफीम, तिलहन, मटर, बीन, फल और शाक भाजियाँ आदि उपजते हैं। रेशम का भी यहाँ उत्पादन होता है। अत: कृषि एवं यातायात की सुलभता के कारण संपूर्ण यांग्त्सीघाटी में जनसंख्या बहुत घनी हो गई है। .

नई!!: गुइयांग और यांग्त्सीक्यांग · और देखें »

वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी)

वू नदी वू जिआंग या वू (乌江, Wu River) चीन की यांग्त्से नदी की एक दक्षिणी उपनदी है। यह १,१५० किलोमीटर लम्बी है और लगभग इसका पूरा मार्ग चीन के दक्षिणी गुइझोऊ प्रान्त के पहाड़ी और बीहड़ इलाक़ों से गुज़रता है। इसका कुल जलसम्भर क्षेत्र लगभग ८०,३०० वर्ग किमी पर विस्तृत है। यह नदी गुइझोऊ की राजधानी गुइयांग से भी होकर गुज़रती है।, Peter Hessler, HarperCollins, 2010, ISBN 978-0-06-202898-3,...

नई!!: गुइयांग और वू नदी (यांग्त्से नदी की उपनदी) · और देखें »

गुइझोऊ

(贵州, Guizhou) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण में स्थित एक प्रांत है। इसकी राजधानी गुइयांग शहर है। यह प्रांत अधिकतर एक पहाड़ी इलाक़ा है लेकिन इसके पूर्वी और दक्षिणी भाग में मैदान हैं। यह चीन के सबसे पिछड़े और ग़रीब प्रान्तों में गिना जाता है।, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2004, ISBN 978-962-996-157-2,...

नई!!: गुइयांग और गुइझोऊ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »